Dr Anurag Srivastav

Dr Anurag Srivastav डॉ अनुराग श्रीवास्तव समाजसेवी

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए आज दिनाँक 25/08/26 दोपहर 2 बजे इंडियन ...
25/08/2026

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए आज दिनाँक 25/08/26 दोपहर 2 बजे इंडियन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा रेडक्रास भवन में गोद लिए हुए 5 नए टीबी मरीज फैसल,अहमदी,फरीदा बानो, इरा,फातिमा नगमा को पोषण सामग्री (बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना,सत्तू,गुड़ इत्यादि) दी गई।यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर व सचिव अजीत सिंह व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Brajesh Pathak Narendra Modi Swatantra Dev Singh

दिनांक 24.08.2026 को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज अब्दुल खालिद उम्र 65 वर्ष पुत्र रज्जु खालिद निवासी थरियांव फतेहपुर को A...
25/08/2026

दिनांक 24.08.2026 को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज अब्दुल खालिद उम्र 65 वर्ष पुत्र रज्जु खालिद निवासी थरियांव फतेहपुर को AB positive रक्त की आवश्यकता थी। इन्होंने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव से संपर्क किया । डॉ अनुराग श्रीवास्तवने रक्तकेंद्र में रक्त संचरण समिति के संयोजक अशोक शुक्ल से बात कर मरीज को रक्त उपलब्ध करवाया।रक्तकेंद्र से पूजा तिवारी,दिव्या वर्मा,कमला प्रसाद आदि स्टाफ उपस्थित रहे। डॉ अनुराग का मुख्य कार्य जरूरत मंदों को रक्त उपलब्ध कराना ही नहीं अपितु लोगों के मन में रक्तदान के प्रति बसी भ्रांतियों को दूर कर रक्तदान को बढ़ावा देना भी है। हमारी अपील है कि सभी नवयुवकों को इस क्षेत्र में स्वेच्छा से आगे आना चाहिए और रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है।

दिनांक 18.08.2026 दिन मंगलवार को जिला चिकित्सालय फतेहपुर की डायलिसिस यूनिट में एडमिट मरीज मनीष कुमार अवस्थी पुत्र कालिका...
19/08/2026

दिनांक 18.08.2026 दिन मंगलवार को जिला चिकित्सालय फतेहपुर की डायलिसिस यूनिट में एडमिट मरीज मनीष कुमार अवस्थी पुत्र कालिका प्रसाद अवस्थी निवासी भदबा फतेहपुर की डायलिसिस होनी थी।लेकिन इनका हिमोग्लोबिन कम था । डॉक्टर द्वारा इन्हें डायलिसिस के समय 1 यूनिट रक्त चढ़वाने की सलाह दी गई। इनके पास कोई रक्तदाता नहीं था।इन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव से संपर्क किया । डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तकेंद्र में दीपाली वर्मा से बात कर मरीज को बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध करवाया। रक्तकेंद्र से बृजकिशोर,कमला प्रसाद,नरेंद्र सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जान बचती है। 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इससे किसी के मूल्यवान जीवन की रक्षा होती है और जरूरतमंद को समय पर सही इलाज मिल पाता है।

आज दिनांक 18/8/26 को प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान एवं डॉ अनुर...
18/08/2026

आज दिनांक 18/8/26 को प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान एवं डॉ अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज के संस्थापक,प्रखर,राष्ट्रवादी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम चेयरमैन व पदाधिकारियों द्वारा पत्थरकटा स्थित उनकी प्रतिमास्थल में सफाई की गई ततपश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये और उनके कृतित्व को याद किया गया व सभी पदाधिकारियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस अमर रहे,वन्देमातरम,जय हिंद,तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा जैसे नारे लगाए गए।इस अवसर पर आजीवन सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव,वेदप्रकाश गुप्ता,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव, बृजकिशोर,कौशल कुमार श्रीवास्तव,राजेश राजन,गोरेलाल,प्रेमचंद्र मौर्य,शहनूर आलम,रीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Narendra Modi Swatantra Dev Singh Brajesh Pathak

