03/09/2026
🩺 विरासत से सफलता तक: डॉक्टर बनने का सपना हुआ सच! 🌟"कहते हैं कि जब रगों में मेहनत का खून और संस्कारों की छांव हो, तो कामयाबी पीढ़ियों का रास्ता चुन लेती है।"आज पूरे JINC और JBFS परिवार के लिए अत्यंत भावुक, ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। हमारे मार्गदर्शक, बड़े भाई आदरणीय डॉ. हनुमान बाना सर (AIIMS Jodhpur, सह-निदेशक - JINC / JBFS) के लाडले ने NEET 2026 में अपनी शानदार सफलता का परचम लहराते हुए डॉक्टर बनने की राह पर अपना पहला और सबसे मजबूत कदम रख दिया है। 📚✨आज SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर में पूरी संजीदगी और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब GMC (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, )में काउंसलिंग के जरिए मेडिकल की यह पावन यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।