Sehat Samachar Gorakhpur

Sehat Samachar Gorakhpur सेहत और पोषण संबंधित विश्वसनीय समाचारों/सूचनाओं/चित्रों/वीडियो/ब्लॉग का मंच जो जनहित/पाठकहित में हैं।

‘सेहत और पोषण समाचार’ पेज का मकसद आपके हिस्से की सेहत और पोषण संबंधित उन खबरों को आप तक पहुंचाना है जिन पर जिंदगी की भागदौड़ के कारण शायद आपकी नजर नहीं पड़ पाती। ये खबरें अलग-अलग समाचारपत्रों, समाचार पत्रों के वेबसाइट, विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट और न्यूज चैनल्स के वेबसाइट से आपके बीच शेयर की जाएंगी। हमारा वायदा है कि हम आप तक सिर्फ विश्वसनीय और चयनित सामग्री ही पहुंचाएंगे।

09/08/2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर से बीते शुक्रवार को एचपीवी से बचाव के टीकाकरण का मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोविवि, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस के प्रतिनिधियों, चरगांवा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और विभिन्न चिकित्सा संगठनों के साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए।

एचपीवी से बचाव के टीकाकरण संबंधी सत्र में सभी लोगों ने जन-जन तक इस टीके का महत्व पहुंचाने का संकल्प लिया। चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि अपने क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों तक एचपीवी से बचाव के टीके की महत्ता की जानकारी दी जाए। एम्स गोरखपुर से डॉ शिखा सेठ, डॉ आनंद मोहन दीक्षित, स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ गोरखपुर डॉ राजेश झा और गोविवि से डॉ दिव्या रानी सिंह सहित आईएमए और आईपीए के पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यूपीटीएसयू और जपाइगो संस्था ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

08/08/2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर से शुक्रवार को शिशु स्तनपान का मजबूत संदेश दिया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोविवि, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के प्रतिनिधियों के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए। कार्यक्रम में चरगांवा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और विभिन्न चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधिगण ने भी हिस्सा लिया। विश्व स्तनपान सप्ताह सम्बन्धी कार्यक्रम को एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ विभाग दत्ता ने संबोधित किया।

कार्यकारी निदेशक डॉ दत्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्तनपान शिशु को संपूर्ण पोषण देता है। यह शिशु की विभिन्न संक्रमणों से सुरक्षा करता है और मस्तिष्क के समुचित विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। डॉ दत्ता ने विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एम्स गोरखपुर और समुदाय के बीच हुए कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि समुदाय के बीच स्तनपान को लेकर व्याप्त मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। गर्भावस्था से ही महिलाओं को स्तनपान की महत्ता के बारे में जानकारी देने की भी जरूरत है ताकि प्रसव के तुरंत बाद शिशु को मां का गाढ़ा पीली दूध मिल सके।

आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्र ने कहा कि समुदाय के मन का भ्रम दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे जिले में स्तनपान की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर हुई है।

कार्यशाला को एम्स गोरखपुर की बाल रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ महिमा मित्तल, कम्युनिटी एंड फैमिली डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद मोहन दीक्षित और स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ शिखा सेठ सहित कई विषय विशेषज्ञों ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्तनपान को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण देखा गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

World Breastfeeding Week,Breastfeeding Week 2026,Breastfeeding, WorldBreastfeeding Week 2026,Breastfeeding Awareness

07/08/2026

पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में लगे एचपीवी से बचाव के विशेष टीकाकरण अभियान में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने टीकाकरण करवाने वाली बच्चियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने सभी छात्राओं से एचपीवी टीकाकरण, बेटियों की शिक्षा और नशामुक्त युवा अभियान की महत्ता के बारे में चर्चा की। उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाए जाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम स्थल से राज्यपाल के प्रस्थान के बाद सीएमओ डॉ राजेश झा की मौजूदगी में मेडिकल टीम द्वारा सैकड़ों छात्राओं का टीकाकरण किया गया।

