Gautam Buddha Chikitsa Mahavidhyalaya & Dr.KKBM Subharti Hospital

Gautam Buddha Chikitsa Mahavidhyalaya & Dr.KKBM Subharti Hospital Dr. K.K. Bhatnagar Memorial Hospital is an associated teaching hospital of GBCM Dehradun

देहरादून। वरिष्ठ नागरिकों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आंखों से संबंधित समस्याओं ...
26/08/2026

देहरादून। वरिष्ठ नागरिकों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर पहचान एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करने के उद्देश्य से एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सुभारती अस्पताल कि चिकित्स्य टीम एवं देव ऋषि एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुभारती अस्पताल की ओर से गठित मेडिकल टीम ने पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र संबंधी जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि कंसल के नेतृत्व में नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ऑप्टोमेट्रिस्ट सुश्री पूजा एवं नर्सिंग स्टाफ सुश्री सीतू चौहान ने भी शिविर के दौरान मरीजों की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहयोग किया।
शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आंखों की नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान के साथ-साथ मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। चिकित्सकीय टीम ने लोगों को आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने तथा समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।
शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन में सुभारती अस्पताल के मार्केटिंग स्टाफ श्री अंशुल धीमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अस्पताल की सहयोगी टीम से सहायक श्री आयुष ने शिविर के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान किया। शिविर का समन्वय श्री मेनन कुमार चमोली द्वारा किया गया।
सुभारती अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा आयोजित इस विशेष नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके नजदीक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित चिकित्सा सुविधा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर ने कहा कि सुभारती अस्पताल द्वारा भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविरों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारी की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित यह विशेष नेत्र जांच शिविर समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा लोगों को समय पर नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

देहरादून, 25 अगस्त 2026। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून में मंगलव...
25/08/2026

देहरादून, 25 अगस्त 2026। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून में मंगलवार को राज्य त्रैमासिक गंभीर एईएफआई (टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल घटनाएं) मामलों के आकलन एवं कारण-सम्बंध समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीकाकरण के बाद सामने आने वाली गंभीर प्रतिकूल घटनाओं से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा, चिकित्सकीय आकलन तथा उनके संभावित कारणों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राज्य टीकाकरण सलाहकार डॉ तेजस्वी अग्रवाल, डॉ रितिक अग्रवाल, डॉ मीनाक्षी राणा सहित नामित राज्य गंभीर ए.ई.एफ.आई समीक्षा समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ विकास शर्मा, यूनिसेफ सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं राज्य स्तर के अधिकारी और विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल हुए। बाहरी संस्थाओं से लगभग 30 प्रतिनिधियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।
सुभारती अस्पताल एवं गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से डॉ बीपी कालरा, डॉ सुबोध, डॉ अनुज्ञा अग्रवाल, औषधि विज्ञान विभाग, सामुदायिक चिकित्सा विभाग तथा बाल चिकित्सा विभाग सहित संबंधित विभागों के चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों ने बैठक में सहभागिता की। बैठक में समिति के सदस्यों सहित लगभग 30 प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
बैठक के दौरान गंभीर एईएफआई मामलों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उपलब्ध चिकित्सकीय अभिलेखों, जांच रिपोर्टों एवं अन्य संबंधित तथ्यों के आधार पर उनका वैज्ञानिक एवं विस्तृत आकलन किया गया। विशेषज्ञों ने मामलों के कारण-सम्बंध निर्धारण की प्रक्रिया, एईएफआई मामलों की समयबद्ध रिपोर्टिंग, निगरानी व्यवस्था तथा टीकाकरण सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जया पांडे मोहापात्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों, राज्य स्तरीय अधिकारियों, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सुभारती के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों का स्वागत किया।
बैठक का उद्देश्य राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम की सुरक्षा एवं गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, गंभीर एईएफआई मामलों की वैज्ञानिक समीक्षा सुनिश्चित करना तथा प्रभावी निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाना रहा।
#स्वास्थ्यसुरक्षा #टीकाकरण #टीकाकरणसुरक्षा #सुभारतीअस्पताल #देहरादून #उत्तराखंड

