DIYA रक्त अग्रदूत

DIYA रक्त अग्रदूत यह समूह ब्लड डोनेशन के प्रति लोगोँ को जागरूक करने मकसद से बनाया गया है।

संकल्प से सेवा का सफर।सहयोग हेतु सादर आभार 🙏🥰🇮🇳केस नंबर -648
23/08/2026

संकल्प से सेवा का सफर।
सहयोग हेतु सादर आभार 🙏🥰🇮🇳
केस नंबर -648

सेवा से समर्पण की ओर बढ़ते कदम।केस पूरा करवाने हेतु सादर आभार सोनी भैया संस्थापक शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड।🙏
19/08/2026

सेवा से समर्पण की ओर बढ़ते कदम।
केस पूरा करवाने हेतु सादर आभार सोनी भैया संस्थापक शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड।🙏

🙏 हृदय से आभार 🙏पटना के महावीर कैंसर संस्थान में उपचाररत एक मरीज के लिए निरामया ब्लड बैंक, पटना से एक यूनिट रक्त की मदद ...
18/08/2026

🙏 हृदय से आभार 🙏

पटना के महावीर कैंसर संस्थान में उपचाररत एक मरीज के लिए निरामया ब्लड बैंक, पटना से एक यूनिट रक्त की मदद उपलब्ध कराने हेतु सोनी भैया, संस्थापक — शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड*, का हृदय से आभार एवं साधुवाद। ❤️

आपकी संवेदनशीलता और सेवा-भाव किसी जरूरतमंद के लिए बहुत बड़ी उम्मीद बनती है। ईश्वर आपको सदैव समाजसेवा के लिए शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। 🙏

साथ ही निरामया ब्लड बैंक, पटना का भी हृदय से धन्यवाद, जो जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने की इस मुहिम में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 🩸❤️

रक्तदान—महादान।
सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान है। 🙏

जय हिंद 🇮🇳
अमित कुमार चरण पहाड़ी
समन्वयक
DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳आज का दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता ...
15/08/2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

आज का दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने देश की एकता, अखंडता, संस्कृति और संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं गौरवशाली बनाने में अपना योगदान देंगे।

देश के वीर शहीदों को शत्-शत् नमन।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳

— अमित कुमार

सेवा पथ की ओर......
14/08/2026

सेवा पथ की ओर......

संकल्प से बढ़ते कदम ।केस नंबर:- 641रक्तदान - महादान
10/08/2026

संकल्प से बढ़ते कदम ।

केस नंबर:- 641

रक्तदान - महादान

🩸 हृदय से आभार 🩸राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आयोजित भव्य रक्तदान–महादान शिविर मे...
04/08/2026

🩸 हृदय से आभार 🩸

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आयोजित भव्य रक्तदान–महादान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित होना केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 24 जरूरतमंद जीवनों के लिए नई आशा का संकल्प है।

इस पुनीत अभियान को सफल बनाने वाले सभी रक्त अग्रदूतों, रक्तवीरांगनाओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, आयोजकों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति हम हृदय की गहराइयों से अपना आभार व्यक्त करते हैं।

आपका यह निस्वार्थ योगदान मानवता के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। हमें विश्वास है कि आपकी यह प्रेरणा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का नया संदेश देगी और अनेक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करेगी।

"रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन का सबसे अनमोल उपहार देने का माध्यम है।"

🙏 सभी रक्त अग्रदूतों एवं रक्तवीरांगनाओं को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।
सेवा ही हमारा संकल्प — रक्तदान ही मानवता का उत्सव।

गया महाविद्यालय, गयाजी के माननीय प्रधानाचार्य महोदय के आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्...
02/08/2026

गया महाविद्यालय, गयाजी के माननीय प्रधानाचार्य महोदय के आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य महोदय ने आश्वस्त किया कि दिनांक 04 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त रक्तदान शिविर का संचालन रक्त अधिकोष केंद्र, रेड क्रॉस सोसाइटी, गयाजी के सहयोग से संपन्न होगा।

यह आयोजन युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

02/08/2026
📢 सूचना (जनहित में जारी)DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार केवल स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए समर्पित एक से...
02/08/2026

📢 सूचना (जनहित में जारी)

DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार केवल स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए समर्पित एक सेवाभावी संगठन है।

यदि कोई स्वयंसेवक रक्तदान से इतर किसी अन्य गतिविधि में संगठन के नाम का उपयोग करते हुए शामिल होता है, तो उसका संगठन से कोई संबंध अथवा अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं माना जाएगा।

नोट: ऐसी किसी भी गतिविधि की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की व्यक्तिगत होगी। संगठन का उससे कोई संबंध नहीं है।

— सूचना जनहित में जारी।

Address

Gaya
GAYATRISHAKTIPEETH,PURVIRAMSAGARTALAB,GAYA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIYA रक्त अग्रदूत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to DIYA रक्त अग्रदूत:

Shortcuts

Share