Muscular Dystrophy Association Of India

Muscular Dystrophy Association Of India Muscular dystrophy is a group of diseases that cause progressive weakness and loss of muscle mass. I

सेवा में, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली।प्रतिलिपि: माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत...
22/06/2026

सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
भारत सरकार, नई दिल्ली।

प्रतिलिपि:
माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री महोदय,
भारत सरकार, नई दिल्ली।

विषय: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी गंभीर एवं दुर्लभ बीमारी के उपचार, अनुसंधान, आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरियों में उचित आरक्षण एवं सुविधाएँ प्रदान किए जाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर, प्रगतिशील एवं दुर्लभ बीमारी है, जिसमें रोगी की मांसपेशियाँ धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति समय के साथ चलने-फिरने, दैनिक कार्य करने तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना करता है। वर्तमान समय में इस बीमारी का उपचार अत्यंत महंगा है तथा अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से इसका भार वहन करने में असमर्थ हैं।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं सामाजिक जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई रोगियों की शारीरिक क्षमता सीमित होने के बावजूद उनकी बौद्धिक क्षमता एवं कार्य करने की योग्यता बनी रहती है, परंतु उपयुक्त अवसर एवं सुविधाओं के अभाव में वे रोजगार से वंचित रह जाते हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि निम्नलिखित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की कृपा करें—

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के रोगियों के लिए निःशुल्क अथवा अत्यधिक रियायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस बीमारी के उपचार एवं अनुसंधान के लिए विशेष राष्ट्रीय योजना बनाई जाए।

सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इस रोग के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएँ।

गंभीर रूप से प्रभावित रोगियों को मासिक आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।

सरकारी नौकरियों में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त पदों की पहचान कर आरक्षण एवं आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।

प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त समय, सहायक लेखक (स्क्राइब) तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

महोदय, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवार सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अतः मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपरोक्त मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
नाम : लव कुमार एवं कुश कुमार
पता : ग्राम पोस्ट युवराजपुर थाना- सुहवल
जिला- ग़ाज़ीपुर उत्तरप्रदेश 232332
मोबाइल नंबर : 9458668566
दिनांक : 25- जून-2026
स्थान : पीर नगर ग़ाज़ीपुर उत्तरप्रदेश
संलग्नक (यदि हों):
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
चिकित्सा रिपोर्ट
आधार कार्ड की प्रति
अन्य संबंधित दस्तावेज़।
Narendra Modi J.P.Nadda MYogiAdityanath Manoj Sinha Mansukh Mandaviya Nitish Kumar

24/03/2026

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के डीएमडी प्रकार के संदर्भ में यह वीडियो क्लिप है ट्रायल के सक्सेसफुल होने पर इस मेडिसिन को 22 अगस्त हुआ 26 तारीख एक और ट्रायल के संदर्भ में रखा गया। पूरा वीडियो देखें

#मस्क्युलर_डिस्ट्राफी

21/03/2026

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के कुछ सामान्य लक्षण

15/03/2026

Muscular Dystrophy (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) से पीड़ित लोगों के लिए पर्याप्त नींद बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह बीमारी मांसपेशियों को कमजोर करती है और शरीर जल्दी थक जाता है।

आम तौर पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी वाले व्यक्ति को नींद की जरूरत क्यों?

7–9 घंटे की रात की नींद लेना चाहिए।
कुछ मरीजों को दिन में थोड़ा आराम या छोटी झपकी (30–60 मिनट) भी लाभ दे सकती है।

1. मांसपेशियों को आराम मिलता है
2. थकान कम होती है
3. शरीर की ऊर्जा बनी रहती है
4. श्वसन (सांस लेने) की मांसपेशियों को आराम मिलता है

ध्यान रखने वाली बातें
रोज़ एक ही समय पर सोने और उठने की आदत रखें।
सोने से पहले भारी खाना या मोबाइल का ज्यादा उपयोग न करें।
अगर रात में सांस लेने में परेशानी या बहुत थकान हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

28/02/2026

उम्मीद तो बहुत थी लेकिन कल उत्तर प्रदेश की #महामहिम #राज्यपाल जी मुख्यरूप से दिव्यागजन से मिलने के कार्यक्रम में मुझे अपनी गंभीर बीमारी #मस्क्युलर_डिस्ट्राफी के संदर्भ में #ग़ाज़ीपुर जिला प्रशासन के द्वारा मिलने नही दिया गया |

