18/02/2026
Kidney Damage - 8 गलतियाँ जो किडनी खराब कर देती हैं - किडनी फेलियर अचानक नहीं होता, धीरे-धीरे बनती है कहानी - कभी किडनी में स्टोन बन जाते हैं, कभी किडनी के अंदर दानों जैसी गांठें बनने लगती हैं जिसे मेडिकल भाषा में Polycystic Kidney Disease कहा जाता है।
कभी दर्द इतना तेज होता है कि इंसान जमीन पर बैठ जाए, कभी सर्जरी तक करनी पड़ती है। और अगर फिर भी आदतों में सुधार नहीं किया गया तो किडनी धीरे-धीरे अपनी ताकत खोने लगती है।
जहां एक समय किडनी 100% क्षमता से खून साफ करती थी, वही क्षमता 70% पर आती है, फिर 60%, 50%, 40%… और एक दिन ऐसा आता है जब किडनी पूरी तरह काम करना बंद कर देती है। इस स्टेज को हम Kidney failure कहते हैं।
लेकिन क्या इतनी गंभीर बीमारी बिना किसी संकेत के आ जाती है? बिल्कुल नहीं। शरीर पहले ही इशारे देना शुरू कर देता है—पेशाब में बदलाव, पैरों में सूजन, थकान, भूख में कमी, बार-बार उलझन। सवाल है कि हम उन संकेतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
अब असली मुद्दा: किडनी खराब होती क्यों है? और कौन-सी गलतियाँ हैं जिन्हें सुधारकर हम इसे बचा सकते हैं?
गलती नंबर 1: ज्यादा नमक
कभी नोटिस किया है कि ज्यादा नमक खाने के बाद तुरंत प्यास क्यों लगती है?
जब आप ज्यादा नमक खाते हैं तो खून में सोडियम बढ़ जाता है। सोडियम शरीर में पानी का बैलेंस संभालता है। जैसे ही सोडियम बढ़ता है, शरीर पानी मांगता है ताकि संतुलन बने। आप पानी पीते हैं, पानी खून में रुकता है, और खून का वॉल्यूम बढ़ जाता है।
खून का वॉल्यूम बढ़ेगा तो नसों पर प्रेशर बढ़ेगा। मोटी नसें झेल लेती हैं, लेकिन बारीक नसें—जो आंख, दिमाग और किडनी में होती हैं—धीरे-धीरे डैमेज होने लगती हैं।
क्या करें?
घर का सामान्य नमक ठीक है, एक्स्ट्रा नमक बंद करें।
अचार, पैकेट फूड, चिप्स लिमिट में लें।
बच्चों को कम उम्र से हाई-सोडियम स्नैक्स की आदत न डालें।
गलती नंबर 2: जरूरत से ज्यादा कैफीन
कैफीन खून में करीब 6 घंटे तक रहता है। जब किडनी बार-बार खून फिल्टर करती है तो उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ज्यादा पेशाब आता है, फिल्ट्रेशन पर लोड बढ़ता है।
कैफीन की एक और समस्या यह है कि यह कैल्शियम को पेशाब के रास्ते बाहर ले जाने में मदद करता है। यही कैल्शियम ऑक्सिलेट के साथ मिलकर स्टोन बना सकता है।
कैफीन कहां है?