दिनांक 15.08.2026 दिन शनिवार को लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल फतेहपुर में एडमिट मरीज राजरानी उम्र 59 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र ,निवासी ...
16/08/2026

दिनांक 15.08.2026 दिन शनिवार को लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल फतेहपुर में एडमिट मरीज राजरानी उम्र 59 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र ,निवासी कसराव ,सेमरामानापुर,हथगाम,फतेहपुर का ऑपरेशन होना था लेकिन इनका हिमोग्लोबिन कम था । डॉक्टर द्वारा इन्हें 2 यूनिट रक्त चढ़वाने की सलाह दी। इनके पास कोई रक्तदाता नहीं था। एक यूनिट रक्त इन्हें दिनांक 14.08.26 को दिया गया था। इनके अटेंडेंट द्वारा संस्था में नियमित रक्तदान किया जाता है।दूसरी यूनिट के लिए इनके द्वारा पुनः इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव से संपर्क किया । डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तकेंद्र में रक्त संचरण समिति के संयोजक अशोक शुक्ल से बात कर मरीज को बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध करवाया। रक्तकेंद्र से बृजकिशोर,कमला प्रसाद,नरेंद्र सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ऊतकों को नुकसान हो सकता है। रक्तदान से अतिरिक्त आयरन कम होता है जो दिल के दौरे के जोखिम को नियंत्रित करने में मदद करता है। रक्तदान करने पर खून कम गाढ़ा होने से धमनियों में रक्त का प्रवाह आसान होता है, जिससे ब्लड प्रेशर और थक्के जमने की आशंका कम होती है। रक्तदान के बाद बोन मैरो सक्रिय होता है और 48 घंटे के भीतर नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण शुरू कर देता है।रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और अन्य संक्रमणों की मुफ्त जांच हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य की स्थिति का समय पर पता चलता है।

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संय...
16/08/2026

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन फ़तेहपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर व 51 क्षय रोगियों के लिए पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक व विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्नू श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष बीजेपी, डॉ राजेश कुमार मौर्य प्राचार्य मेडिकल कालेज,डॉ राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।कुल 10 रक्तदान हुए व 25 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।पुलिस अधीक्षक व रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तदानियों में रोहित कुमार,संदीप सैनी,डॉ विक्रांत विकल त्रिपाठी,सागर,अब्दुल्ला मसूद,संतोष कुमार ने पहली बार व अरविंद कुमार,संरक्षक महेंद्र शुक्ल,आलोक शुक्ल अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया गया।ततपश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।पुलिस अधीक्षक व प्राचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया गया।डॉ अनुराग ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,उमेश कुमार श्रीवास्तव,गोरेलाल, प्रेमचंद्र मौर्य व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष डॉ वरद वर्धन बिसेन,रक्तकेंद्र चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक सिंह,अशोक शुक्ल, बृजकिशोर,दिव्या वर्मा,दीपाली वर्मा,गोपाल द्विवेदी,अखिलेश कुमार,ज्ञानेंद्र,गोविंद प्रसाद,नरेंद्र सिंह,कमला प्रसाद,अजय कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
Brajesh Pathak

दिनांक 14.08.2026 दिन शुक्रवार को लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल फतेहपुर में एडमिट मरीज राजरानी उम्र 59 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र ,निवास...
15/08/2026

दिनांक 14.08.2026 दिन शुक्रवार को लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल फतेहपुर में एडमिट मरीज राजरानी उम्र 59 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र ,निवासी कसराव,सेमरामानापुर,हथगम,फतेहपुर का ऑपरेशन होना था लेकिन इनका हिमोग्लोबिन कम था । डॉक्टर द्वारा इन्हें रक्त चढ़वाने की सलाह दी। इनके पास कोई रक्तदाता नहीं था। इनके अटेंडेंट द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव से संपर्क किया । डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तकेंद्र में रक्त संचरण समिति के संयोजक अशोक शुक्ल से बात कर मरीज को बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध करवाया। रक्तकेंद्र से बृजकिशोर,विनोद कुमार ,नरेंद्र सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