इससे पहले राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एचपीवी टीके की सिंगल डोज भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। उन्होंने कहा कि अगले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहद अभियान चला कर एचपीवी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान के लिए सभी स्तरों पर अभी से तैयारी करने को कहा। राज्यपाल ने टीकाकरण करवाने वाली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बच्चियों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के साथ स्वास्थ्य विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बारे में सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि राज्यपाल के उत्साहवर्धन के बाद छात्राओं ने कतारबद्ध होकर टीकाकरण कराया। एक ही दिन में एक ही स्थान पर सौ से अधिक बच्चियों को टीके लगाए गए। डॉ झा ने कहा कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के दिशा-निर्देशन में जिले में करीब 12 हजार से अधिक बच्चियों को एचपीवी से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इस टीके को सिर्फ सिंगल डोज लगाया जाना है। जहां बाजार में यह टीका करीब चार से पांच हजार रूपये में लगता है, वहीं सरकार इसे निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है। यह टीका सुरक्षित और असरदार है। नियमित टीकाकरण सत्रों पर पर भी पात्र बच्चियों को यह टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण अभियान में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा की देखरेख में यूएनडीपी, जेएसवाई और यूपीटीएसयू की टीम विशेष सहयोग दे रही हैं।

04/08/2026

गोरखपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिला महिला अस्पताल में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के जन्म से लेकर छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराए जाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि मां का दूध ही बच्चे का पहला टीका होता है। जन्म से लेकर छह माह की आयु तक बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्तनपान की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों के बीच खिलौने भी वितरित किए।

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिला महिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जानकारी के अभाव में लोग बच्चों को शहद और पानी जैसी चीजें भी दे देते हैं, जबकि छह माह तक सिर्फ मां का दूध ही बच्चे को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों तक सम्पूर्ण संदेश पहुंचाना ही ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य होता है।

जिला महिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसा देखा गया है कि जो माताएं बच्चों को स्तनपान कराती हैं उनमें स्तन कैंसर की आशंका कम होती है। इस तरह स्तनपान न सिर्फ शिशु के लिए बल्कि मां के लिए भी बेहद लाभदायक है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद यथाशीघ्र स्तनपान, छह माह तक सिर्फ स्तनपान और छह माह से दो वर्ष तक सिर्फ स्तनपान के साथ पूरक आहार का संदेश जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मौजूद लोगों को स्तनपान की महत्ता के बारे में संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी सिंह, जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ जय कुमार, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीके सुमन और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ अजय देवकुलियार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और यूनिसेफ संस्था के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

03/08/2026

गोरखपुर के पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के उनौला दोयम स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और उनका वितरण किया गया। इस विशेष पहल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का भी सहयोग रहा।

मेले में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है।

जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह एवं उनके प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार की मांग भी रखी।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा पात्र बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो. दिव्या रानी सिंह, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मणि शेखर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत, डॉ. अभिषेक, बीसीपीएम विमलेश त्रिपाठी तथा आरोग्य मित्र साधना सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ayushman Card, Ayushman Bharat, PMJAY, Ayushman Card Apply, Ayushman Card Registration, Ayushman Card Benefits, Ayushman Bharat Yojana, Mukhyamantri Arogya Mela, Mukhyamantri Arogya Swasthya Mela, Arogya Mela, Free Health Camp

01/08/2026

पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं की भी सुविधा उपलब्ध रही। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और सीएमओ डॉ राजेश झा ने किया।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से छात्राओं में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता का स्तर भी बढ़ता है। एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर रहेगा। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का परिणाम अत्यंत प्रभावकारी रहता है। हमारी कोशिश है कि छात्राओं को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

