22/06/2021
दिनांक २१ जून २०२१ को सातवें अंतर्राष्टीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज दुर्ग के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा महाविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से योग का आयोजन भारती ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशनस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुशील चंद्राकर सर के संरक्षण में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन सर एवं डॉ. अंचल चंद्राकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम का संचालन एवं योग प्रदर्शन स्वस्थवृत्त विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महिमा श्रीवास्तव एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. रामेश्वर थवाईत के द्वारा किया गया,एवं तकनिकी सलाहकार के रूप में श्री प्रशांत ताम्रकार कार्यक्रम में उपस्थित थे.