18/08/2021
भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० उमा शंकर पाण्डेय ने महाविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया, इस मौके पर महाविद्यालय के सचिव डॉ मनीष चन्द्रा, अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ आर. डी. मिश्रा, चिकित्सकों,अस्पताल एवं महाविद्यालय के कर्मचारी, एवं अतिथिगण भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जल, जीवन, हरियाली को ध्यान मे रखते हुए महाविद्यालय के प्रांगण में नीम, दालचीनी, आवला जैसे कई औषधीय पौधे का वृक्षारोपण भी किया गया।