सीएमओ डॉ झा ने बताया कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा हीमोग्लोबिन की जांच, मधुमेह व रक्तचाप की जांच, अन्य गैर संचारी रोगों की स्क्रिनिंग और आंखों के पावर की जांच की गयी और छात्राओं को हेल्थ कार्ड भी बना कर दिए गए। आयोजन में एम्स गोरखपुर के साथ-साथ मोहद्दीपुर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र और आरबीएसके चरगांवा की टीम ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एनके द्विवेद्वी, एम्स गोरखपुर से डॉ प्रियंका व उनकी टीम, विश्वविद्यालय की तरफ से डॉ दिव्या रानी सिंह सहित कई शिक्षक प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं। आयोजन में तकनीकी सहयोग यूपीटीएसयू की श्रद्धा ने दिया।

30/07/2026

शासन से दो वर्ष तक बॉन्ड के आधार पर तैनात किए गए चिकित्सकों को लेकर गोरखपुर जिले में विशेष पहल की गयी है। इन सभी चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण किया गया। यह सभी चिकित्सक दो वर्षों तक समुदाय के बीच सेवाएं देंगे। जिले में तैनात किए गए इन 59 नये चिकित्सकों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित मेडिको लीगल व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गयी।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी की तरह अपनी गरिमा बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देनी है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से बेहतर व्यवहार रखना है। समय से अस्पताल पहुंच कर निर्धारित सेवाएं देनी हैं। डॉ झा ने कहा कि यह नियुक्ति सेवा अभ्यास के साथ-साथ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। सीएमओ ने बताया कि इन नवागत चिकित्सकों के लिए भविष्य में ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है।

नवागत चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों, दस्तावेजीकरण, संदर्भन प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, विभिन्न पोर्टल पर पंजीकरण और मेडिको लीगत सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गयी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय पांडेय, डॉ नंदलाल कुशवाहा और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवागत चिकित्सकों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सीएमओ ने बताया कि बॉन्ड पर आए दस चिकित्सकों ने पहले ही ज्वाइन कर लिया था, जबकि 49 चिकित्सकों ने मंगलवार को ज्वाइन किया है। इन सभी का एक साथ अभिमुखीकरण किया गया है ताकि क्षेत्र में यह लोग बेहतर सेवाएं दे सकें। इन चिकित्सकों के आने से समुदाय में अच्छी स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद बढ़ी है।

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर ने जून 2026 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठवां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर ...
26/07/2026

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर ने जून 2026 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठवां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सीएमओ डॉ राजेश झा ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं जारी रखने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल दो हजार पचीस में गोरखपुर जिले की इकतीसवीं रैंक थी, जिसमें पहली बार सितम्बर दो हजार पचीस में सबसे अधिक सुधार हुआ और जनपद को टॉप टेन में स्थान मिल सका। इस रैंकिंग का निर्धारण चार या चार से अधिक प्रसव पूर्व जांच व हिमोग्लोबिन की जांच, संस्थागत प्रसव दर, सी सेक्शन डिलेवरी रेट, स्टिल बर्थ रेशियो, एचबीएनसी विजिट्स और नियमित टीकाकरण सहित करीब तेरह संकेताकों के आधार पर किया जाता है।

डॉ झा ने बताया कि जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में इन सभी प्रमुख संकेतांकों में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। हमारा मुख्य जोर मातृ मृत्यु दर को कम करने और टीबी उन्मूलन के संकेतांकों को उत्कृष्ट बनाने का है। इसके साथ ही सभी राष्ट्रीयकृत कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे। सभी के समन्वित प्रयासों से ही जिले को पूरे प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल हुई है।

सीएमओ ने कहा कि एसीएमओ आरसीएच डॉ विनय पांडेय, एसीएमओ डॉ नंदलाल कुशवाहा, डॉ एनके द्विवेदी, डीपीएम पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय, डीडीएम पवन कुमार सहित इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र है। हमारा प्रयास होगा कि इस रैंकिंग और और भी बेहतर बनाया जाए। इसके लिए जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक निरंतर बैठकें कर कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी गोरखपुर टॉप टेन में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहा था। यह उपलब्धि सभी ब्लॉकों और कार्यक्रमों के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है।

Address

Gorakhpur
2730XX

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sehat Samachar Gorakhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Sehat Samachar Gorakhpur:

Shortcuts

Share