29/02/2024
लोभ और लालच से बचें
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
राधे राधे राधे राधे
हमारे वैदिक शास्त्रों में लोभ को ही सभी पाप कर्मों का मूल कारण बताया गया है।
लोभ के कारण रावण की लंका का सर्वनाश हुआ था, तो अति लोभ के कारण ही दुर्योधन के कुरूवंश का विध्वंश हुआ था।
यह लोभ, अहंकार से कही गुना ज्यादा खतरनाक और बुरा होता है। अहंकार के कारण व्यक्ति अपने रिश्ते तो बिगाड़ सकता है, लेकिन लोभ के वशीभूत होकर वह अपने ही रिश्तेदारों पर जानलेवा हमले तक कर लेता है और उन्हें कत्लेआम भी कर लेता है।
संत महापुरुषों ने कहा है:
*कामी तरे, क्रोधी तरे, लोभी की गति नाहिं!*
अर्थात; कामी व्यक्ति की मुक्ति संभव है, क्रोधी व्यक्ति भी मुक्ति पा सकता है लेकिन एक लोभी व्यक्ति की मुक्ति नहीं होती और वो नर्कों में जाकर वहां की यातनाएं भुगत्ता है।
लोभ हमें केवल जीतेजी ही नहीं रुलाता है अपितु मृत्यु के बाद ८४ के चक्कर में पटक देता है। लोभ के कारण ही नर्कों के बड़े बड़े द्वार खुल जाते हैं और वहां जो यातनाएं मिलती हैं वे बड़ी पीड़ादायक और असहनीय होती हैं!
जीवन में एक बात याद रखने जैसी है, कि जो व्यक्ति लोभ से बच जाता है, वह ही अपने आप को अनेक पाप कर्मों से बचा लेता है।
याद रखो; राम नाम जपने से मन निर्मल होता है और व्यक्ति काम, क्रोध तथा लोभ से छुटकारा पा सकता है।
इसलिए प्यारे, जपो और जपाओ
हरे कृष्ण महामंत्र को
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
राधे राधे राधे राधे👏👏🙏🙏🙏 #जय #श्री #कृष्णा जी 🙏🙏
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर शिक्षा, करियर, नौकरी, विवाह, संतान , व्यापार क्षेत्र से सम्बंधित कई समस्याओं का सामना करते हैं। और वही समस्याएं समय के साथ बढ़ते हुए एक बोझ बन जाती है, जिसके तले दबकर इंसान जीवन से बेहद निराश और परेशान हो जाता है। ऐसे हालातों का सामना करने से बेहतर है की अपने जीवन को समस्यामुक्त बनाने के लिए पाएं अपनी समस्याओं का सरल और बेहतर समाधान। WhatsApp कृपया टाइम पास मजाक के उद्देश्य से कभी भी मैसेज या कॉल ना करे कृपया व्हाट्सएप करें कॉल ना करें अपना कीमती समय और हमारा कीमती समय बर्बाद ना करें धन्यवाद📱7983624402