28/02/2026

उम्मीद तो बहुत थी लेकिन कल उत्तर प्रदेश की #महामहिम #राज्यपाल जी मुख्यरूप से दिव्यागजन से मिलने के कार्यक्रम में मुझे कुश तिवारी को अपनी गंभीर बीमारी #मस्क्युलर_डिस्ट्राफी के संदर्भ में #ग़ाज़ीपुर जिला प्रशासन के द्वारा मिलने नही दिया गया |

आज एक और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी योद्धा दिगेन्द्र का निधन हो गया, नन्ही उम्र में असमय निधन से मेरा हृदय बहुत दुःखी है। मै परम...
22/02/2026

आज एक और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी योद्धा दिगेन्द्र का निधन हो गया, नन्ही उम्र में असमय निधन से मेरा हृदय बहुत दुःखी है। मै परमपिता से प्रार्थना करता हू कि वो दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। दिगेन्द्र तुम हमारे दिलों में हमेशा बसे रहोंगे। ॐ शांति शांति शांति

08/02/2026

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर बीमारी का विभिन्न प्रकार की बीजों का सेवन करने से मांसपेशियों के तेजी से क्षय होने को रोका जा सकता है।
#इलाज #मस्क्युलर_डिस्ट्रॉफी
Narendra Modi Amit Shah Manoj Sinha J.P.Nadda Rajnath Singh MYogiAdityanath Muscular Dystrophy Association Of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Muscular Dystrophy Association Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' Mansukh Mandaviya

7 बार माननीय  #विधायक ,1 बार माननीय  #सांसद  और 2 बार  #उत्तर_प्रदेश सरकार में माननीय  #कैबिनेट_मंत्री लेकिन विन्रमता और...
14/01/2026

7 बार माननीय #विधायक ,1 बार माननीय #सांसद और 2 बार #उत्तर_प्रदेश सरकार में माननीय #कैबिनेट_मंत्री लेकिन विन्रमता और सहजता इतनी कि कोई भी व्यक्ति आसानी से कभी भी आपसे मिलकर अपनी समस्या के बारे में बता सकता है, और #यादाश्त इतनी तेज कि आज भी सब कुछ याद है |

आज गंभीर बीमारी #मस्क्युलर_डिस्ट्रॉफी के संदर्भ में #समाजवादी_पार्टी के #महासचिव एवम 379 #जमानियां विधानसभा के यशश्वी #विधायक ,जन-जन में लोकप्रिय श्री Om Prakash जी से आज गाज़ीपुर स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में करीब 1 घंटे की आत्मनीय मुलाकात कर अपने हर मुद्दे को माननीय पूर्व मंत्री जी से अवगत कराया और आप ने बहुत ही ध्यान और गंभीरता पूर्वक सुना, हमने इस मुद्दे को #विधान_सभा मे उठाने के लिए आप से विन्रम निवेदन भी किया , जिससे हम जैसे प्रभावित अन्य मरीजों को भी स्वास्थ्य लाभ एवम उचित पेंशन राशि मिल सके, जिससे इतनी खतरनाक #लाइलाज बीमारी बची जिन्दगी का निर्वाहन हो सके |

इस गंभीर बीमारी के उचित पेंसन,दवाई एवम अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए हमारा जंग जारी रहेगा आपको बताते चले कि #बिहार के यशस्वी #मुख्यमंत्री श्री #नीतीश_कुमार जी ने इस प्रकार के पीड़ित को 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी जिससे सभी पीड़ित कुछ राहत मिल सके और भी हरियाणा सरकार एवम आन्ध्र प्रदेश की सरकारें क्रमश 2500 और 5000 रुपये पेंसन राशि प्रदान करती है जबकि #उत्तर_प्रदेश #बीजेपी की डबल इंजन की सरकार आज भी इस बीमारी पर कोई संज्ञान नही ले रही है हमारी लड़ाई सोयी हुई #केंद्र_सरकार एवम #उत्तर_प्रदेश की सरकार जगाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा🙏🙏🙏🙏
Narendra Modi MYogiAdityanath J.P.Nadda Brajesh Pathak DM_Ghazipur Muscular Dystrophy Association Muscular Dystrophy Association Of India

Address

Peer Nagar Chandra Colony
Ghazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muscular Dystrophy Association Of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Muscular Dystrophy Association Of India:

Share