Medical & Health Dept Jhunjhunu

Medical & Health Dept Jhunjhunu चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झुंझुनूं के तहत संचालित योजनाओं की जानकरी आमजन तक पहुंचना।

*सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीन चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण**मौसमी बीमारियों की रोकथाम, दवा-जांच सुविधाओं, सं...
27/08/2026

*सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीन चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण*
*मौसमी बीमारियों की रोकथाम, दवा-जांच सुविधाओं, संस्थागत प्रसव एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
झुंझुनूं। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को पीएचसी हेतमसर, सीएचसी मंडावा एवं मंडावा ब्लॉक सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे सर्वे एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को क्रॉस चेक किया। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल जांच सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
सीएमएचओ ने संस्थान के अधीन आने वाली हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) महिलाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनकी नियमित निगरानी एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएचसी मंडावा में प्रभारी डॉ. विनोद राहड़ से संस्थागत प्रसव की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ ने लेबर रूम, वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।
उन्होंने मां योजना के पैकेज बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वार्ड सहित पूरे अस्पताल परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
*अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने चिकित्सा संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों की भी जानकारी ली। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर रिफिल करवाने तथा उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।
*ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा*
इसके बाद सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने मंडावा स्थित ब्लॉक सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. संजीव डूडी एवं ब्लॉक सीएमओ कार्यालय सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

27/08/2026
एक गलत कदम है जानलेवा!सर्पदंश में समय पर उपचार है जरूरीप्राथमिक उपचार:पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त करें।प्रभावित अंग को स्थ...
25/08/2026

एक गलत कदम है जानलेवा!
सर्पदंश में समय पर उपचार है जरूरी
प्राथमिक उपचार:
पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त करें।
प्रभावित अंग को स्थिर रखें।
एम्बुलेंस को कॉल करें।
प्रभावित हिस्से से आभूषण, जूते एवं तंग कपड़े हटा दें।
स्व-उपचार से बचें।
पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाएं।
ध्यान दें 🚨
सर्पदंश की स्थिति में पहला घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पीड़ित को तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सा इकाई में ले जाएं।
#स्नेक_बाईट यानी कि #सर्पदंश की #दवा सभी , , और पर उपलब्ध हैं। Dr-Mahesh Karwasra Dpc District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar CMO Rajasthan Government of Rajasthan Rajasthan Government Health Scheme - RGHS Bhajanlal Sharma

मिलावटी सामग्री को मिटी में मिलाया।
20/08/2026

मिलावटी सामग्री को मिटी में मिलाया।

*मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों में लाएं तेजी : सीएमएचओ डॉ गुर्जर**HRP महिलाओं की विशेष निगरानी और टीबी मरीजों को...
20/08/2026

*मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों में लाएं तेजी : सीएमएचओ डॉ गुर्जर*
*HRP महिलाओं की विशेष निगरानी और टीबी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश*
झुंझुनूं 20 अगस्त । मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी तेज कर दी है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस, स्क्रीनिंग, जागरूकता एवं आवश्यक उपचार गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। फील्ड स्तर पर स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाए।
HRP महिलाओं की विशेष निगरानी
डॉ. गुर्जर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, समय पर आवश्यक परीक्षण तथा जोखिम की स्थिति में उचित रेफरल सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को समय रहते कम किया जा सके।
*टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग और उपचार में नहीं हो देरी*
बैठक में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी मरीजों को समय पर दवाइयां एवं समुचित उपचार उपलब्ध हो तथा उनके नियमित फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाए। मरीजों के उपचार की निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ संभावित मरीजों की पहचान एवं जांच में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
*आचार संहिता की पालना के साथ जारी रहें स्वास्थ्य सेवाएं*
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। डॉ. गुर्जर ने कहा कि आचार संहिता की पालना के साथ आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने, फील्ड में सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में आर सी एच ओ डॉ दयानंद सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ अरुण अग्रवाल, सभी जिला उप जिला अस्पताल पीएमओ बीसीएमओ मौजूद रहे।

19/08/2026

*त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 260 किलो मिठाई नष्ट*
*‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण*
झुंझुनूं, 19 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों द्वारा मिठाई निर्माताओं, डेयरी बूथों और थोक खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक जांच की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि त्योहारों के दौरान दूध, मावा, घी, तेल एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को विशेष रूप से सतर्क रहने तथा नियमित निरीक्षण एवं नमूनीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 18 एवं 19 अगस्त को कार्रवा�

*त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 260 किलो मिठाई नष्ट**‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान ...
19/08/2026

*त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 260 किलो मिठाई नष्ट*
*‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण*
झुंझुनूं, 19 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों द्वारा मिठाई निर्माताओं, डेयरी बूथों और थोक खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक जांच की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि त्योहारों के दौरान दूध, मावा, घी, तेल एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को विशेष रूप से सतर्क रहने तथा नियमित निरीक्षण एवं नमूनीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 18 एवं 19 अगस्त को कार्रवाई के दौरान कलाकंद, मावा, रसगुल्ला, सोन पापड़ी एवं पेड़ा मावा मिठाई सहित कुल 7 संदिग्ध खाद्य नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
डॉ. गुर्जर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने की आशंका के चलते 160 किलो कलाकंद एवं 100 किलो अन्य मिठाइयों, कुल 260 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया, ताकि इन्हें बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जा सके।
उन्होंने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए ही खाद्य सामग्री तैयार एवं विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ ने बताया कि प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गुर्जर ने आमजन से भी अपील की कि त्योहारों पर मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

19/08/2026

आयुष्मान आरोग्य मंदिर HWC SC जयसिंहपुरा ब्लॉक बुहाना जिला झुंझुनूं पर सरकार द्वारा लगाए गए LED TV पर ABDM की जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे है वीडियो संदेश। ABDM RAJASTHAN Medical and Health Department, Rajasthan CMO Rajasthan Drchhotelal Gurjar



18/08/2026

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट - आपका डिजिटल स्वास्थ्य पहचान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#निरामयराजस्थान





Gajendra Singh Khimsar
CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Medical and Health Department, Rajasthan ABDMRajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Address

Mandawa Mod Jhunjhunu
Jhunjhunun
333001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Medical & Health Dept Jhunjhunu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Medical & Health Dept Jhunjhunu:

Shortcuts

Share