07/05/2026
चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों में मानवता, करुणा के साथ ही सेवाभाव जरूरी: डॉo जैन
-सीएमआई अस्पताल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का किया गया आयोजन
देहरादून। सीएमआई अस्पताल के निदेशक पद्मश्री डॉoआरoकेoजैन ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों में मानवता, करुणा के साथ ही सेवाभाव का होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सीएमआई अस्पताल के सभी कार्मिकों से पूर्ण मनोयोग एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर जरूरतमंदों की सेवा करने की अपील की।
गुरुवार को सीएमआई अस्पताल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईoएमo एo के अध्यक्ष एवं सीएमआई के प्रबंधक निदेशक डॉ महेश कुड़ियाल ने रजत जयंती समारोह पर समस्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम में संस्थान की शुरुआत से जुड़े कार्मिक सुशीला थापा, निर्मला, सीमा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, महिमानंद गौर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा रजत जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉo आरoकेoजैन, डॉ महेश कुड़ियाल, डॉ हर्ष जौहरी, डॉ बिमल नौटियाल, डॉ संजय प्रकाश सक्सेना , डॉ सुमिता प्रभाकर, डा प्रवीण जिंदल, डॉ रोहित अरोड़ा, डॉ संजीव कुमार गुप्ता, डॉ अविनाश जुत्शी, डॉ अपूर्व जैन, डॉ सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ अंशिका जैन, डॉ पारस अग्रवाल, डॉ अभिनव जैन, डॉ शाशा लाबरू, डॉ मीनल जैन, प्रबंधक बीसी डिमरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो-सीएमआई अस्पताल के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम का दृश्य।