National Institute of Ayurveda, Jaipur

National Institute of Ayurveda, Jaipur Official Page of National Institute of Ayurveda, Jaipur. The National Institute of Ayurveda was est

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के श्री संजय कुमार आचार्य को Accounts ...
13/08/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के श्री संजय कुमार आचार्य को Accounts Officer के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Ayurveda  AI: Innovating for a Healthier FutureThe National Institute of Ayurveda (NIA), Jaipur has signed a Memorandum ...
12/08/2026

Ayurveda AI: Innovating for a Healthier Future

The National Institute of Ayurveda (NIA), Jaipur has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Wellwiz Innovation, Noida, to promote the integration of Ayurveda, Artificial Intelligence (AI), digital technologies, and school wellness.

The collaboration will focus on developing innovative approaches for preventive and promotive healthcare by leveraging AI and data-driven technologies, while incorporating relevant Ayurvedic principles.

The partnership will facilitate pilot projects, capacity building, knowledge exchange, research and innovation, and explore opportunities for global collaboration—building a meaningful bridge between Ayurveda’s traditional wisdom and modern scientific & digital frameworks.

निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार 🌿बच्चों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के बालरोग विभाग...
11/08/2026

निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार 🌿

बच्चों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के बालरोग विभाग द्वारा निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।

👶 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए

✨ स्वर्णप्राशन के संभावित लाभ:
✅ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक
✅ शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक
✅ पाचन शक्ति को सुदृढ़ करने में सहायक
✅ सामान्य रोगों से बचाव में सहायक

📅 दिनांक: 12 अगस्त 2026, बुधवार
⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

📍 स्थान:
ओ.पी.डी. नं. 4, बालरोग विभाग
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर
माधव विलास परिसर, जयपुर

📍 स्थान-2: आयुर्वेद ओ.पी.डी., केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर पश्चिम रेलवे, गणपति नगर, जयपुर

🌱 आयुर्वेद अपनाएँ, बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत बनाएँ।

#निःशुल्कस्वर्णप्राशन #स्वर्णप्राशन #आयुर्वेद #बालस्वास्थ्य #जयपुर #राजस्थान

10/08/2026

बारिश के मौसम में बदलते तापमान और नमी के कारण पाचन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेद की सरल दिनचर्या और खान-पान को अपनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है।

#स्वस्थरहें #आयुर्वेद #मानसून #स्वास्थ्य

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग द्वारा “पाण्डुलिपि-परख आयुर्वेद-वाङ्मय अनुसन्धान ...
08/08/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग द्वारा “पाण्डुलिपि-परख आयुर्वेद-वाङ्मय अनुसन्धान : पाठविमर्श एवं तुलनात्मक वाङ्मय-अध्ययन का व्यावहारिक अनुशीलन” विषय पर 7–8 अगस्त 2026 को द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।
ज्ञान-भारतम् के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रान्तों से चयनित 15 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा पाण्डुलिपियों के पाठविमर्श, कोडिकोलॉजी, समीक्षात्मक सम्पादन, Critical Apparatus, Editing Symbols एवं AI Tools के शोध में उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

दूरदर्शन केंद्र, जयपुर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 🩺आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस...
07/08/2026

दूरदर्शन केंद्र, जयपुर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 🩺
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर द्वारा आमजन में आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दूरदर्शन केंद्र, जयपुर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरदर्शन के स्टाफ सदस्यों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
बड़ी संख्या में दूरदर्शन केंद्र के स्टाफ सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाया और आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

आयुर्वेद दिवस समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि...
07/08/2026

आयुर्वेद दिवस समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग द्वारा “पाण्डुलिपि-परख आयुर्वेद-वाङ्मय अनुसन्धान : पाठविमर्श एवं तुलनात्मक वाङ्मय-अध्ययन का व्यावहारिक अनुशीलन” विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
ज्ञान-भारतम् के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रान्तों से चयनित प्रतिभागियों को आयुर्वेदीय पाण्डुलिपियों के संरक्षण, पाठविमर्श, समीक्षात्मक सम्पादन एवं तुलनात्मक वाङ्मय-अध्ययन का सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

AYUSH

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में एक नई पहलराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के कौमारभृत्य (बालरो...
06/08/2026

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में एक नई पहल

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के कौमारभृत्य (बालरोग) विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह–2026 के अवसर पर एनआईए चिकित्सालय की ओपीडी संख्या–4 में 'ब्रेस्टफीडिंग कक्ष' का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो.संजीव शर्मा ने ब्रेस्टफीडिंग कक्ष का उद्घाटन किया।

माँ का दूध – शिशु का पहला, सुरक्षित और सर्वोत्तम आहार।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर में 07–08 अगस्त 2026 को आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग एवं ज्ञ...
06/08/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर में 07–08 अगस्त 2026 को आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग एवं ज्ञान भारतम्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में "पाण्डुलिपि-परख आयुर्वेद-बाह्य अनुसंधान : पाठविपर्यय एवं तुलनात्मक बाह्य-अध्ययन का व्यावहारिक अनुशीलन" विषय पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह कार्यशाला आयुर्वेदिक पाण्डुलिपियों के संकलन, संरक्षण, डिजिटलीकरण, समालोचनात्मक सम्पादन एवं प्रकाशन से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण और शोध को नई दिशा प्रदान करेगी। आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग इस क्षेत्र में देश की अग्रणी नोडल एजेंसी के रूप में निरंतर कार्यरत है।

विश्व स्तनपान सप्ताह–2026 के क्रम में एक और जागरूकता पहल राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के कौमार...
06/08/2026

विश्व स्तनपान सप्ताह–2026 के क्रम में एक और जागरूकता पहल

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के कौमारभृत्य (बालरोग) विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह–2026 के अंतर्गत एनआईए चिकित्सालय के आईपीडी (वार्ड) में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए स्तनपान जागरूकता नाटिका (Breastfeeding Awareness Skit) का प्रभावशाली मंचन किया गया।

नाटिका के माध्यम से जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा माँ और शिशु के स्वास्थ्य में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका का सशक्त संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

Address

Madhav Vilas Palace, Jorawar Singh Gate, Amer Road
Jaipur
30002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 12pm

Telephone

+911412635816

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Institute of Ayurveda, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to National Institute of Ayurveda, Jaipur:

Shortcuts

Share