01/05/2026
जिम में स्टेरॉयड का सच | क्या वर्कआउट से स्टेरॉयड वॉश आउट हो जाता है? 🤔 | Dr Lalit Bafna
जिम में बहुत सारे लोग यह मानते हैं कि अगर हम स्टेरॉयड लेंगे और ज्यादा वर्कआउट करेंगे तो स्टेरॉयड बॉडी से वॉश आउट हो जाएगा और हमें कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है — क्या सच में ऐसा होता है?
देखिए, कई बार लोग लकी भी रह जाते हैं, लेकिन बहुत बार यही चीज आगे चलकर प्रॉब्लम भी देती है। स्टेरॉयड बेसिकली आपकी बॉडी पर एनाबॉलिक इफेक्ट देता है, यानी आपकी मसल मास तेजी से बढ़ती है, स्ट्रेंथ बढ़ती है और आपको जल्दी बल्क और अच्छा पंप मिलने लगता है।
इसी वजह से लोगों को लगता है कि स्टेरॉयड लेना सही है, क्योंकि रिजल्ट जल्दी दिखता है और आप फिजिकली फिट नजर आने लगते हो।
लेकिन सच यह है कि स्टेरॉयड के साथ बहुत सारे साइड इफेक्ट्स भी आते हैं। इससे टेंडन डैमेज हो सकता है, जॉइंट प्रॉब्लम हो सकती है और मसल इंजरी का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा बॉडी में पिंपल्स आ सकते हैं, गाइनेकोमेस्टिया यानी मैन बूब्स की समस्या हो सकती है और आपका बिहेवियर भी ज्यादा एग्रेसिव हो सकता है।
इसके साथ-साथ आपका शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है और लॉन्ग टर्म में आपकी सेक्सुअल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।
अब सवाल आता है कि क्या करें? अगर कोई आपको स्टेरॉयड लेने की सलाह दे रहा है, तो सबसे पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें। सिर्फ यह मत सोचिए कि ज्यादा वर्कआउट से स्टेरॉयड बॉडी से वॉश आउट हो जाएगा — यह एक मिथ है।
सही तरीका यह है कि आप अपनी बॉडी को नेचुरल तरीके से, सही डाइट और प्रोटीन सोर्स के साथ बनाएं।
अगर आपको इस विषय में कोई कन्फ्यूजन है या सही गाइडेंस चाहिए, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
— Dr. Lalit Bafna
Consultant Orthopedic Surgeon & Sports Injury Specialist
Arthroscopy & Joint Preservation Expert
📞 +91 88517 32395
📍 Manipal Hospital, Sector 6, Dwarka, New Delhi
📍 Healing Angel Hospital, New Delhi
steroid use in gym, gym steroids side effects, anabolic steroids risks, steroid myths gym, does steroid wash out with workout, muscle gain steroids truth, steroid dangers in bodybuilding, natural bodybuilding vs steroids, steroid side effects in men, gym supplement vs steroids, fast muscle gain risks, anabolic steroid side effects india, bodybuilding mistakes beginners, gym health awareness india, steroid impact on hormones, muscle growth without steroids, safe bodybuilding tips, fitness myths india, steroid long term effects, gym advice by doctor