12/10/2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को मन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एंड नेटवर्किंग समिति, गुना, अमरलता शैक्षणिक एवं जन सेवा समिति तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मन स्पेशल स्कूल, गुना में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 75 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया। बच्चों को ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा मिली। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, विकास एवं पुनर्वास को बढ़ावा देना और अभिभावकों को उचित देखभाल के लिए मार्गदर्शन देना था।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में MAN कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाएँ, सम्मान और समान अवसर मिलना आवश्यक है। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
स्थान: मन स्पेशल स्कूल, गुना, मध्य प्रदेश
#विश्वमानसिकस्वास्थ्यदिवस #मानसिकस्वास्थ्यजागरूकता #नशामुक्तभारत #दिव्यांगजनसशक्तिकरण