TheAstroxpHD

Call Directions Contact the practice

TheAstroxpHD Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TheAstroxpHD, Astrologist & Psychic, Delhi.
(8)

*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓**🌻मंगलवार, २८ मई २०२४🌻**सूर्योदय: 🌅 ०५:४३**सूर्यास्त:  🌄१९:०६**चन्द्रोदय: 🌝 २३:४३**चन्द्र...
28/05/2024

*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻मंगलवार, २८ मई २०२४🌻*
*सूर्योदय: 🌅 ०५:४३*
*सूर्यास्त: 🌄१९:०६*
*चन्द्रोदय: 🌝 २३:४३*
*चन्द्रास्त: 🌜 ०९:५०*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: 🍁 ग्रीष्म*
*शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (कालयुक्त) (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार २०८०)*
*संवत्सर 👉 क्रोधी*
*संवत्सर (उत्तर )👉 कालयुक्त*
*युगाब्द (कलि संवत्) 👉 ५१२६*
*मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)*
*पक्ष 👉 कृष्ण*
*तिथि 👉 पञ्चमी (१५:२३ से षष्ठी)*
*नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ़ा (०९:३२ से श्रवण)*
*योग 👉 ब्रह्म (२६:०५ से ऐन्द्र)*
*प्रथम करण 👉 तैतिल (१५:२३ तक)*
*द्वितीय करण 👉 गर (२६:३३ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 वृष*
*चंद्र 🌟 मकर*
*मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)*
*गुरु 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 वृष (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 मीन*
*केतु 🌟 कन्या*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५१*
*राहुकाल 👉 १५:४५ से १७:२६*
*यमगण्ड 👉 ०९:०४ से १०:४४*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२३ से ०९:१७*
*अमृत काल 👉 २२:३८ से २४:१०*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:३३ से १५:२९*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१० से १९:३०*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१२*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३४*
*राहुवास 👉 पश्चिम*
*होमाहुति 👉 मंगल (०९:३३ से गुरु)*
*दिशाशूल 👉 उत्तर*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी (१५:२३ तक)*
*चन्द्रवास 👉 दक्षिण*
*शिववास 👉 नन्दी पर (१५:२३ से भोजन में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ - रोग २ - उद्वेग*
*३ - चर ४ - लाभ*
*५ - अमृत ६ - काल*
*७ - शुभ ८ - रोग*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - काल २ - लाभ*
*३ - उद्वेग ४ - शुभ*
*५ - अमृत ६ - चर*
*७ - रोग ८ - काल*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिए का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*बुढ़वा मंगल आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज ०९:३३ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*वृषभ - २८:३४ से ०६:२९*
*मिथुन - ०६:२९ से ०८:४४*
*कर्क - ०८:४४ से ११:०५*
*सिंह - ११:०५ से १३:२४*
*कन्या - १३:२४ से १५:४२*
*तुला - १५:४२ से १८:०३*
*वृश्चिक - १८:०३ से २०:२२*
*धनु - २०:२२ से २२:२६*
*मकर - २२:२६ से २४:०७+*
*कुम्भ - २४:०७+ से २५:३३+*
*मीन - २५:३३+ से २६:५६+*
*मेष - २६:५६+ से २८:३०+*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*मृत्यु पञ्चक - ०५:१७ से ०६:२९*
*अग्नि पञ्चक - ०६:२९ से ०८:४४*
*शुभ मुहूर्त - ०८:४४ से ०९:३३*
*रज पञ्चक - ०९:३३ से ११:०५*
*शुभ मुहूर्त - ११:०५ से १३:२४*
*चोर पञ्चक - १३:२४ से १५:२३*
*शुभ मुहूर्त - १५:२३ से १५:४२*
*रोग पञ्चक - १५:४२ से १८:०३*
*शुभ मुहूर्त - १८:०३ से २०:२२*
*मृत्यु पञ्चक - २०:२२ से २२:२६*
*अग्नि पञ्चक - २२:२६ से २४:०७+*
*शुभ मुहूर्त - २४:०७+ से २५:३३+*
*रज पञ्चक - २५:३३+ से २६:५६+*
*अग्नि पञ्चक - २६:५६+ से २८:३०+*
*शुभ मुहूर्त - २८:३०+ से २९:१७+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*पुरुष ज्ञान का और स्त्री भक्ति का प्रतीक है,भक्ति के आगे ज्ञान को सिर झुकाना पड़ता है॥*😊🙏🏻✅
