25/05/2025
विश्व थायरॉइड दिवस पर क्रांतिकारी पहल: अब थायरॉइड की जानकारी हिंदी में — सिर्फ एक क्लिक दूर!
आज Netaji Subhash Chandra Bose Medical College, Jabalpur डीन, अधीक्षक, सर्जरी विभागाध्यक्ष, IAES की अध्यक्ष प्रो. अंजलि मिश्रा, सचिव प्रो. पूजा रमाकांत, IMA MP State के सचिव डॉ. पुष्पराज भटेले सहित कई विशिष्ट लोगों द्वारा एक अत्याधुनिक AI चैटबॉट — थाईरोबॉट AI का शुभारंभ हुआ।
यह चैटबॉट हिंदी में उपलब्ध है और थायरॉइड की गांठ, कैंसर, हाइपोथायरॉइडिज्म, हाइपरथायरॉइडिज्म जैसे रोगों की सटीक जानकारी American Thyroid Association के दिशानिर्देशों के आधार पर देता है।
अब मरीजों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा — ज्ञान अब आपकी उंगलियों पर है।
विशेष बात:
स्तन, थायरॉइड और एंडोक्राइन, Surgery विभाग मध्य भारत का सबसे व्यस्त और उच्च-स्तरीय केंद्र है, जहाँ अत्याधुनिक व कम लागत वाली तकनीकों से रोगियों का इलाज किया जाता है, जैसे:
Microwave Ablation द्वारा थायरॉइड गांठ का इलाज — बिना चीरे, बिना भर्ती
मिनिमल इनवेसिव एंडोस्कोपिक थायरॉइड और पैराथायरॉइड सर्जरी
Pheochromocytoma व अन्य एड्रिनल ट्यूमर के लिए रेट्रोपेरिटोनोस्कोपिक सर्जरी
स्तन कैंसर का उन्नत इलाज — Sentinel Lymph Node Biopsy, Touch Imprint Cytology, oncoplastic Reconstruction, और Local Perforator Flaps द्वारा पार्शियल ब्रेस्ट रीकंस्ट्रक्शन
हमारा संकल्प:
हर मरीज को साक्षर बनाना, सही समय पर सही निर्णय में मदद करना और इलाज को भरोसेमंद हाथों में सुनिश्चित करना।
चैटबॉट इस्तेमाल करें:
[थाईरोबॉट AI से बात करें](https://chatgpt.com/g/g-6832bbc85d8c8191ad72e30398e34a12-thaaiirobontt-ai)
#थायरॉइड #गर्दन American Association of Endocrine Surgeons Jabalpur, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Jabalpur