कॉफी
चाय
ग्रीन टी
एक कप कॉफी में लगभग 80–90 mg कैफीन, चाय में 60–70 mg, ग्रीन टी में 30–35 mg।
दिन में लिमिट के अंदर लें। रोज की मजबूरी न बनाएं। आदत बन गई तो कप 1 से 10 हो जाते देर नहीं लगती।
गलती नंबर 3: पेनकिलर का खुद से इस्तेमाल
सर दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द—और तुरंत पेनकिलर। दर्द गायब, लेकिन किडनी पर वार।
किडनी एक हार्मोन बनाती है जिसे Prostaglandin कहा जाता है। यह ब्लड फ्लो, सोडियम-पानी संतुलन और इंफ्लेमेशन कंट्रोल करता है।
पेनकिलर इस हार्मोन के बनने को रोक देते हैं। नतीजा—किडनी का ब्लड फ्लो घटता है, सूजन बढ़ती है और अचानक Acute Kidney Injury हो सकती है। लगातार दुरुपयोग से यह क्रोनिक किडनी डिजीज में बदल सकती है।
नियम
हल्के दर्द में तुरंत पेनकिलर न लें।
जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से ही लें।
लंबी अवधि तक खुद से इस्तेमाल बिल्कुल नहीं।
गलती नंबर 4: पानी कम या ज्यादा
कम पानी - पेशाब कम - टॉक्सिन ज्यादा कंसन्ट्रेट - क्रिस्टल बनना - स्टोन।
लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी सही नहीं। इससे सोडियम लेवल गिर सकता है और किडनी पर बेवजह लोड पड़ता है।
कितना पानी?
औसतन 8 गिलास, लेकिन मौसम और मेहनत के हिसाब से बढ़-घट सकता है।
दो गोल्डन रूल
हल्की प्यास को इग्नोर मत करो।
बिना प्यास जबरदस्ती 3–4 गिलास एक साथ मत पियो।
गलती नंबर 5: जरूरत से ज्यादा प्रोटीन
शरीर एक लिमिट तक ही प्रोटीन अब्सॉर्ब करता है। एक्स्ट्रा प्रोटीन पेशाब से बाहर निकालना पड़ता है-और यह काम किडनी करती है। ज्यादा प्रोटीन = ज्यादा लोड।
सामान्य जरूरत: 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलो बॉडी वेट।
50 किलो वजन वाले को लगभग 50 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है।
एक स्कूप सप्लीमेंट में 24–25 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए सप्लीमेंट शुरू करने से पहले पूरी समझ जरूरी है।
गलती नंबर 6: हाई ग्लाइसेमिक फूड
हाई ग्लाइसेमिक फूड वह है जो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाता है। उदाहरण:
वाइट ब्रेड
फ्रूट जैम
चाय-बिस्किट
मैदा से बनी चीजें
रिफाइंड शुगर
मैदा = आटे से फाइबर हटाकर बना।
चीनी = गन्ने से फाइबर और पानी हटाकर बनी।
फाइबर हट गया तो शुगर तेजी से खून में जाएगी। रोज सुबह खाली पेट ऐसी चीजें खाना डायबिटीज, हाई बीपी और किडनी डैमेज की जमीन तैयार करता है।
हफ्ते में कभी-कभार ठीक, रोजाना नहीं।
गलती नंबर 7: स्मो*किंग
लोग सोचते हैं सिगरेट से सिर्फ कैंसर होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि सिग*रेट के केमिकल खून की नसों में रुकावट पैदा करते हैं। किडनी की बारीक नसें भी प्रभावित होती हैं।
इनफ्लेमेशन बढ़ता है, ब्लड फ्लो घटता है और फिल्ट्रेशन क्षमता कम होने लगती है। यह सिर्फ किडनी नहीं, पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
गलती नंबर 8: श*राब
अल्को*हल सिर्फ लिवर को नहीं, हार्मोन बैलेंस को भी बिगाड़ता है। हार्मोनल असंतुलन से किडनी फंक्शन प्रभावित होता है। लंबे समय में यह गंभीर समस्या बन सकता है।
Conclusion
किडनी फेलियर कोई अचानक गिरने वाली बिजली नहीं है। यह छोटी-छोटी गलतियों का सालों का जोड़ है। नमक, कैफीन, पेनकिलर, पानी की आदत, प्रोटीन का ओवरडोज, हाई ग्लाइसेमिक फूड, स्मोकिंग और अल्कोहल—ये सब मिलकर धीरे-धीरे किडनी की ताकत कम करते हैं।
अगर आप सच में अपने परिवार को स्वस्थ देखना चाहते हैं, तो इन आदतों पर कंट्रोल जरूरी है। शरीर के सिग्नल को समझिए, नजरअंदाज मत कीजिए।
आप अपनी किडनी का ध्यान कैसे रखते हैं?