25/09/2026
इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए महत्वपूर्ण पहल | भारत सरकार से संबद्ध विशेषज्ञ समिति का इंदौर दौरा
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अंतर्गत गठित समिति की टीम नई दिल्ली से इंदौर पहुंची। समिति द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी से संबंधित संस्थागत, शैक्षणिक, चिकित्सकीय, अनुसंधान एवं औषधि निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का अध्ययन एवं निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में National Institute of Electro Homoeopathy तथा Devi Ahilya Hospital & Research Centre, Indore का निरीक्षण किया गया।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के निरीक्षण के दौरान संस्थान की स्थापना एवं मान्यता से संबंधित जानकारी, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संरचना, स्टाफ एवं फैकल्टी, विद्यार्थियों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं उसकी अवधि, प्रैक्टिकल एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण तथा अनुसंधान गतिविधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। वहीं Devi Ahilya Hospital & Research Centre के निरीक्षण के दौरान OPD एवं क्लिनिकल सेवाओं, निदान एवं उपचार की प्रक्रियाओं, मरीजों के रिकॉर्ड, रेफरल सिस्टम, डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल, प्रयोगशाला एवं रेडियोलॉजी व्यवस्था तथा उपचार संबंधी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया गया। अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए संचालित इलेक्ट्रो होम्योपैथी उपचार व्यवस्था एवं मरीजों की प्रगति की निगरानी से संबंधित जानकारी भी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।
इसके साथ ही अस्पताल परिसर में स्थापित इलेक्ट्रो होम्योपैथी अनुसंधान एवं औषधि निर्माण प्रयोगशाला तथा Spagyric India Private Limited की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। औषधीय पौधों के उपयोग, औषधि निर्माण प्रक्रिया, अनुसंधान एवं गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। निरीक्षण के दौरान पुराने एवं वर्तमान मरीजों से संबंधित उपलब्ध रिपोर्ट और रिकॉर्ड भी समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
अस्पताल की CEO मनीषा शर्मा ने कहा कि यह दौरा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति का निष्पक्ष एवं व्यवस्थित अध्ययन, वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, अनुसंधान और पारदर्शी क्लिनिकल प्रैक्टिस आगे की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। वर्षों से जारी प्रयासों, अध्ययन, अनुसंधान एवं संस्थागत कार्यों के बीच यह निरीक्षण इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
Call now to connect with business.