Homoeopathic Physician

Homoeopathic Physician Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Homoeopathic Physician, Doctor, Bhoranj, Hamirpur.

10/04/2026

विश्व होम्योपैथी दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं🙏

नववर्ष की शुभकामनाएं।स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं,बल्कि समय पर जानकारी, सही सलाह और सुरक्षित उपचार है।पिछ...
01/01/2026

नववर्ष की शुभकामनाएं।
स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं,
बल्कि समय पर जानकारी, सही सलाह और सुरक्षित उपचार है।
पिछले वर्षों के अनुभव में यह साफ हुआ है कि
जन-स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक सोच
किसी भी समाज को स्वस्थ रखने की असली कुंजी है।
होम्योपैथी इसी सोच के साथ
शरीर की प्राकृतिक क्षमता को मजबूत करने पर काम करती है।
नए साल में—
✔ जागरूक रहें
✔ अनावश्यक दवाओं से बचें
✔ सुरक्षित और संतुलित उपचार अपनाएं
स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज।

Him TV का बहुत-बहुत धन्यवाद,जिन्होंने मुझे Himachal Icon Achiever Award 2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरण...
23/11/2025

Him TV का बहुत-बहुत धन्यवाद,
जिन्होंने मुझे Himachal Icon Achiever Award 2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा भी है और समाज में और बेहतर कार्य करने का संकल्प भी।
Him TV प्रदेश में सामाजिक जागरूकता, जनहित कार्यों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को मंच देकर जो उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। आप सभी को साधुवाद।

मेरी कोशिश है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में—
• जन स्वास्थ्य जागरूकता
• आयुष–होम्योपैथी जागरूकता
• महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण
• बच्चों की पोषण शिक्षा
• व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
को और प्रभावी रूप में पहुंचाया जाए, ताकि समाज स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सके।
साथ ही, मैं निरंतर प्रयास करूँगा कि लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा की वैज्ञानिकता, प्रभावशीलता और उपयोगिता के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि इसे स्वास्थ्य देखभाल का मुख्य विकल्प बनाया जा सके।
एक बार पुनः Him TV का हृदय से आभार।
आप सभी का स्नेह और सहयोग यूँ ही मिलता रहे। 🙏🙏








शुभ एवं स्वास्थ्यपूर्ण दीपावली की शुभकामनाएँ!आपके जीवन में स्वास्थ्य और सकारात्मकता की रोशनी बनी रहे।दीपावली की हार्दिक ...
20/10/2025

शुभ एवं स्वास्थ्यपूर्ण दीपावली की शुभकामनाएँ!
आपके जीवन में स्वास्थ्य और सकारात्मकता की रोशनी बनी रहे।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ
स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें!

क्या हमारी लापरवाही बच्चों की जान ले रही है?मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में एक जहरीले कफ सिरप से कई बच्चों की मौत...
07/10/2025

क्या हमारी लापरवाही बच्चों की जान ले रही है?

मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में एक जहरीले कफ सिरप से कई बच्चों की मौतें हुई हैं। आजकल हर मामूली खांसी या जुकाम पर एलोपैथिक कफ सिरप बच्चों को दे दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं — कई बार ये सिरप बच्चों के लिए घातक साबित हो रहे हैं? ये उनके शरीर की नेचुरल इम्युनिटी को खत्म कर देते हैं, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। हम अपने बच्चों को आराम देने के चक्कर में उनकी प्रतिरोधक शक्ति कमजोर कर रहे हैं। हर बार सिरप नहीं, ज़रूरत है समझदारी की।होम्योपैथी बच्चों के शरीर के साथ तालमेल बिठाकर काम करती है — बिना किसी साइड इफेक्ट के। यह न केवल रोग मिटाती है बल्कि बच्चे की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है।आइए, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ बंद करें।
प्रकृति का साथ दें — होम्योपैथी अपनाएँ


"हर सातवें मरीज़ को नई तकलीफ दे रही हैं अंग्रेज़ी दवाएं!"क्या इलाज बीमारी से बड़ी मुसीबत बन चुका है?आज हर दूसरा मरीज़ अप...
20/05/2025

"हर सातवें मरीज़ को नई तकलीफ दे रही हैं अंग्रेज़ी दवाएं!"
क्या इलाज बीमारी से बड़ी मुसीबत बन चुका है?
आज हर दूसरा मरीज़ अपने इलाज के साइड इफेक्ट्स से परेशान है। अंग्रेज़ी दवाओं का असर तात्कालिक तो होता है, लेकिन कई बार यह शरीर में नई समस्याओं को जन्म देता है।
समाधान क्या है?
होम्योपैथी — सुरक्षित, वैज्ञानिक और स्थायी इलाज।
• बिना साइड इफेक्ट्स
• जड़ से इलाज
• शरीर की प्राकृतिक शक्ति को सक्रिय करता है
• बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित
अब समय है जागरूक होने का।
प्राकृतिक और सम्पूर्ण चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी को अपनाइए।
बिना डर, बिना साइड इफेक्ट्स के— स्वस्थ जीवन की ओर बढ़िए।
#होम्योपैथी_सुरक्षित_भविष्य


