05/05/2026
‼️शास्त्रों के अनुसार ‼️
वास्तुशास्त्र और रसरत्नसमुच्चय जैसे ग्रंथों के परिप्रेक्ष्य में पारद (पारा/Mercury) को साक्षात शिव का अंश माना गया है। शुद्ध पारद शिवलिंग की महिमा केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा विज्ञान (Energy Science) के दृष्टिकोण से भी अद्वितीय है।
पारद एक ऐसा तत्व है जिसमें समस्त ब्रह्मांड की ऊर्जा को अवशोषित करने और उसे सकारात्मकता में बदलने की क्षमता है। जब पारद को 'अष्ट संस्कार' के माध्यम से शुद्ध किया जाता है, तो इसके विषैले दोष (नाग, वंग, मल, चपलता आदि) समाप्त हो जाते हैं। शुद्ध पारद को हाथ पर घिसने से कालिख नही आती , और इस पर स्वर्णिम आभा आने साथ सम्पूर्ण ब्रह्मांड के दिव्य रंग अपने आप आते हैं , यही असली और शुद्ध पारद शिवलिंग की पहचान है।
👉 वास्तु दोष निवारण का कारण
ऊर्जा का ऊर्ध्वगमन: शुद्ध पारद शिवलिंग घर की 'ब्रह्मस्थान' की ऊर्जा को संतुलित करता है। यदि घर के किसी कोने (जैसे नैऋत्य या ईशान) में दोष है, तो पारद की उच्च आवृत्ति (High Frequency) उन नकारात्मक तरंगों को बेअसर कर देती है।
ग्रह पीड़ा शांति: पारद को सभी नौ ग्रहों का नियंत्रक माना गया है। इसकी उपस्थिति मात्र से घर का औरा (Aura) शुद्ध होता है, जिससे दिशाओं के स्वामी प्रसन्न रहते हैं।
अभय और आरोग्य: शुद्ध पारद शिवलिंग 'शिव-शक्ति' का संयुक्त रूप है, जो घर में आरोग्य प्रदान करता है और किसी भी प्रकार की ऊपरी बाधा या तांत्रिक दोष को टिकने नहीं देता।
👉 अशुद्ध और मिलावटी शिवलिंग: विनाशकारी प्रभाव
आजकल बाजार में व्यवसायिक लाभ के लिए पारद में जस्ता (Zinc), रांगा (Tin) या सिक्का (Lead) जैसी धातुओं का मिश्रण कर उसे जमा दिया जाता है।
अशुद्धता की पहचान और खतरे
घर्षण परीक्षण: यदि शिवलिंग को हथेली पर रगड़ने से काली स्याही (कालिख) आती है, तो वह निश्चित रूप से सीसा (Lead) या जस्ता मिश्रित है।
* वास्तु दोष में वृद्धि:-
आयुर्वेद और रसाचार्यों के अनुसार, सीसा और जस्ता "तामसिक" और "विषैली" धातुएं हैं। ऐसा शिवलिंग घर की सकारात्मक ऊर्जा को सोखने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर मे फैला देता है जिसके फल स्वरूप बीमारियां, मानसिक तनाव और कलह पैदा करता है।
* वंश वृद्धि में बाधा:-
अशुद्ध पारद के संपर्क से घर के पुरुषों और संतान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से वंश की वृद्धि में बाधा आती है , गुणहीन और ईश्वर में विश्वाश न करने वाली संताने पैदा होती हैं ।
* आर्थिक पतन:-
जहाँ अशुद्ध पारद शिवलिंग होता है, वहाँ दरिद्रता का वास होने लगता है क्योंकि वह शिवलिंग 'दोष' युक्त है, 'देव' युक्त नहीं। इस शिवलिंग की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव साधक के मन पर पड़ता है जिसकी वजह से कामकाज भी प्रभावित होता है और आर्थिक पतन का कारण बनता है ।
* स्वास्थ्य हानि:-
सीसा और रांगा युक्त शिवलिंग की पूजा या उसका स्पर्श करने से भी कैंसर जैसी असाध्य व्याधियां दे सकता है।
दोषपूर्ण शिवलिंग को हटाने की शास्त्रीय विधि:-
यदि अनजाने में दोषपूर्ण शिवलिंग की स्थापना हो गई है और दुष्प्रभाव दिख रहे हैं, तो उसे तत्काल ससम्मान हटाना चाहिए:-
क्षमा प्रार्थना:-
सबसे पहले भगवान शिव से अपनी अज्ञानता के लिए क्षमा मांगें।
विसर्जन:-
दोषपूर्ण शिवलिंग को किसी पवित्र नदी या बहते जल में विसर्जित कर दें। इसे कहीं भी फेंकना नहीं चाहिए।
शुद्धिकरण:-
शिवलिंग हटाने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करते हुए हवन करें ताकि बची हुई नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाए।
👉 असली पारद के अभाव में विकल्प (सात्विक उपाय):-
असली पारद शिवलिंग बनाना एक अत्यंत जटिल और खर्चीली प्रक्रिया है। यदि आप शुद्ध पारद शिवलिंग प्राप्त करने में असमर्थ हैं, तो नकली शिवलिंग रखकर जोखिम उठाने के बजाय निम्नलिखित सात्विक उपाय करें:
नर्मदेश्वर शिवलिंग:-
नर्मदा नदी से निकले प्राकृतिक पत्थर के शिवलिंग (बाणलिंग) की स्थापना करें। इन्हें प्राण-प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती और ये स्वतः सिद्ध होते हैं। यह वास्तु दोष निवारण का सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है।
स्फटिक शिवलिंग:-
मानसिक शांति और आर्थिक उन्नति के लिए शुद्ध स्फटिक का शिवलिंग अत्यंत शुभ होता है।
मिट्टी का पार्थिव पूजन:-
प्रतिदिन मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा करें और अगले दिन विसर्जित कर दें। यह शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ फलदायी बताया गया है।
वास्तु पुरुष यंत्र:-
घर के मुख्य द्वार या ब्रह्मस्थान पर तांबे से बना हुआ 'वास्तु दोष निवारण यंत्र' की शास्त्रीय स्थापना करवाएं।
निष्कर्ष: शास्त्र स्पष्ट कहते हैं कि "दोषयुक्त प्रतिमा त्याज्या" अर्थात दोषपूर्ण प्रतिमा का त्याग ही उचित है। भक्ति भाव प्रधान है, किंतु यंत्र और तत्वों के विज्ञान में शुद्धता अनिवार्य है। यदि सामर्थ्य न हो तो सरल और प्राकृतिक शिवलिंग की शरण लेना ही श्रेयस्कर है।
🙏ॐ नमः शिवाय 🙏
Anika rudraksh and James
☎️ 099998 64207