24/08/2026
*राहु की महादशा में अन्य ग्रहों की अंतर्दशा का फल व उपाय (part 1)* 🌹🌹🌹🌹🌹
आज हम बात करने जा रहे हैं राहु के बारे में। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में राहु की महादशा 18 वर्ष की होती है। राहु की महादशा के साथ सभी नौ ग्रहों की अंतर्दशा बारी-बारी से आती है और इनका हमारे जीवन पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ता है
🌹
*राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा*
राहु की महादशा में शुक्र की दशा पूरे 3 वर्ष चलती है। इस अवधि में दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है। आपको वाहन और भूमि का भी सुख प्राप्त हो सकता है। पति और पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। यदि शुक्र और राहु शुभ नहीं हैं तो शीत संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको गाय को गुड़ या घास खिलानी चाहिए। शिव मंदिर में नंदी की पूजा करने से आपको लाभ होगा।
🌹🌹🌹
*राहु की महादशा में चंद्र की अंतर्दशा*
राहु की महादशा में चंद्र की अंतर्दशा एक साल 6 महीने की अवधि की होती है। इस अवधि में जातक को तमाम प्रकार के कष्ट होते हैं। इस वक्त में जातक की साथी से अनबन तक हो सकती है और कई बार तो तलाक की नौबत भी आ सकती है। धन का नाश होता है और संतान को कष्ट होता है। शीत जनित रोग शरीर को अक्सर परेशान करते हैं। उपाय के तौर पर आपको सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें
🌹🌹🌹🌹
*राहु की महादशा में मंगल की अंतर्दशा*
राहु के साथ में मंगल की अंतर्दशा 1 साल 18 दिन की होती है। इस अवधि में जातक को शारीरिक चोट और गंभीर रोग परेशान कर सकते हैं। करियर के मामले में भी यह दशा अच्छी नहीं मानी जाती है। इस अवधि में आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आपके परिवार में कोई अशुभ समाचार आ सकता है। उपाय के तौर पर आपको हर मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए और जरूरतमंद बच्चों को खाने की चीजें देनी चा
कुंडली विश्लेषण के लिए अवश्य सम्पर्क करे ।
माँ ललिताम्बा ज्योतिष सेवा केंद्र ।
सम्पर्क :- 077260 26005
विश्लेषण शुल्क :- 501₹