07/06/2026
डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने सेवा विभाग व भारत विकास परिषद के साथ मिलकर लगाया मुफ्त जांच शिविर
6 जून सेक्टर-3 शिव मंदिर में। सेक्टर 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने सेवा विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 57 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर में
1.तारा चंद,शाखा कार्यवाह
2.तारा नन्द व्यास,गण शिक्षक
3.राजेंद्र,सह जिला प्रचार प्रमुख
4.निरंजन,जिला सेवा प्रमुख
5.उमेश,सह जिला सेवा प्रमुख
यह सभी मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनक