Dr Shroff's Charity Eye Hospital

Dr Shroff's Charity Eye Hospital Founded in 1926, Dr. Shroff’s Charity Eye Hospital is a top eye care provider in North India. For 100 years, one principle guides us: patient first.
(1)

We deliver high-quality, ethical, and inclusive care, with many surgeries free or subsidised. Established in 1922 by Dr. Sorabji P. Shroff, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐢𝐬 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐭𝐬 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐧𝐧𝐢𝐚𝐥. As of today, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐢𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐭𝐨𝐩 10 𝐞𝐲𝐞 𝐜𝐚𝐫𝐞 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐢𝐝𝐞𝐫𝐬 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐨𝐮𝐧𝐭𝐫𝐲. In the last decade, SCEH treated 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 4.4 𝐦𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧 𝐩𝐚𝐭𝐢𝐞𝐧𝐭𝐬 and performed 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 300,000 𝐬𝐮𝐫𝐠𝐞𝐫𝐢𝐞𝐬. As a not-for-profit, its board mandates tha

t at least 50% of its surgery is non-paying or highly subsidized. Based in Delhi, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐡𝐚𝐬 7 𝐬𝐮𝐫𝐠𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 50 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐬 across Uttar Pradesh and Rajasthan. Across all levels of care, it employs more than 1,000 professionals. It’s one of the 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐍𝐀𝐁𝐇-𝐚𝐜𝐜𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭𝐞𝐝 𝐡𝐨𝐬𝐩𝐢𝐭𝐚𝐥𝐬 𝐢𝐧 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢, adheres to all quality standards and protocols, and offers standard eye care and ENT services. With the mission of “𝐄𝐫𝐚𝐝𝐢𝐜𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐯𝐨𝐢𝐝𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐁𝐥𝐢𝐧𝐝𝐧𝐞𝐬𝐬”, the cornerstones of the Institute are 𝐒𝐞𝐫𝐯𝐢𝐜𝐞 𝐃𝐞𝐥𝐢𝐯𝐞𝐫𝐲, 𝐑𝐞𝐬𝐞𝐚𝐫𝐜𝐡, 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐭𝐲 𝐄𝐲𝐞-𝐂𝐚𝐫𝐞, and 𝐂𝐚𝐩𝐚𝐜𝐢𝐭𝐲 𝐁𝐮𝐢𝐥𝐝𝐢𝐧𝐠 through various long and short term programs for medical, paramedical and non-medical cadres. Many national and international partners and funders collaborate on the institute's projects and continue to support its growth. With a 10-point Strategic Plan aimed at 2030, the 100-year young SCEH is preparing for the future.

Today, we are proud to announce the inauguration of the 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐫𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐔𝐧𝐤𝐧𝐨𝐰𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐚𝐫𝐞 𝐄𝐲𝐞 𝐃𝐢𝐬𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫𝐬 (𝐂𝐔𝐑𝐄𝐃) - 𝘢 𝘥𝘦𝘥𝘪𝘤𝘢𝘵𝘦𝘥 ...
04/08/2026

Today, we are proud to announce the inauguration of the 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐫𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐔𝐧𝐤𝐧𝐨𝐰𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐚𝐫𝐞 𝐄𝐲𝐞 𝐃𝐢𝐬𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫𝐬 (𝐂𝐔𝐑𝐄𝐃) - 𝘢 𝘥𝘦𝘥𝘪𝘤𝘢𝘵𝘦𝘥 𝘤𝘦𝘯𝘵𝘳𝘦 𝘤𝘰𝘮𝘮𝘪𝘵𝘵𝘦𝘥 𝘵𝘰 𝘪𝘮𝘱𝘳𝘰𝘷𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘩𝘦 𝘥𝘪𝘢𝘨𝘯𝘰𝘴𝘪𝘴, 𝘤𝘢𝘳𝘦 𝘢𝘯𝘥 𝘭𝘰𝘯𝘨-𝘵𝘦𝘳𝘮 𝘮𝘢𝘯𝘢𝘨𝘦𝘮𝘦𝘯𝘵 𝘰𝘧 𝘱𝘢𝘵𝘪𝘦𝘯𝘵𝘴 𝘭𝘪𝘷𝘪𝘯𝘨 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘳𝘢𝘳𝘦 𝘦𝘺𝘦 𝘥𝘪𝘴𝘦𝘢𝘴𝘦𝘴.

