22/09/2026
देहरादून के डॉ. गौरव लूथरा ने लंदन में बढ़ाया उत्तराखंड का मान....
देहरादून स्थित दृष्टि आई इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. गौरव लूथरा को लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित European Society of Cataract & Refractive Surgeons (ESCRS) Congress 2026 में Faculty Speaker के रूप में आमंत्रित किया गया।
11 से 15 सितंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनियाभर से 17,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. लूथरा ने यहां Phakic IOL, ICL और आधुनिक Refractive Surgery से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा की।
उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सत्रों में व्याख्यान देने के साथ Chief Instructor की भूमिका भी निभाई और दुनिया के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञों के साथ आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा की।
देहरादून से दुनिया के प्रतिष्ठित चिकित्सा मंच तक डॉ. गौरव लूथरा की यह उपलब्धि उत्तराखंड के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है....