रक्तदान को "महादान" कहा जाता है क्योंकि यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा दान है। हमारे शरीर में बना हुआ रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बन सकता, इसे केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलती है, बल्कि इससे दाता के शरीर में नए रक्त कोशिकाएं भी बनती हैं जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है। दुर्घटना, सर्जरी, थैलेसीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों में रक्त की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हमें रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए और डर को छोड़कर आगे आना चाहिए, क्योंकि आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी के घर की खुशियां वापस ला सकता है।

आज दिनाँक 15/08/26 दिन शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में पहली बार रेड...
15/08/2026

आज दिनाँक 15/08/26 दिन शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में पहली बार रेडक्रास भवन में ध्वजारोहण चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव अजीत सिंह द्वारा किया गया।चेयरमैन ने कहा कि हम सभी ऐसे ही मिलकर स्नेह की गंगा बहाते हुए सेवाकार्य करते रहें।सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग व साथ के कारण ही आज इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।साथ ही इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से क्षय रोगियों की सेवा हेतु बने निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र देकर डॉ अनुराग द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ अशोक गुप्ता,वॉइस चेयरमैन डॉ विवेक श्रीवास्तव,पूर्व वाईस चेयरमैन डॉ रज़िया सुल्ताना,कार्यकारिणी सदस्य संजय श्रीवास्तव,प्रवीण अवस्थी एडवोकेट,आजीवन सदस्य व संरक्षक महेंद्र शुक्ल,पपिन्दर सिंह,मोनू रस्तोगी,वेदप्रकाश गुप्ता,रीता सिंह तोमर,दिनेश चंद्र गुप्ता,रामकिशोर शुक्ल,डॉ विक्रांत विकल त्रिपाठी,डॉ रामनरेश तिवारी,डी के पांडेय,पुनीत कुमार श्रीवास्तव,दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,उमेश कुमार,राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव,नमो नारायण गुप्ता,डॉ तारक नाथ सरकार,आर के पांडेय,अभिनव श्रीवास्तव,शहनूर आलम,सोमदत्त मौर्य, राजेश राजन,सुजीत सिन्हा,राजा सिंह,संजय सिन्हा,विनय कुमार गुप्ता,प्रेमचंद्र मौर्य,रामप्रकाश मौर्य,राशिद हुसैन,विवेक कुमार गुप्ता,सचिन कुमार गुप्ता,गोरेलाल,सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,राजीव कुमार मिश्रा,विष्णुबाबू,भक्तदास सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल दिनाँक 15/08/26 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्त की...
14/08/2026

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल दिनाँक 15/08/26 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्त की कमी को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप लोग एक एक लोग को प्रेरित कर लाएं व स्वयं भी रक्तदान कर एक साथ चार जिंदगी बचाने का पुनीत कार्य करें जिससे मानवता के हितार्थ उन मरीजों की जिनके कोई भी परिजन नहीं हैं उन्हें रक्त देने के लिए उन सभी की सहायता की जा सके।
निवेदक
डॉ अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश

आज दिनाँक 13/08/26  इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्य...
13/08/2026

आज दिनाँक 13/08/26 इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरण,नशामुक्ति जागरूकता व जल संरक्षण अभियान कुसुम्भी में चलाया गया।जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुसुम्भी हसवा के 283,आंगनबाड़ी के 43,बाल वाटिका के 15,राजकीय हाईस्कूल कुसुम्भी के 70,प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के 104,प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के 38 कुल 553 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान किया गया।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।ततपश्चात नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों को तम्बाकू उत्पादों व एल्कोहल के न उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया उन्होंने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से मुंह का कैंसर व एल्कोहल के उपयोग से लीवर सिरोसिस होने की प्रबल संभावना रहती है।सभी बच्चों को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई साथ ही जल संरक्षण के लिए वाटर बेल लगाने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सेंगर,पुष्पांजलि गुप्ता, दिलीप कुमार,अनुपम सिंह सहित सभी अध्यापक अभिषेक सेंगर,कुलदीप इत्यादि उपस्थित रहे।
Narendra Modi Brajesh Pathak @

Address

Fatehpur
212601

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919335277480

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Anurag Srivastav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr Anurag Srivastav:

Shortcuts

Share

Category