21/11/2026
सनातन से टकराने की भूल मत करो! 🔥🪔
एक दो घंटे की धार्मिक परंपरा को रोकने के लिए अदालत से लेकर राजनीति तक एड़ी-चोटी का जोर क्यों लगाया जा रहा है? तमिलनाडु की तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी के पवित्र 'दीपथून' पर कार्तिकई दीपम जलाने की सदियों पुरानी आस्था आज कानूनी और राजनीतिक खींचतान के केंद्र में है।
भक्तों की आस्था और परंपरा के पक्ष में आए फैसलों के बावजूद, कभी प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के नाम पर तो कभी अदालती दांवपेच के जरिए सनातन परंपराओं को रोकने की कोशिशें साफ दिखती हैं। सवाल यह है कि सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा पर बार-बार अड़चनें क्यों डाली जाती हैं?
कई ताकतें और राजनीतिक दल सनातन आस्था के खिलाफ माहौल बनाने और उसे कमजोर करने की साजिशें रचते रहे हैं, लेकिन इतिहास गवाह है—सनातन धर्म कभी झुका नहीं है और न कभी टूटेगा।
सरकारें आएंगी-जाएंगी, विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंचेंगे, पर आस्था किसी की जागीर नहीं है। आस्था का यह दीप बुझने वाला नहीं है! 🪔🔥