देहरादून। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के ...
25/08/2026

देहरादून। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून द्वारा निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में रविवार, 23 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद स्थित अल जहरा एजुकेशन सोसाइटी, शेखपुरा कदीम में स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुभारती अस्पताल की ओर से गठित मेडिकल टीम ने पहुंचकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. रवि कंसल, महिला चिकित्सक डॉ. समृद्धि शर्मा एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही लोगों के लिए दृष्टि एवं नेत्र संबंधी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे सामान्य दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान एवं आवश्यक सलाह दी जा सके।
शिविर के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी गई। विशेष रूप से सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। चिकित्सा टीम ने लोगों को बीमारी की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में ऑपटोमेट्रिस्ट सुश्री पूजा, नर्सिंग स्टाफ श्री पुनीत कुमार एवं फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फार्मेसी टीम द्वारा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाओं एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं मार्केटिंग एवं पब्लिसिटी टीम से श्री सौरभ सिंह ने शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शिविर का समन्वय श्री सनी कुमार द्वारा किया गया।
सुभारती अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, सामान्य एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने तथा स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
अस्पताल प्रबंधन से प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ प्रशान्त कुमार भटनागर द्वारा कहा गया कि भविष्य में भी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिल सके।
सुभारती अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। इसी भावना के साथ आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य ...
21/08/2026

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शुक्रवार को ग्राम अंबीवाला स्थित जिम्प पायनियर स्कूल में स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल टीम ने प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को समझते हुए आवश्यकतानुसार सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए।
वर्तमान समय में मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द एवं अन्य मौसमी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिविर में वायरल एवं मौसमी संक्रमण से संबंधित लक्षणों वाले बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों की विशेष रूप से जांच की गई। चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के चीफ फील्ड मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि कंसल द्वारा बच्चों एवं स्टाफ को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया।
सुभारती अस्पताल की मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है, जिन्हें नियमित रूप से अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसी उद्देश्य के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं अन्य समुदायों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर के सफल आयोजन में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के फार्मासिस्ट डॉ. दीपक कुमार, नर्सिंग स्टाफ श्री पुनीत एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सौरभ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सुभारती अस्पताल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं विद्यालयी क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही समय पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सके। सुभारती अस्पताल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वास्थ्य सेवा को अस्पताल से समुदाय तक पहुंचाने की यह पहल जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी।

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून के नेत्र रोग विभा...
17/08/2026