#स्वस्थ_हिमाचल_स्वस्थ_भारत



बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और संतुलन की शिक्षाओं को अपनाएं — जो होम्योपैथी के सि...
12/05/2025

बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और संतुलन की शिक्षाओं को अपनाएं — जो होम्योपैथी के सिद्धांतों से गहराई से जुड़ी हैं।
प्राकृतिक उपचार और आंतरिक संतुलन के इस मार्ग पर हम सभी स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर बढ़ें।
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#बुद्ध_पूर्णिमा #होम्योपैथी_उपचार #प्राकृतिक_चिकित्सा #आंतरिक_शांति #संपूर्ण_स्वास्थ्य

विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैम्युअल हैनीमैन की जयंती के ...
10/04/2025

विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैम्युअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था। वर्ष 1796 में उन्होंने होम्योपैथी की खोज की और इसे एक प्रभावशाली उपचार प्रणाली के रूप में विकसित किया। उनकी चिकित्सा पद्धति को विश्वभर में लोकप्रियता मिली।
होम्योपैथी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह रोग को जड़ से खत्म करने का कार्य करती है। यह केवल लक्षणों को दबाने के बजाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। इसके अतिरिक्त, होम्योपैथिक दवाओं के कोई दुष्प्रभाव नहीं होते और ये सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित होती हैं। होम्योपैथी विशेष रूप से त्वचा रोगों, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याओं, माइग्रेन, मानसिक तनाव और सर्दी-जुकाम के इलाज में प्रभावी मानी जाती है।

आज विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर, हम सभी को यह समझने और स्वीकार करने की आवश्यकता है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं, बल्कि एक अलग...
02/04/2025

आज विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर, हम सभी को यह समझने और स्वीकार करने की आवश्यकता है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं, बल्कि एक अलग neurological विकास प्रक्रिया है। प्रत्येक ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्ति अद्वितीय होता है और उनकी क्षमताओं को पहचानकर, उन्हें सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ने में मदद करना हमारी जिम्मेदारी है।

होम्योपैथी एक सुरक्षित और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जो ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों और वयस्कों की मानसिक और शारीरिक संतुलन को सुधारने में मदद कर सकती है। सही दवाओं और समुचित देखभाल से उनके व्यवहार, एकाग्रता और सामाजिक कौशल में सुधार लाया जा सकता है।

आइए, हम इस दिन संकल्प लें कि हम ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्तियों को अपनाएं, उन्हें समझें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहायता करें। जागरूकता और करुणा ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति बन सकती है।

        GreatestHighlights
25/03/2025



GreatestHighlights

14/03/2025

शिखा मनकोटिया पीएचडी स्कॉलर, गर्भ संस्कार काउंसलर और फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने एक विशेष गर्भ संस्कार कोर्स डिजाइन किया है। इ...
24/01/2025

शिखा मनकोटिया पीएचडी स्कॉलर, गर्भ संस्कार काउंसलर और फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने एक विशेष गर्भ संस्कार कोर्स डिजाइन किया है। इस कोर्स को करने से गर्भावस्था के दौरान आने वाली समस्याओं का निदान किया जा सकता है।
गर्भ संस्कार कोर्स का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान गर्भस्थ शिशु के शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना है। यह कोर्स प्राचीन भारतीय परंपराओं और विज्ञान पर आधारित है।
गर्भ संस्कार कोर्स केवल व्यक्तिगत लाभ ही नहीं देता, बल्कि इसे एक करियर के रूप में अपनाने पर आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ अच्छा आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।
गर्भ संस्कार कोर्स करने के बाद आप इसे एक करियर विकल्प के रूप में भी चुन सकते हैं। यदि आप इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो आप अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरी या स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर सकते हैं।
गर्भ संस्कार कोर्स करने के बाद, आप मेटरनिटी सेंटर में काउंसलर बन सकते हैं. हॉस्पिटल व वेल्सनेश सेंटर के साथ काम कर के प्रेग्नेंसी और पोस्ट-प्रेग्नेंसी काउंसलर के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गर्भ संस्कार प्रशिक्षक भी बन सकते हैं.
Homoeopathic Physician पेज के फॉलोअर्स के लिए एक खास ऑफर!
पहले 50 स्टूडेंट्स को स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अब का उपयोग करके ₹12,999 की जगह सिर्फ ₹7,999 में कोर्स का लाभ उठाए।

Address

Bhoranj
Hamirpur
176045

Telephone

+919418888011

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Homoeopathic Physician posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category