Doon Khabar

Doon Khabar Latest & Breaking News from Uttarakhand at Doon Khabar. Trusted Hindi News Portal from Uttarakhand, India. Ltd.

Get instant, authentic news from Dehradun, Haridwar, Nainital, Uttarkashi, politics, crime, education, weather, jobs, tourism and national updates. Welcome to the Official page of www.doonkhabar.com, brought to you by Doon Khabar Media Pvt. Doon Khabar, established in 2016 by a group of four journalism students in Dehradun, has grown into a trusted news platform over the past 8 years. Tod

ay, it is run by some of the founding members, now experienced journalists, along with a network of local correspondents and reporters covering all 13 districts of Uttarakhand. Doon Khabar provides comprehensive coverage of the latest trends and societal developments across the region.

06/09/2026

12 साल बाद शुरू हुई मां नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश के लिए निकली डोली

उत्तराखंड के चमोली जिले में लोक आस्था और संस्कृति की प्रतीक मां नंदा देवी की 12 वर्ष में होने वाली बड़ी जात यात्रा 5 सितंबर 2026 को सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हो गई। जयकारों के बीच मां नंदा की डोली कैलाश की ओर रवाना हुई। करीब 296 किलोमीटर की इस कठिन पदयात्रा में पांच निर्जन और 21 आबादी वाले पड़ाव शामिल हैं। यात्रा की अगुआई परंपरागत रूप से चौसिंग्या खाड़ू करेगा, जिसे 20 सितंबर को होमकुंड में पूजा के बाद कैलाश की ओर विदा किया जाएगा।

05/09/2026

देहरादून के पोंधा-बिधौली मार्ग की बदहाल तस्वीर इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रही है। जगह-जगह गड्ढों और बारिश के बाद जलभराव से छात्र, स्थानीय लोग और रोजाना आने-जाने वाले राहगीर परेशान हैं।

लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

Video Credit Anjali Joshi

ViralVideo

05/09/2026

🇳🇵 11 दिन बाद मलबे से ज़िंदा निकली 64 वर्षीय महिला, नुवाकोट में रेस्क्यू ने किया हैरान

नेपाल के नुवाकोट के बेत्रावती में बाढ़ और मलबे के बीच राहत-बचाव अभियान के 11वें दिन एक 64 वर्षीय महिला को चार मंज़िला मकान की ऊपरी मंज़िल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने की खबर सामने आई है।

इतने लंबे समय बाद महिला का ज़िंदा मिलना वाकई उम्मीद और हौसले की मिसाल है। ऐसे पल इंसान को यह एहसास कराते हैं कि मुश्किल से मुश्किल हालात में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। ❤️

“जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय।” 🙏🚩

05/09/2026

🇳🇵 नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! दार्चुला में पहाड़ दरका, चौलानी नदी का बहाव बाधित

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के दार्चुला जिले के अपिहिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टार क्षेत्र में बड़े भूस्खलन से चौलानी नदी का प्रवाह आंशिक रूप से बाधित हो गया है। ⛰️🌊

प्रशासन को आशंका है कि अगर भूस्खलन जारी रहा और नदी पूरी तरह अवरुद्ध हुई, तो जमा पानी अचानक नीचे की ओर आने से फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो सकता है। नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, जोखिम को देखते हुए भट्टार के 10 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और सुरक्षा टीमों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

05/09/2026

Upper Trishuli-1 Tunnel में फंसे चीनी नागरिक को रेस्क्यू किया गया, सुरक्षित Maithil Barrack ले जाया गया

नेपाल के Nuwakot में Upper Trishuli-1 Hydropower Project के Audit-4 Tunnel में फंसे एक चीनी नागरिक को rescuers ने सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से Maithil Barrack ले जाया जा रहा है। राहत और बचाव टीमों की तत्परता से एक बड़ी सफलता मिली।

05/09/2026

आपदा में भी अवसर; बिहार में बाढ़ के पानी में DJ पर झूमे लोग

बाढ़ आई तो कुछ लोगों ने बना लिया “आपदा में भी अवसर”
पानी के बीच DJ बजा और फिर शुरू हो गया डांस!

वीडियो देखकर आप क्या कहेंगे? 👀👇

05/09/2026

AC First Class में महंगी शराब के साथ 25 वर्षीय महिला हिरासत में, समस्तीपुर में रेलवे पुलिस की कार्रवाई

शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर रेलवे पुलिस ने AC First Class में यात्रा कर रही 25 वर्षीय महिला को कथित तौर पर महंगी शराब के साथ हिरासत में लिया।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी और अवैध बिक्री को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा तेज हो गई है।

नोट: महिला को हिरासत में लिए जाने का मतलब दोष सिद्ध होना नहीं है। मामले में अंतिम निर्णय जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगा।

ीquorban

05/09/2026

मुरादाबाद में भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरी 3 मंजिला जर्जर इमारत, 24 घंटे पहले ही कराया था खाली

मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत अचानक ढह गई। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने खतरे को भांपते हुए करीब 24 घंटे पहले ही इमारत को खाली कराकर सील कर दिया था।

समय रहते लोगों को बाहर निकालने के कारण हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

05/09/2026

“आओ ना माही भाई…” — ऋषभ पंत और एमएस धोनी की वायरल बातचीत ने मचाई हलचल

लंदन से सामने आई ऋषभ पंत और एमएस धोनी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में पंत को “आओ ना माही भाई” कहते सुना जा रहा है, जिसके जवाब में धोनी का एक मजेदार जवाब वायरल हो गया।

दोनों क्रिकेटर्स की दोस्ती और बॉन्डिंग को लेकर फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किए जा रहे कुछ दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

🚭 धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसे बढ़ावा देना इस पोस्ट का उद्देश्य नहीं है।

05/09/2026

🥹 ट्रक पर बनी ‘गाय’ को असली मां समझ बैठा बछड़ा, दूध पीने दौड़ा! VIDEO वायरल

मां की ममता और मासूमियत का ऐसा नजारा दिल छू लेगा। चलते दूध के ट्रक पर बनी गाय की तस्वीर देखकर बछड़ा उसके पास दूध पीने की कोशिश करता नजर आया। 🐄❤️

Address

Dehra Dun
248007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Doon Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share