07/12/2025
कला गुरु डॉ शुभा वैद्य
श्रीमती शुभा वैद्य एक जानी मानी चित्रकार और कला शिक्षिका हैं।उन्होंनेअपनी एक विशिष्ट शैली विकसित की है जो उनकी पहचान है।इंदौर की कलावीथिका उनके चित्रों के बिना अधूरी हैं।उन्होंने जेजे स्कूल मुंबई से स्नातक किया उनके चित्र कालिदास अकादमी उज्जैन, अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया और व्यक्तिगत संग्रह और कई संस्थाओं को सुशोभित कर रहे हैं।आपनें राजवाड़ा के पास अपनी कला शिक्षण संस्था का संचालन लंबे समय तक किया और आपका कला कक्ष लोकमान्य नगर इंदौर में स्तिथ है।आपकी एकल प्रदर्शनियाँ दिल्लीऔर इंदौर में आयोजित हो चुकी हैं।आपको अनेक कला सम्मानों से नवाज़ागया है कलागुरु,लोकप्रभा,मातृशक्तिआदी।आपने इंदौर, उज्जैन, ओरछा में कला शिविर में शिरकत की है।आपकी एक पुस्तक मैथली -मधुबनी कला पर आधारित है।आप सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं जैसे मानवाधिकार अयोग्य, मानव संघ्रालय आदि।आप शंकर्सवीकली कला प्रतियोगिता,अनेकों कला शिविरों का आयोजन करवा चुकी हैं।