The Centre was inaugurated by 𝐏𝐫𝐨𝐟. 𝐓𝐞𝐫𝐫𝐢 𝐋. 𝐘𝐨𝐮𝐧𝐠, MD, MBA, Professor and Chair, Department of Ophthalmology and Visual Sciences, University of Wisconsin School of Medicine and Public Health, USA.

𝘏𝘦𝘳 𝘱𝘳𝘦𝘴𝘦𝘯𝘤𝘦 𝘳𝘦𝘧𝘭𝘦𝘤𝘵𝘴 𝘢 𝘭𝘰𝘯𝘨-𝘴𝘵𝘢𝘯𝘥𝘪𝘯𝘨 𝘴𝘱𝘪𝘳𝘪𝘵 𝘰𝘧 𝘪𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘢𝘭 𝘤𝘰𝘭𝘭𝘢𝘣𝘰𝘳𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 𝘢𝘯𝘥 𝘢 𝘴𝘩𝘢𝘳𝘦𝘥 𝘤𝘰𝘮𝘮𝘪𝘵𝘮𝘦𝘯𝘵 𝘵𝘰 𝘢𝘥𝘷𝘢𝘯𝘤𝘪𝘯𝘨 𝘤𝘢𝘳𝘦 𝘧𝘰𝘳 𝘱𝘢𝘵𝘪𝘦𝘯𝘵𝘴 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘳𝘢𝘳𝘦 𝘦𝘺𝘦 𝘥𝘪𝘴𝘦𝘢𝘴𝘦𝘴.

This Centre has been established through the generous support of a competitive grant from Velux Stiftung, Switzerland.

At the inauguration, our CEO Dr Umang M. aptly said, “𝘴𝘰𝘮𝘦 𝘩𝘦𝘢𝘭𝘵𝘩 𝘤𝘰𝘯𝘥𝘪𝘵𝘪𝘰𝘯𝘴 𝘮𝘢𝘺 𝘣𝘦 𝘳𝘢𝘳𝘦 𝘣𝘶𝘵 𝘤𝘰𝘯𝘴𝘪𝘥𝘦𝘳𝘪𝘯𝘨 𝘰𝘶𝘳 𝘱𝘰𝘱𝘶𝘭𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘴, 𝘢𝘤𝘵𝘶𝘢𝘭𝘭𝘺, 𝘪𝘵 𝘥𝘰𝘦𝘴 𝘯𝘰𝘵 𝘳𝘦𝘮𝘢𝘪𝘯 𝘳𝘢𝘳𝘦.”

Our CURED Clinic exists to ensure that patients no longer have to navigate this journey alone.

By bringing together specialists across disciplines, genetic counselling, advanced diagnostics, research, and long-term patient support under one roof, the Centre aims to make the path to diagnosis and care more accessible and coordinated.

𝐖𝐞 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐚 𝐥𝐨𝐟𝐭 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧 - 𝐛𝐲 2035 𝐰𝐞 𝐰𝐚𝐧𝐭 𝐭𝐨 𝐛𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝’𝐬 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐫𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐜𝐚𝐫𝐞 𝐨𝐟 𝐮𝐧𝐤𝐧𝐨𝐰𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐚𝐫𝐞 𝐞𝐲𝐞 𝐝𝐢𝐬𝐞𝐚𝐬𝐞𝐬.