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून के नेत्र रोग विभाग एवं मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से द्वितीय डॉ. के.के. भटनागर मेमोरियल वार्षिक सीएमई—“सुभारती ऑप्थाकॉन-2026” का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं नेत्र रोग विशेषज्ञता के रेजिडेंट्स ने प्रतिभाग कर आधुनिक नेत्र चिकित्सा, विशेष रूप से ऑक्यूलर ट्रॉमा (नेत्र संबंधी चोटों) के उपचार एवं प्रबंधन से जुड़े नवीनतम अनुभवों और तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय श्री डॉ. के.के. भटनागर की स्मृति एवं उनके प्रति सम्मान को समर्पित रहा। कार्यक्रम में सुभारती ग्रुप के संस्थापक प्रो. डॉ. अतुल कृष्ण एवं चान्सलर डॉ. यशवर्धन का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद आयोजन की प्रेरणा का प्रमुख आधार रहा। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर बीहाइव श्री अमीत जोशी व अससिस्टेंट डायरेक्टर (अकैडेमिक्स)-आरबीबीएसयू श्रीमति अवनी कमल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुबोध उनियाल जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड राज्य ने शिरकत की। उन्होंने सुभारती ऑप्थाकॉन-2026 जैसे वैज्ञानिक एवं अकादमिक आयोजन को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर बदलती तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और नवीनतम शोध से चिकित्सकों का अपडेट रहना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ युवा चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स तक पहुंचता है तथा मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चिकित्सकों की क्षमता और दक्षता को और मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन के लिए गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्राचार्य, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ उपस्थित रहे। उन्होंने सुभारती ऑप्थाकॉन-2026 के वैज्ञानिक स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा में सीएमई एवं वैज्ञानिक सम्मेलनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे मंच चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों को अपने क्लीनिकल अनुभव, शोध कार्य एवं नवीनतम चिकित्सा ज्ञान को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवा चिकित्सकों और पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी को चिकित्सा शिक्षा के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन ज्ञान के निरंतर आदान-प्रदान के साथ-साथ चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में देश के विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पद्मश्री प्रो. डॉ. एस. नटराजन ने डॉ. के.के. भटनागर ऑरेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने “द फाइन आर्ट एंड साइंस ऑफ मैनेजिंग ऑप्थैल्मिक ट्रॉमा—लेसन्स फ्रॉम 65,000 सर्जरीज” विषय पर अपने छह दशकों से अधिक के व्यापक सर्जिकल अनुभवों को चिकित्सकों के साथ साझा किया। प्रो. डॉ. एस. नटराजन रेटिना हॉल ऑफ फेम के चार्टर इंडक्टी, ऑल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी के एडिटर-इन-चीफ तथा एशिया-पैसिफिक ऑप्थेल्मिक ट्रॉमा सोसाइटी के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दायित्व निभा चुके हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनॉगरेशन एवं लैम्प लाइटिंग के साथ हुआ। सीएमई के प्रथम वैज्ञानिक सत्र में कम्पेटिटिव पीजी फ्री पेपर सेशन आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञता के रेजिडेंट्स ने अपने शोध एवं मौलिक कार्य प्रस्तुत किए। इस सत्र के कन्वीनर प्रो. डॉ. यूसुफ रिजवी तथा मॉडरेटर डॉ. मनीषा शर्मा रहीं। प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के लिए डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. ललित गुप्ता एवं डॉ. शिवम गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
इसके पश्चात आयोजित लेक्चर सत्र में नेत्र चिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता प्रो. डॉ. शांति पांडे, प्रो. डॉ. नीति गुप्ता, प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील, एवं प्रो. डॉ. संतोष सहित विशेषज्ञों ने की। वैज्ञानिक सत्र में प्रो. डॉ. वाई. रिजवी, प्रो. डॉ. संजीव के. मित्तल, डॉ. सौरभ लूथरा, डॉ. नीति गुप्ता एवं प्रो. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने अपने व्याख्यान एवं विशेषज्ञ अनुभव साझा किए।
डॉ. के.के. भटनागर ऑरेशन के दौरान ऑक्यूलर ट्रॉमा पर विशेष वैज्ञानिक चर्चा हुई। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. डॉ. वाई. रिजवी, प्रो. डॉ. हर्ष बहादुर, प्रो. डॉ. संजीव के. मित्तल एवं डॉ. सौरभ लूथरा ने की, जबकि वैज्ञानिक चर्चा के संचालन में डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. तृप्ति चौधरी एवं डॉ. हिमानी पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीएमई के दौरान पोस्टर इवैल्यूएशन एवं स्किल लैब सेशन भी आयोजित किया गया। वैज्ञानिक समिति की चेयरपर्सन डॉ. मनीषा शर्मा के संयोजन में पोस्टर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रो. डॉ. सुनीता जगताप, डॉ. मनु भारद्वाज एवं डॉ. अंकित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ऑक्यूलर ट्रॉमा को फ्री पेपर एवं पोस्टर प्रतियोगिता का मुख्य विषय बनाया गया था, जिससे युवा चिकित्सकों को नेत्र संबंधी चोटों के आधुनिक प्रबंधन एवं अपने शोध कार्यों को वैज्ञानिक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
