Indian Redcross Society Dhamtari District IRCS Dhamtari 2025

Indian Redcross Society Dhamtari District IRCS Dhamtari 2025 Indian Redcross Society Dhamtari district official page run by chair man Mrs Prapti Washani

विगत दिनों माननीय राज्यपाल एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ जी के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना ने किया धमतरी रेडक...
28/05/2026

विगत दिनों माननीय राज्यपाल एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ जी के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना ने किया धमतरी रेडक्रॉस की गतिविधियों का अवलोकन एवं चेयरमैन प्राप्ति वाशानी से परिचर्चा एवं धमतरी रेडक्रॉस को बताया पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल तथा प्राप्ति वाशानी एवं टीम को शुभकामनाएं दी। डॉक्टर प्रसन्ना से मार्गदर्शन मिलने के बाद रेडक्रॉस सोसायटी और बेहतर कार्य करने का भरसक प्रयास करेगी इस आश्वासन दिया।उपरोक्त कार्यक्रम रुद्री पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुआ एवं कॉलेज के प्राचार्य व रेडक्रॉस प्रभारी उपस्थित थे।

महामहिम राज्यपाल महोदय के आदेश एवं कलेक्टर/अध्यक्ष रेडक्रॉस श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी...
07/05/2026

महामहिम राज्यपाल महोदय के आदेश एवं कलेक्टर/अध्यक्ष रेडक्रॉस श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय परिसर में महिलाओं हेतु कैंसर जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस पुनीत अवसर पर आप श्रीमान/श्रीमती सादर आमंत्रित हैं। समाज के प्रति आपके अमूल्य योगदान के लिए हमें गर्व है। कृपया अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ एवं मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

कार्यक्रम दिनांक : 8 मई 2026
🌍 अवसर : विश्व रेडक्रॉस दिवस
📍 स्थान : जिला चिकित्सालय, धमतरी
🕙 समय : प्रातः 10:00 बजे

आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
प्राप्ति वाशानी
चेयरमैन, रेडक्रॉस धमतरी

डॉ. यू. एल. कौशिक
CMHO एवं सचिव, रेडक्रॉस धमतरी

“रेडक्रॉस का नारा है — सेवा धर्म हमारा है।”

8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय धमतरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।अतः सभी इच्छुक रक्तदाताओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें एवं किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

साथ ही महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है।आप सभी से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक समूहों एवं महिलाओं तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।

📍 स्थान: जिला चिकित्सालय, धमतरी दिनांक: 8 मई 2026समय सुबह 10 बजे

आपकी सहभागिता ही मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

धन्यवाद।

04/05/2026
04/05/2026

महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमन डेका जी के धमतरी प्रवास के दौरान रेडक्रॉस के सदस्यों ने उनसे सौजन्य भेंट की एवं रेडक्रॉस भवन निर्माण के लिए स्वेच्छानुदान की मांग को रखा।

आदरणीय कलेक्टर महोदय का कोटि कोटि धन्यवाद
चेयरमैन प्राप्ति वाशानी
सचिव सीएमएचओ कौशिक सर
गुरुशरण साहू प्रबंध समिति सदस्य सहायक नेत्र अधिकारी
प्रदीप कुमार साहू राज्य चयनित सदस्य
आकाश गिरी जिला संगठक
एवं प्रबंध समिति सदस्य
रेडक्रॉस वालंटियर

इसमे रेडकरास भवन निर्माण के लिए स्वेच्छानुदान की मांग की गई

11/3/26आदरणीय कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सर के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में जिला पंचायत सभा हाल में कलेक्ट्रेट के सभी विभागों ...
11/03/2026

11/3/26
आदरणीय कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सर के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में जिला पंचायत सभा हाल में कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के फर्स्ट एड ट्रेनिंग सम्पन्न हुई।

फर्स्ट एड ट्रेनिंग के दौरान जिला पंचायत CEO सर ने सदस्यता फार्म भरकर रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य बने एवं रेडक्रॉस गतिविधियों की खूब सराहना किया और फर्स्ट एड ट्रेनिंग के महत्व को भी बताया।

चेयरमैन प्राप्ति वाशानी ने बताया कि आगे सभी ब्लॉक एवं जनपद में भी फर्स्ट एड ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी।
CMHO यू एल कौशिक,नोडल अधिकारी बी इक्का ,मास्टर ट्रेनर डॉ आदित्य सिंहा,जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, सहायक संगठक मनोज साहू,फर्स्ट एड ट्रेनर सत्यप्रकाश प्रधान ने इस फर्स्ट एड ट्रेनिंग को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

02/03/2026

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी द्वारा जलाराम वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया वहां रहने वाले वरिष्ठ लोगों को रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया गीत, नृत्य के साथ उत्साह के साथ रंग पर्व मनाया गया इस अवसर पर