As put by Dr Terri Young, “𝘏𝘦𝘢𝘭𝘵𝘩𝘤𝘢𝘳𝘦 𝘪𝘴 𝘰𝘶𝘳 𝘳𝘪𝘨𝘩𝘵, 𝘯𝘰𝘵 𝘢 𝘱𝘳𝘪𝘷𝘪𝘭𝘦𝘨𝘦. 𝘞𝘦 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘵𝘰 𝘦𝘯𝘴𝘶𝘳𝘦 𝘵𝘩𝘢𝘵 𝘦𝘷𝘦𝘳𝘺 𝘱𝘦𝘳𝘴𝘰𝘯 𝘨𝘦𝘵𝘴 𝘢𝘤𝘤𝘦𝘴𝘴 𝘵𝘰 𝘩𝘦𝘢𝘭𝘵𝘩𝘤𝘢𝘳𝘦.”

जुलाई का महीना डॉ. श्रॉफ़ चैरिटी आई हॉस्पिटल के लिए कई गर्व के पल लेकर आया। विज़न 2020 - राइट टू साइट इंडिया वार्षिक सम्...
31/07/2026

जुलाई का महीना डॉ. श्रॉफ़ चैरिटी आई हॉस्पिटल के लिए कई गर्व के पल लेकर आया।

विज़न 2020 - राइट टू साइट इंडिया वार्षिक सम्मेलन में SCEH की टीम ने हिस्सा लिया और अपने काम को सबके सामने रखा। डॉ. शैलेन्द्र सभरवाल (निदेशक – पब्लिक हेल्थ एवं प्रोजेक्ट्स, SCEH), ने सम्मेलन की Scientific Committee के Chairperson के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. शलिंदर को वर्ष 2026–29 के कार्यकाल के लिए विज़न 2020 इंडिया के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में नॉर्थ ज़ोन का प्रतिनिधि चुना गया है।

यह सम्मेलन देश भर के नेत्र चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है, ताकि आँखों की देखभाल को और बेहतर, सुलभ और सभी के लिए उपलब्ध बनाया जा सके। इस साल का विषय था "नवाचार, सहयोग और प्रभाव" - यानी नई सोच और आपसी सहयोग से लोगों तक बेहतर इलाज पहुँचाना।

इस सम्मेलन में हमारे टीम को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:

👉 मोहम्मद जावेद को यंग अचीवर अवार्ड 2026 मिला, गाँव-गाँव जाकर आँखों की जांच के काम और उससे जुड़ी शोध के लिए।

👉 रचित निगम को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड 2026 मिला, दूर-दराज इलाकों में मोतियाबिंद जैसे ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल के मॉडल पर उनके काम के लिए।

हमारी पूरी टीम को उनके निरंतर प्रयासों के लिए बधाई 🙏

29/07/2026

क्या मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद चश्मा लगाना ज़रूरी होता है? 🤔

पहले मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद ज़्यादातर लोगों को पढ़ने के लिए चश्मे की ज़रूरत पड़ती थी।

लेकिन अब नई लेंस तकनीक के साथ कई लोगों को दूर, बीच की दूरी और पास की चीज़ें भी पहले से ज़्यादा साफ़ दिखाई दे सकती हैं।

इस वीडियो में डॉ. ऋषभ बता रहे हैं कि मोतियाबिंद की सर्जरी में कौन-कौन से लेंस लगाए जाते हैं ।

अगर आपके घर में किसी को मोतियाबिंद है या सर्जरी की तैयारी चल रही है, तो यह वीडियो ज़रूर देखें।

27/07/2026

सहारनपुर से मनीषा की कहानी। 💙

एक समय मनीषा अपने परिवार के साथ आँखों की जाँच के लिए SCEH हॉस्पिटल, सहारनपुर आई थीं। वहीं उसे AOP प्रोग्राम के बारे में पता चला और उसने इस सफर की शुरुआत की।