द्वितीय वैज्ञानिक सत्र में प्रो. डॉ. संजीव गर्ग, प्रो. डॉ. प्राची शुक्ला, प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील, प्रो. डॉ. सुमन, डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. विशाल एच. शर्मा, डॉ. रोहन मेहरा, डॉ. प्रियंका गुसाईं, डॉ. शिशिर अग्रवाल, डॉ. अनुज शर्मा एवं मेजर डॉ. सुजाता उपाध्याय सहित विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक विचार-विमर्श किया। सत्र के संचालन में डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा एवं डॉ. त्रिप्ती चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के चीफ एडवाइजर डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि आंख मानव शरीर के सबसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और आंखों की चोटों के मामलों में समय पर सही निर्णय, विशेषज्ञ उपचार तथा आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का उपयोग मरीज की दृष्टि बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन प्रो. डॉ. यूसुफ रिजवी ने कहा कि ऐसे सीएमई चिकित्सकों को नए शोध, नवीनतम उपचार पद्धतियों एवं वास्तविक क्लीनिकल अनुभवों से जोड़ने के साथ-साथ युवा चिकित्सकों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने और वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. देश दीपक, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनिल के. मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रूपा हंसपाल एवं एच.एम.सी. डॉ. अनिल मोंगिया का महत्वपूर्ण मार्गदर्श
न रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर एवं श्री रितेश श्रीवास्तव शामिल रहे। चेयरमैन फाइनेंस डॉ. एल.एम. सुन्दरीयाल तथा चेयरपर्सन साइंटिफिक कमेटी, डॉ. मनीषा शर्मा ने सीएमई के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिसेप्शन एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. त्रिप्ती चौधरी के साथ डॉ. क्राति श्रीवास्तव, डॉ. सरजना सिंह, डॉ. आकांक्षा व्यास, सुश्री सविता पेटवाल, सुश्री पूजा नेगी, सुश्री लीला जोशी, सुश्री प्रीति, श्री अंकित तिवारी, श्री पंकज, श्री सागर यादव, श्री गुंजेश ओझा ने व्यवस्थाओं को संभाला।
कार्यक्रम के अंत में वैलेडिक्टरी एवं अवार्ड सेशन आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिक प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगितात्मक सत्रों में प्रतिभाग करने वाले युवा चिकित्सकों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन समिति ने कहा कि सुभारती ऑप्थाकॉन का उद्देश्य केवल एक सीएमई आयोजित करना नहीं, बल्कि वरिष्ठ विशेषज्ञों के अनुभव और युवा चिकित्सकों की नई सोच को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान, शोध और बेहतर मरीज देखभाल की दिशा में निरंतर प्रगति हो सके।
कम्पेटिटिव पीजी फ्री पेपर सेशन में युवा चिकित्सकों ने अपने शोध एवं मौलिक वैज्ञानिक कार्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर प्रथम स्थान डॉ. मनिका, निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट, द्वितीय स्थान डॉ. ग्रेसी गौर, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ तथा तृतीय स्थान डॉ. अनिरुद्ध, एम्स ऋषिकेश ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य, विषय की वैज्ञानिक प्रासंगिकता एवं प्रभावी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा नेत्र चिकित्सकों को अपने शोध एवं क्लीनिकल अनुभवों को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा उनसे अकादमिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
इसी क्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने ऑक्यूलर ट्रॉमा एवं नेत्र चिकित्सा से संबंधित अपने वैज्ञानिक कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. सिद्धांत, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ, द्वितीय स्थान डॉ. विनायक अग्रवाल, सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ तथा तृतीय स्थान डॉ. मनी राखेजा, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल द्वारा वैज्ञानिक विषयवस्तु, शोध की गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। विजेताओं की उपलब्धि ने युवा चिकित्सकों में शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उत्साह को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. ज्योति शर्मा ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, प्रतिभागियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ. के.के. भटनागर की स्मृति में आयोजित यह वार्षिक सीएमई आने वाले वर्षों में भी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय और अकादमिक उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

