10/05/2026
On This Mother’s Day…..!!!!
आज़ जब फेस बुक पर आयी ओल्ड मेमोरीज़ की पुराने वाली पोस्ट ,
तुम्हारी सुंदर सी फोटो देख कर पहले वाली माँ की याद आयी मोस्ट,
सिर्फ़ पाँच साल पहले ही तुम कितनी स्वस्थ और सुंदर दिखती थी ,
फिर क्या हुआ जो उम्र बढ़ रही है ,
कोई ख़ास रोग भी नहीं है , खाना भी ठीक ही ले रही है ।
दिखाई तो कई सालों से कम ही देता है ,
चलने में भी सहारा ज़रूरी होता है ।
माँ अब तो तुम इतनी दुबली हो गई हो कि लगता है जैसे हवा भी तुम्हें उड़आ सकती है ,
क्या बच्चों के बड़े होकर उनके भी बच्चों को बड़ा होने से माता-पिता इतने बूढ़े हो जातें हैं
कि वे ख़ुद ही बच्चे जैसेअसहाय बन जातें हैं
इसी माँ ने जन्म दिया था हम फिर ये याद कहाँ रख पातें हैं?
ना जाने कितनी प्रार्थनाओं का फल थे हम ,
कितने कष्टों को पाकर तुमने हमको पाया था ,
रात-रात भर जाग -जाग कर पलने में झुलाया था ,
गोदी में लेकर , लोरी सुना कर ख़ुद थक कर सुलाया था ।
जब तक जान में जान थी सब कुछ भूल कर सीने से लगाया था ।
माँ हमें बड़ा करते-२ धीरे-२ दिन पर दिन तुम कब घटती चली गई पता ही नहीं चला।
तेरे बिना शर्तों के प्यार में , दुलार में ज़िन्दगी कब बीतती चली गयी पता ही ना चला ।
और अब जैसे सब कुछ लुटा कर ख़ाली सी क्यूँ हो गई हो माँ तुम ?
ऐसा बड़ा नहीं था होना जिससे पड़ गया पहले जैसी माँ को खोना ,
ए काश मेरा बचपन फिर लौट आए …
मेरी माँ पहले जैसी हो जाए हृष्ट और पुष्ट ,
आज जब फेस बुक पर आयी ओल्ड मेमोरीज़ की पहले वाली पोस्ट,
तुम्हारी सुंदर सी फोटो देख कर पहले जैसी माँ की याद आयी मोस्ट ।
वैद्य इंदु शर्मा अनुगृहिता
10th May 2026❤️❤️