आज AOP की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मनीषा सहारनपुर के विज़न सेंटर में विज़न टेक्नीशियन के रूप में काम कर रही हैं। वह अपने लोकैलिटी में लोगों तक आँखों की देखभाल की सेवाएँ पहुँचा रही हैं। साथ ही, अपनी आगे की पढ़ाई की तैयारी भी कर रही हैं।

🎥 अगर आप भी AOP प्रोग्राम के ज़रिए हेल्थकेयर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो AOP प्रोग्राम से जुड़ें।

अप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.canva.com/design/DAHHdrugnmY/9IT0iWxSfRDEBibQLScboQ/view?utm_content=DAHHdrugnmY&utm_campaign=designshare&utm_medium=link&utm_source=viewer

23/07/2026

एक मौका... जो सिर्फ़ नौकरी नहीं, बल्कि नई पहचान देता है।

संगीता ने अपने बेटे की पढ़ाई का सपना पूरा किया।

सीमा को खुशी मिलती है जब गाँव के बुज़ुर्गों तक समय पर आँखों की जाँच पहुँचती है।

अनिता आज आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की ज़िम्मेदारी निभा रही हैं और अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।

आद्या पहल ने इन महिलाओं को सिर्फ़ रोज़गार नहीं दिया, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का हौसला भी दिया। आज ये अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गाँव की आँखों की देखभाल कर रही हैं।

अगर आप भी अपने गाँव में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं, अपने परिवार की मदद करना चाहती हैं और एक सम्मानजनक पहचान बनाना चाहती हैं, तो आद्या पहल से जुड़िए।

आपका एक कदम, कई ज़िंदगियाँ बदल सकता है।

अधिक जानने के लिए इस नंबर पर कॉल कीजिए: 011-43524444 | 43528888

जुलाई: यूवी (पराबैंगनी) जागरूकता माहहममें से ज़्यादातर लोग जानते हैं कि यूवी (पराबैंगनी) किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पह...
21/07/2026

जुलाई: यूवी (पराबैंगनी) जागरूकता माह

हममें से ज़्यादातर लोग जानते हैं कि यूवी (पराबैंगनी) किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुँचाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारी आँखों के लिए भी उतनी ही हानिकारक हो सकती हैं?

लंबे समय तक यूवी किरणों के संपर्क में रहने से आँखों के एक दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर (ऑक्यूलर मेलेनोमा), मोतियाबिंद और अन्य आँखों की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, जो धीरे-धीरे आपकी दृष्टि को प्रभावित करती हैं।

अपनी आँखों की सुरक्षा के लिए क्या करें?

-यदि आप धूप का चश्मा पहनते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि उस पर UV400 या UV सुरक्षा का लेबल हो। हर धूप का चश्मा समान सुरक्षा नहीं देता।

-यदि आप लंबे समय तक धूप में काम करते हैं या बाहर रहते हैं, तो छाया का उपयोग करें। चौड़ी किनारी वाली टोपी, कैप या दुपट्टे से भी आँखों को सीधी धूप से बचाया जा सकता है।

-सबसे ज़रूरी बात - आँखों में धुंधलापन, नज़र में असामान्य छाया दिखाई देना, या आँखों के रूप में कोई बदलाव दिखे, तो देर न करें। जल्द से जल्द नेत्र विशेषज्ञ से जाँच कराएँ।

डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में हमारा विश्वास है कि अच्छी आँखों की देखभाल हर किसी तक पहुँचे। भारत भर में हमारे सैटेलाइट केंद्र आपके घर के पास गुणवत्तापूर्ण नेत्र सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं।

खेत में काम करते वक्त गन्ने की पत्ती आँख में लग गई। दर्द हुआ। लेकिन फसल अधूरी थी। घर चलाना था। तो वो काम करते रहे।जब तक ...
17/07/2026

खेत में काम करते वक्त गन्ने की पत्ती आँख में लग गई। दर्द हुआ। लेकिन फसल अधूरी थी। घर चलाना था। तो वो काम करते रहे।

