08/03/2023
रगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली।
लाल गुलाबी पिले देखो
रंग सभी रंगीले देखो।
पिचकारी भर-भर लाते
इक दूजे पर सभी चलाते।
होली पर अब ऐसा हाल
हर हर चेहरे पर आज गुलाल
आओ यारों इसी बहाने
दुश्मन को भी चले मनाने।