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज दिन का पूर्वार्ध आशा से अधिक शुभ रहेगा। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा और व्यवसायी को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी परन्तु स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे धनलाभ आज अलप ही रहेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना अधिक पसंद करेंगे।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज भी दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी परन्तु मध्यान के आस-पास थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यो की असफलता अथवा किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है। वाणी का रूखापन कार्य क्षेत्र एवं घर का वातावरण बिगाड़ेगा। विवेक से कार्य करें दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। धन नाश होने के प्रबल योग है इसका भी ध्यान रखें गलत जगह निवेश हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज आप उदासीनता युक्त जीवन जीयेंगे। पेट सम्बंधित शिकायत रहने एवं अन्य शारीरिक कष्ट के कारण शरीर शिथिल रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होंगे। कार्यो में विलम्ब के कारण परेशानियां होंगी। सरकारी कार्यो में भी अल्प सफलता मिलेगी। आस पास का वातावरण भी विरोधाभासी रहने से मन में वैराग्य उत्पन्न होगा। आध्यत्म के प्रति अधिक रुचि दिखाएँगे। परिजनों से किसी पुरानी बात को लेकर शिकायत रहेगी। धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएँगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे सम्मान के पात्र बनेंगे।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज आपको प्रतिकूल फल मिलने से मन में नकारत्मकता रहेगी। कार्य को करने से पहले ही हार मान लेने से सफलता की उम्मीद भी अल्प रहेगी। आज किसी व्यक्ति का ना चाहते हुए भी सहयोग अथवा कोई अप्रिय कार्य करना पडेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहने से तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। एकदम से ख़ुशी अगले ही पल दुःख वाली स्थिति दिन भर रहेगी। धन के कारण मनोदशा में विकृत आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज दिन का पूर्वार्ध नयी उलझने लाएगा। हठी प्रवृति रहने से व्यापार में हानि एवं प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य को अनुभवियों के परामर्श के बाद ही करें अन्यथा थोड़े समय के लिए टाल दें। नौकरों के व्यवहार से भी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। आपके लिए निर्णय सफल होने से प्रातः जो आपसे विपरीत व्यवहार कर रहे थे वो भी स्वार्थ सिद्धि करने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज के दिन धन की कमी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण धन के साथ सम्मान की भी हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अप्रिय घटनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से मन दुखी रहेगा मन में गलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
#राम





*मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतांं वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।* मैं मन के...
28/05/2024

*मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतांं वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।*
मैं मन के समान शीघ्रगामी एवं वायु के समान वेग वाले, इन्द्रियों को जीतने वाले, बुद्धिमानों में श्रेष्ठ, वायुपुत्र, वानर समूह के प्रमुख श्रीरामदूत हनुमान जी की शरण ग्रहण करता हूॅं।।
*ॐ हं हनुमते नमः।।
धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकांतिसमप्रभम्। कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्।। ॐ क्रां क्रीं क्रौ स: भौमाय नमः।।
शुभ मंगलवार।।
श्री हनुमान जी की कृपा दृष्टि आप पर सदा बनी रहे।।*





#राम

27/05/2024
ॐ नमः शिवायहर हर महादेव
27/05/2024

ॐ नमः शिवाय
हर हर महादेव

Address

Delhi

Telephone

+919810362732

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TheAstroxpHD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to TheAstroxpHD:

Shortcuts

Share