देहरादून, 15 अगस्त 2026। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में भारत के 80वाँ स...
15/08/2026

देहरादून, 15 अगस्त 2026। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में भारत के 80वाँ स्वतंत्रता दिवस को प्रार्थना एवं संकल्प दिवस के रूप में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों के स्मरण तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय एवं सुभारती अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता एवं सुभारती अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ले. कर्नल) राहुल शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) एवं राष्ट्रगान (जन-गण-मन) का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
भारत सरकार के “हर घर तिरंगा अभियान”के अंतर्गत संस्थान परिसर में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, स्वदेशी भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. प्रतिभा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न चरणों तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को विस्तार से याद किया। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक सतत जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा अखण्ड भारत के लिए संकल्प भी लिया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया ।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ले. कर्नल) राहुल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्थान की उपलब्धियों और तेजी से हो रहे विकास के पीछे सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण की निडर, दूरदर्शी एवं प्रबल नेतृत्व क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से संस्थान की प्रगति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी, प्रचार-प्रसार एवं मार्केटिंग प्रमुख डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर, ओ०एस०डी० डॉ. रितेश श्रीवास्तव, श्री लाल जी अस्थाना, श्री जितेन्द्र त्यागी, श्री रवि मित्तल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय एवं सुभारती अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

🇮🇳 From Healthy Childhoods to Future Champions! 🏆The Mission “Child to Champion” was successfully organised on 14 August...
14/08/2026

🇮🇳 From Healthy Childhoods to Future Champions! 🏆

The Mission “Child to Champion” was successfully organised on 14 August 2026 at Suddhowala Anganwadi Center no. 4, Dehradun, as a meaningful initiative dedicated to nurturing the health, nutrition, sporting spirit and overall development of children.

Organised by YOTI Foundation – Youth of True India, dedicated to the legacy of Padma Shri Late Shri Jaspal Rana, in association with WCD Uttarakhand, the programme focused on empowering children through Health, Nutrition, Sports, Poshan Abhiyan and Capacity Building.

🏃‍♂️ Nurturing Healthy Children Today, Creating Champions for Tomorrow!

As the Health Partner, Dr KKBM Subharti Hospital, Jhajra, Dehradun actively contributed towards promoting awareness about child health, nutrition and healthy lifestyles, reinforcing the importance of a strong and healthy foundation for every child.

The programme was supported by a dedicated team from Dr. KKBM Subharti Hospital, including Dr. V.D. Semwal (Senior Medical Officer); Dr. Shahrukh Akthar (Medical Officer); Dr. Zar Shaman Malik (Senior Clinical Physiotherapist); Physiotherapy Interns-Nikhil Rana, Taha Suzaain, Saroj Chauhan, Ayush and Aakash; Ms. Rubi, JNO (Nursing Staff); Ms. Mamta (Pharmacist); Akash Kushwaha (Asst. Hospital Exeutive as Registration Staff); and Shiva (Attendant).
The camp was coordinated by Hospital Executive- Ganesh Dobhal, ensuring smooth ex*****on of the health check-up and child-focused activities.

The programme beautifully reflected the vision of “Viksit Bharat”, Healthy Childhood and a Sporting India, while contributing towards India’s Olympic Vision 2036. 🇮🇳🏅

The initiative was not merely about creating champions in sports—it was about building healthier, stronger, confident and capable children who can become the champions of a healthier and developed India.

❤️ Healthy Children Today.
🏆 Champions Tomorrow.
🇮🇳 Stronger India for 2036.

