21/07/2026
बिहार के बख्तियारपुर की रहने वाली रुचि रानी ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने जिम्मेदारियां भी छोटी पड़ जाती हैं। 11 साल नौकरी, परिवार और दो बच्चों की परवरिश के साथ उन्होंने 70वीं BPSC परीक्षा के तीसरे प्रयास में 260वीं रैंक हासिल कर SDM बनने का सपना पूरा किया।
रुचि ने बिना कोचिंग के तैयारी की और पढ़ाई के लिए टाइम मैनेजमेंट, सेल्फ स्टडी और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उनका कहना है कि "सोशल मीडिया का उपयोग हम करें, वह हमारा उपयोग न करे।" उनकी सफलता आज उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो जिम्मेदारियों के बीच भी अपने सपनों को जिंदा रखती हैं।