जब तक डॉक्टर के पास पहुँचे, आँख में इन्फेक्शन हो चुका था।

खेतों में काम करने वाले लाखों किसान हर साल इस खतरे का सामना करते हैं। गन्ने की पत्ती, मिट्टी का कण, दूषित पानी की छींट, इनमें से कोई भी आँख की रोशनी छीन सकता है।

और सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि आँख का इन्फेक्शन बैक्टीरियल है या फंगल, यह जाने बिना सही इलाज नहीं हो सकता। गलत दवाई से आँख की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। इसके लिए ज़रूरत होती है माइक्रोबायोलॉजी लैब की, जो अब तक सिर्फ बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में थी।

डॉ. श्रॉफ् चैरिटी आई हॉस्पिटल ने गाँवों में यह बदलाव लाया।

पिछले एक दशक में SCEH ने दिल्ली, मुहम्मदी, वृंदावन और सहारनपुर में चार आँखों की डायग्नोस्टिक लैब बनाई हैं, ताकि गाँव के किसानों को सही जाँच और सही इलाज मिल सके, बिना शहर गए।

अब सही लैब, सही इलाज और सही आँखों की देखभाल, किसानों तक जल्द से जल्द पहुँच रही है।

15/07/2026

क्या आप जानते हैं कि मोतियाबिंद अंधापन का सबसे आम कारण है?

मोतियाबिंद केवल बढ़ती उम्र में ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र में हो सकता है। इसलिए समय पर इसकी पहचान और इलाज कराना बेहद ज़रूरी है।

आज की आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी बहुत ही सुरक्षित, कम दर्द वाली और कम समय में पूरी हो जाती है, जिससे मरीज जल्दी अपने सामान्य जीवन और दैनिक कार्यों में लौट सकता है।

इस वीडियो में डॉ. ऋषभ बता रहे हैं कि मोतियाबिंद की सर्जरी के कितने प्रकार होते हैं और यह सर्जरी कैसे की जाती है।

यह वीडियो देखें, नई जानकारी प्राप्त करें और इसे अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ भी अवश्य शेयर करें।

चीनी की बीमारी आँखों को भी नुकसान पहुँचा सकती है!अक्सर जब तक दर्द या परेशानी महसूस होती है, तब तक काफी देर हो चुकी होती ...
13/07/2026

चीनी की बीमारी आँखों को भी नुकसान पहुँचा सकती है!

अक्सर जब तक दर्द या परेशानी महसूस होती है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

यदि आपको या आपके किसी अपने को चीनी की बीमारी (डायबिटीज़) है, तो नज़दीकी नेत्र विशेषज्ञ से समय पर आँखों की जाँच अवश्य करवाएँ।

यह जानकारी अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें, क्योंकि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

10/07/2026

जब रयान सिर्फ़ दो साल का था, तब उसकी आँखों में मोतियाबिंद पकड़ा गया।

इतनी छोटी सी उम्र में, इतनी बड़ी चुनौती।

आज वह 7 साल का है, और उसकी नज़र 6/6 है; बिल्कुल साफ़, बिल्कुल दुरुस्त। ✨

"Dr. Shroff's Charity Eye Hospital की टीम ने समय पर इलाज किया और हमारे बेटे को एक बेहतर ज़िंदगी दी। हम पूरी टीम के शुक्रगुज़ार हैं।"
- रयान का परिवार

रयान के माता-पिता चाहते हैं कि रयान की कहानी आप तक पहुँचे, ताकि जिन बच्चों को आँखों की इलाज की ज़रूरत है, वे समय रहते अपनी आँखों का इलाज करवा सकें।



Pic credit: Rayaan’s parents

Address

5027, Kedarnath Road, Daryaganj
Delhi
110002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

011 43528888

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Shroff's Charity Eye Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr Shroff's Charity Eye Hospital:

Shortcuts

Share