Dr Dipty Shah

Dr Dipty Shah Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Dipty Shah, Ophthalmologist, Indore.

17/11/2022

World Prematurity Day 2022 : हर साल 17 नवंबर को वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों की देखभाल के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।
इस महत्वपूर्ण दिवस पर premature babies की आँखों की देखभाल सम्बन्धी यह वीडियो आपके साथ शेयर करना चाहती हूँ I आशा है आपको पसंद आएगा I धन्यवाद

09/05/2021

नमस्कार।
कोरोना महामारी के दौरान हमें आँखों का विशेष रूप से ध्यान रखने की ज़रूरत है । ख़ासकर शुगर या diabetes के रोगियों में नेत्र सम्बंधित सामान्य से ले कर कई तरह की जटिल बीमारियाँ हो रही है जिनका त्वरित निदान एवं उपचार आवश्यक है।

इसी बीच Black Fungus का खतरा भी बढ़ गया है l क्या है Mucormycosis या Black Fungus जो कोविड के बाद आंखे ख़राब कर देता है? क्या इसका खतरा सभी के लिए है? या ये अफवाह।

इन्ही पहलुओं पर कुछ महत्वपूर्ण बातें इस विडीओ के माध्यम से मैं आपसे साझा करना चाहती हूँ । आशा है आपको पसंद आएगा।
🙏🏼


a deadly post covid complication. Medically called few tips to prevent it

16/02/2021

नमस्कार.
यह वीडियो डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) के बारे में जागरूकता फ़ैलाने का मेरा प्रयास है. आशा है आपको पसंद आएगा.
डायबिटिक रेटिनोपैथी, डायबिटीज के कारण होने वाला आंख संबंधी रोग है। यह आमतौर पर डायबिटीज के कारण रेटिना की रक्तवाहिकाएं क्षतिग्रस्त होने के परिणामस्वरूप होता है I
डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षणों में धुंधला दिखना, दोहरा दिखना, रंगों की पहचान करने में कठिनाई या रात के समय देख ना पाना। ब्लड शुगर को सामान्य स्तर पर रख कर और नियमित रूप से स्वस्थ आहार लेकर डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित होने से रोकथाम की जा सकती है। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और धूम्रपान छोड़ना भी डायबिटिक रेटिनोपैथी से बचाव करने के लिए बहुत आवश्यक है
इस स्थिति का समय पर परीक्षण और इलाज ना किया जाए तो यह अंधेपन का कारण बन सकता है। यह आवश्यक है की मधुमेह (diabetes) के रोगियों को वर्ष में एक बार चश्मे के नंबर एवं रेटिना की जांच, रेटिना स्पेशलिस्ट डॉक्टर से करवाना चाहिए I
धन्यवाद.

30/05/2020

नमस्कार.
Online classes के इस दौर में, हमारे बच्चों की आँखों की सुरक्षा के लिये, मैं कुछ सुझाव इस educational video के माध्यम से , आपके साथ share करना चाहती हूँ.

आशा है आपको पसंद आएगा.
Please share with your loved ones.
धन्यवाद.

Address

Indore

Telephone

9827554132

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Dipty Shah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share