देहरादून। डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा एवं गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से 11 अगस्त 2026 को मेसर्स ड...
12/08/2026

देहरादून। डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा एवं गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से 11 अगस्त 2026 को मेसर्स डिक्सन टेक्नोलॉजीज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सेलाकुई, देहरादून में कॉर्पोरेट हेल्थ एवं वेलनेस अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों एवं उच्च प्रबंधन टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. किरण डोभाल (बी.एन.वय.ऐस.) लेक्चरार, परमहंस योगानंद सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज एवं कंसल्टेंट–नेचुरोपैथी एवं योग तथा डॉ. विपुल विनायक (कंसल्टेंट–नेचुरोपैथी एवं योग) ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं वेलनेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित शारीरिक गतिविधि, योग एवं ध्यान, संतुलित खान-पान, पर्याप्त नींद और तनाव का प्रभावी प्रबंधन अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक रहना भी स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को नैचुरोपैथी एवं योग आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम को कर्मचारियों एवं प्रबंधन टीम द्वारा उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।
इस अवसर पर डिक्सन टेक्नोलॉजीज की टीम की ओर से सुभारती अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। डिक्सन टेक्नोलॉजीज की ओर से विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियों की सराहना की गई और कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम का समन्वय सुभारती अस्पताल की ओर से श्री अंशुल धीमान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल एवं डिक्सन टेक्नोलॉजीज की टीम के बीच बेहतर समन्वय रहा। यह पहल सुभारती अस्पताल द्वारा प्रिवेंटिव एवं प्रमोटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
“स्वस्थ कर्मचारी, स्वस्थ कार्यस्थल और स्वस्थ समाज” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

🇮🇳 Har Ghar Tiranga | Subharti Hospital Joins the Nation in Pride 🇮🇳Dr. K.K.B.M. Subharti Hospital, Jhajra, Dehradun, pr...
11/08/2026

🇮🇳 Har Ghar Tiranga | Subharti Hospital Joins the Nation in Pride 🇮🇳

Dr. K.K.B.M. Subharti Hospital, Jhajra, Dehradun, proudly participated in the “Har Ghar Tiranga” campaign, celebrating the spirit of patriotism, national unity and pride.

The Tricolour is not just our national flag—it represents the honour, courage, unity and aspirations of our nation. Through this initiative, the Subharti family reaffirmed its commitment to the values of unity, integrity and service to the nation.

Let us come together to honour our Tiranga, celebrate the spirit of India, and inspire every citizen to carry the feeling of patriotism in their hearts.

🇮🇳 One Nation. One Spirit. One Tiranga. 🇮🇳

Jai Hind! | Vande Mataram!

गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा की ओर से सोमवार को आसन बैराज, ग्राम क...
11/08/2026

गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा की ओर से सोमवार को आसन बैराज, ग्राम कुंजा, विकासनगर में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों का भी विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं तथा यात्रा के दौरान पैरों में चोट, छाले अथवा अन्य सामान्य चोटों से संबंधित मरहम-पट्टी एवं प्राथमिक उपचार भी किया गया।
शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. वी.डी. सेमवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहरुख अख्तर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. समृद्धि शर्मा एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री पंकज बिष्ट ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। नर्सिंग स्टाफ सुश्री वर्षा, फार्मासिस्ट सुश्री कविता, मार्केटिंग टीम से श्री अंशुल धीमान एवं श्री राहुल पंवार तथा अटेंडेंट शिवा ने शिविर के संचालन में सहयोग रहा।
चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त पानी का सेवन तथा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
डॉ. प्राशान्त कुमार भटनागर, हेड–मार्केटिंग एंड पब्लिसिटी डिवीजन ने कैम्प का निरीक्षण किया और बताया कि सुभारती अस्पताल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना भी अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
शिविर के सफल आयोजन एवं उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सेवाओं के लिए स्थानीय लोगों की ओर से सुभारती अस्पताल की चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया गया। लोगों ने अस्पताल द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रियों को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की सराहना करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Address

Jhajhra, Chakrata Road
Dehra Dun
248007

Telephone

+918194007026

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gautam Buddha Chikitsa Mahavidhyalaya & Dr.KKBM Subharti Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Gautam Buddha Chikitsa Mahavidhyalaya & Dr.KKBM Subharti Hospital:

Shortcuts

Share