30/11/2022
🌹🌹🕉 श्रीदशावतार-विष्णवे नमः🕉🌹🌹
🌹🌹🌹🌄सुप्रभातम्🌄🌹🌹🌹
🗓अद्यतनं पञ्चाङ्गं ज्योतिषविचारश्च🗓
🌻 बुधवार, 30 नवंबर 2022 🌻
सूर्योदय: 🌄 06:26
सूर्यास्त: 🌅 17:07
चन्द्रोदय: 🌝 12:20
चन्द्रास्त: 🌜 23:52
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कलियुग 👉 5123
शक संवत् 👉 1944
विक्रम संवत् 👉 2079
संवत्सर नाम 👉 राक्षस
अयनम् 🌕 दक्षिणायणम्
गोलम् 🌕 दक्षिणगोलम्
ऋतु: ⛈️ हेमन्त
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मास 👉 मार्गशीर्ष
पक्षः 👉 शुक्ल
तिथिः 👉 सप्तमी - 08:58 तक
नक्षत्रम् 👉 धनिष्ठा - 07:11 तक
योगः 👉 व्याघात - 12:02 तक
प्रथम-करणम् 👉 वणिज - 08:58 तक
द्वितीय-करणम् 👉 विष्टि - 20:06 तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗🌖🌗🌖
सूर्य 🌟 वृश्चिक
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 वृष ♦️ उदय / वक्री
बुध 🌟 वृश्चिक ♦️ अस्त / मार्गी
गुरु 🌟 मीन ♦️ उदय / मार्गी
शुक्र 🌟 वृश्चिक ♦️ उदय / मार्गी
शनि 🌟 मकर ♦️ उदय / मार्गी
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ शुभाशुभ मुहूर्त विचार॥
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳⏳⏲⏳⏲⏳⏲
अमृत-कालम् 👉 23:18 से 24:50+
राहुकालम् 👉 11:47 से 13:07
दिशाशूलम् 👉 उत्तर
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
॥ तिथि-विशेषः - पर्वाणां पूजनमुहूर्तः॥
🗓📆🗓📆🗓📆🗓📆
मासिक दुर्गाष्टमी, भद्रा, पञ्चक, रवि योग, आडल योग, विडाल योग
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
वृश्चिक - नवम्बर 29 को 29:26+ बजे से 07:43
धनु - 07:43 से 09:48
मकर - 09:48 से 11:33
कुम्भ - 11:33 से 13:03
मीन - 13:03 से 14:32
मेष - 14:32 से 16:10
वृषभ - 16:10 से 18:07
मिथुन - 18:07 से 20:21
कर्क - 20:21 से 22:39
सिंह - 22:39 से 24:53+
कन्या - 24:53+ से 27:06+
तुला - 27:06+ से 29:22+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
शनि की साढे साती
(19 फरवरी 2023)
धनु ♦️ पादः
मकर ♦️ हृदयम्
कुम्भ ♦️ शिरः
-------------------------
शनि की ढैया
कर्क ♦️ वृश्चिक
♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अद्यतनं चन्द्रानुसारं राशिफलम्
🐐🐂👫🦀🦁👩⚖️🦂🏹🐊🍯🐳
मेष (Aries) 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत शुरू कर सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं। धर्म के नाम पर कोई आप को बेवकूफ बना सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसायिक गतिविधियों में पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करें। धोखा होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की तरफ से यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगे।।लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
वृष (Ta**us) 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समय कुछ मिले-जुले परिणाम बना रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या के समाधान में हाथ का विशेष योगदान रहेगा। समाज व रिश्तेदारों में आप की प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान प्रतिष्ठा बनी रहेग। परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है। परंतु व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से आपके कार्यों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के भी मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय विस्तार संबंधी योजनाएं बनी है तो उस काम को गंभीरता से अंजाम दें। इसके बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मिथुन ( Gemini) 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे। रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। गुस्से और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव को बदलना जरूरी है जिससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर ले। बेहतर होगा कि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय नाही ले। व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। व्यवसायिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग भी ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बना कर रखेंगे। अविवाहितो के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कफ कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कर्क (Cancer) 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत होगा। जिससे बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। किसी मित्र द्वारा धोखा मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। परंतु आप जल्दी ही सहज हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। जिसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। साथ काम करने वालों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों और अधिकारियों की नाराजगी बरदाश्त करनी पड़ सकती है। अपने काम को नियत समय पर ही पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा। तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सिंह (Leo) 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य पर प्रयासरत रहे। अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। अपनी फाइलें डाक्यूमेंट्स आदि बहुत ही संभाल कर रखें। क्योंकि अगर खो गए तो प्राप्ति नामुमकिन लग रही है। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसायिक क्षेत्र में ज्यादा मेहनत की स्थिति रहेगी। चिंता ना करें। आपको काबिलियत की वजह से कामयाबी मिलेगी। इसलिए हर काम गंभीरता से करें। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार तथा बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का आपका निर्णय उचित रहेगा। इससे परिवार में आपकी रिस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कन्या ( Virgo) 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अनुभवी लोगों के सानिध्य में मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। इससे आपके आप आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचार दूर होंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। सामाजिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान न देने की वजह से कुछ नजदीकी लोग आपसे नाराज रह सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देख कर आप अपने कर्म पर लगे रहे। परंतु घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान अवश्य बनाकर रखें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। कुछ सामान वापसी की आशंका लग रही है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर एकाग्र रहें। कोई नौकरी संबंधी अशुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें। मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
