28/06/2026
आज दिनांक 28 जून 2026 को जयश्री हॉस्पिटल,मुखानी, द्वारा चौहान मेडिकल प्रांगण, चोरगलिया में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चोरगलिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर में लगभग 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
इस स्वास्थ्य शिविर में हॉस्पिटल की ओर से डॉ. जयश्री तिवारी, डॉ. शैलजा डंगवाल तिवारी, डॉ. सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. प्रदीप पंत, डॉ. पूजा, सीईओ बिपिन त्रिपाठी, मनोज उपाध्याय, पंकज पंत, ज्योति पांडे, रवीना एवं नीरज उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
चोरगलिया ग्राम की ओर से श्री मोहन सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, भारत, मंगल सिंह, दीपक चौसाली, ललित, ग्राम प्रधान ज्योति, कमल, हेम, दिनेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिविर में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
जयश्री हॉस्पिटल ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।