विधायक धमतरी ओंकार साहू,

रेडक्रॉस चेयरमेन प्राप्ति वासानी,

आजीवन सदस्य मोहिनी साहू,

आकाश गिरी गोस्वामी वं सभी सदस्यगण शामिल हुए

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी और छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी द्वारा जलाराम वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आ...
02/03/2026

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी और छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी द्वारा जलाराम वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया वहां रहने वाले वरिष्ठ लोगों को रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया गीत, नृत्य के साथ उत्साह के साथ रंग पर्व मनाया गया इस अवसर पर

विधायक धमतरी ओंकार साहू

, रेडक्रॉस चेयरमेन प्राप्ति वासानी,

आजीवन सदस्य मोहिनी साहू,

आकाश गिरी गोस्वामी

एवं सभी सदस्यगण शामिल हुए

माननीय कलेक्टर सर के निर्देशानुसारइंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी, प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 19.02.2026) का संक्षि...
21/02/2026

माननीय कलेक्टर सर के निर्देशानुसार

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी, प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 19.02.2026) का संक्षिप्त सारांश बिंदुवार इस प्रकार है:
उपस्थिति:
चेयरमैन प्राप्ति वाशानी
सचिव डॉक्टर यू एल कौशिक CMHO
नोडल अधिकारीव
जिला संघटक सहायक संगठक
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं रेडक्रॉस सदस्य
समस्त प्रबन्ध समिति सदस्य

📌 बैठक का विवरण
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी की प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
📌 प्रमुख निर्णय
सहायक जिला संगठक की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
अंशदान नहीं देने वाली संस्थाओं को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी करने का निर्णय।
प्राप्त आर्थिक सहायता राशि का पारदर्शी उपयोग करने पर जोर।
ब्लॉक स्तर पर उपसमितियों का गठन किया जाएगा।
विकासखंड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
📌 प्रशिक्षण एवं शिविर
फर्स्ट एड ट्रेनिंग शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे (गुरुवार–शुक्रवार)।
शहरी मितानिनों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आगामी सत्र में चारों ब्लॉकों में जुलाई से अक्टूबर तक फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
चयनित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
📌 विद्यालय/महाविद्यालय संबंधी निर्णय
संचालित विद्यालय एवं महाविद्यालय के रेडक्रॉस फंड का पिछले 10 वर्षों का ऑडिट किया जाएगा।
सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस फंड हेतु स्वयंसेवक नियुक्त करना अनिवार्य किया गया।
📌 स्वास्थ्य एवं रक्तदान संबंधी कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों पर विशेष जोर।
ग्राम स्तर पर प्रत्येक माह रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय।
जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों (एचबी कम, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, सिकल सेल एनीमिया आदि) के लिए तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
रक्तदान किए गए रक्त का 35 दिनों के भीतर उपयोग सुनिश्चित किया जाता है।
जिला ब्लड ग्रुप द्वारा समुचित रखरखाव किया जा रहा है ताकि रक्त व्यर्थ न जाए।
📌 अन्य बिंदु
जरूरतमंदों को सहायता राशि उपलब्ध कराने पर जोर।
रेडक्रॉस से जुड़ने हेतु सदस्यता अभियान को बढ़ावा।
बैठक में विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

जिला गणतंत्र दिवस परेड में रेडक्रॉस ने मारी बाज़ी, प्रथम पुरस्कार प्राप्तधमतरी — जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 76वें गणतंत्र...
27/01/2026

जिला गणतंत्र दिवस परेड में रेडक्रॉस ने मारी बाज़ी, प्रथम पुरस्कार प्राप्त
धमतरी — जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकलव्य खेल परिसर में भव्य जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित आकर्षक परेड प्रतियोगिता में जूनियर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकरूपता और उत्कृष्ट मार्चपास्ट का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
परेड में जूनियर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के 30 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। स्वयंसेवकों की कर्तव्यनिष्ठा, तालमेल और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने निर्णायकों एवं दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर, विधायक कुरूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर धमतरी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरज सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक धमतरी उपस्थित रहे। अतिथियों के करकमलों से रेडक्रॉस दल को प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस परेड में धमतरी जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन आकाश गिरी गोस्वामी, मनोज साहू, सत्यप्रकाश प्रधान, अंजुलता पाटकर, दुष्यंत सिंहा एवं कमल किशोर तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बी. इक्का (डिप्टी कलेक्टर), डॉ. यू.एल. कौशिक (सीएमएचओ), प्राप्ति वासानी (चेयरमेन), शिवा प्रधान (वाइस चेयरमेन), डॉ. प्रदीप कुमार साहू (राज्य प्रतिनिधि), अवधराम साहू (कोषाध्यक्ष) सहित रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य डॉ गुरुशरण साहू,डॉ. सरिता दोशी, खोमनलाल साहू, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर, कामिनी कौशिक, डॉ. गणेश प्रसाद साहू, प्रेमशंकर चौबे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह सफलता जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Address

Collectorate Dhamtari
Dhamtari
493773

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Redcross Society Dhamtari District IRCS Dhamtari 2025 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category