तुला (Libra) ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे और आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती हैं। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई मैं ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए मेहनत करनी जरूरी है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
वृश्चिक (Scorpio) 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फाइनेंस संबंधी चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी तथा आर्थिक समस्या भी दूर होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपकी परेशानियों में सहायक सिद्ध होगा। दोस्तों तथा व्यर्थ की मौज मस्ती की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान ना देने की वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। फैसले लेने में भी आप असहज महसूस करेंगे। कोई भी काम करने से पहले घर के बड़ो की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी भावनाओं को संयमित रखें। अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
धनु ( Sagittarius) 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे। और इसकी वजह से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर रखना आवश्यक है। पैसे के मामले में हाथ तंग रह सकता है परंतु इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपनी किसी लक्ष्य के प्रति असफलता मिलने से तनाव ना लें और पुनः प्रयासरत रहे। बिजनेस के कामों में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कामों से फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अभी कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परंतु किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब हो सकता है। खाने पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मकर (Capricorn) 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझे। किसी के साथ मतभेद होने की वजह से पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है। अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदे के योग हैं। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कुंभ ( Aquarius) 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अगर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भावुकता में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, उनके द्वारा किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। आज किसी को उधार ना ही दे तो अच्छा है क्योंकि वापसी संभव नहीं है। व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव की जरूरत है। वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। प्रमोशन के भी योग हैं। आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।घर के लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मीन (Pisces) 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत करेंगे ।साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद प्रमोद में व्यतीत होगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिल सकती हैं। जमीन जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत अधिक ध्यान से करें। कोई धोखा होने की आशंका हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर ले। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंदियों से कोई भी योजना शेयर न करें। नहीं तो आपके काम का फायदा किसी ओर को मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
〰〰〰〰〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
:- तीर्थस्थानम् :-
दशावतार विष्णु मंदिर, झाँसी :-
दशावतार विष्णु मन्दिर देवगढ़, झाँसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस मन्दिर का समय छठी शती ई. माना जाता है, जब गुप्त वास्तु कला अपने पूर्ण विकास पर थी। देवगढ़ बेतवा नदी के तट पर स्थित है। तट के निकट पहाड़ी पर 24 मन्दिरों के अवशेष हैं, जो 7वीं शती ई. से 12वीं शती ई. तक बने थे। 'दशावतार विष्णु मन्दिर' सम्भवत: देवगढ़ का सर्वोत्कृष्ट स्मारक है, जो अपनी रमणीय कला के लिए भारत भर के उच्च कोटि के मन्दिरों में गिना जाता है।
देवगढ़ के इस मन्दिर का शिखर अधिक ऊँचा नहीं है, वरन् इसमें क्रमिक घुमाव बनाए गए हैं। इस समय शिखर के निचले भाग की गोलाई ही शेष है, किन्तु इससे पूर्ण शिखर का आभास मिल जाता है। शिखर के आधार के चारों ओर प्रदक्षिणा पथ की सपाट छत थी, जिसके किनारे पर बड़ी व छोटी चैत्य खिड़कियाँ थीं, जैसा कि महाबलीपुरम के रथों के किनारों पर हैं। द्वार मंडप दो विशाल स्तम्भों पर आधृत था। प्रवेश द्वार पर पत्थर की चौखट है, जिस पर अनेक देवताओं तथा गंगा और यमुना की मूर्तियाँ उत्कीर्ण हैं। मन्दिर की बहिर्भित्तियों के अनेक विशाल पट्टों पर गजेन्द्रमोक्ष, शेषशायी भगवान विष्णु आदि के कलात्मक मूर्ति चित्र अंकित हैं। मन्दिर की कुर्सी के चारों ओर भी गुप्त कालीन मूर्तिकारी का वैभव अवलोकनीय है। रामायण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित दृश्यों का चित्रण बहुत ही कलापूर्ण शैली में प्रदर्शित है।
〰〰〰〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
:- सुभाषितम् :-
पंचाग्नयो मनुष्येण
परिचर्या: प्रयत्नत:।
पिता माताग्निरात्मा च
गुरुश्च भरतर्षभ।।
अर्थात्- भरतश्रेष्ठ! पिता, माता, अग्नि, आत्मा और गुरु – मनुष्य को इन पांच अग्नियों की बड़े यत्न से सेवा करनी चाहिए।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏 भवतां भवतीनाञ्च दिवसं शुभं भवतु 🙏🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🌹🌹🌹 वेदवेदाङ्गनीडम् 🌹🌹🌹
डॉ. राकेश गौतम
चलभाष- 7503523726
ईमेल- [email protected]
कुण्डली निर्माण एवं कुण्डली विषय में जानने के लिए जन्म विवरण :
https://forms.gle/hacufvDzz2nTd6iV7