29/06/2026
JINC नर्सिंग ऑफिसर कोचिंग, जोधपुर ने मनाया 11वाँ स्थापना दिवस
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायी संदेशों और सफलता के उत्सव से गूंजा JINC गुरुकुल परिसर
भगत की कोठी स्थित JINC गुरुकुल, जोधपुर में संस्थान का 11वाँ स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह, गौरव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक ढाका एवं डॉ. हनुमान बाना ने बताया कि वर्ष 2015 से JINC नर्सिंग सुपरस्पेशलिस्ट कोचिंग के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है तथा नर्सिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में JINC ने हजारों विद्यार्थियों के सपनों को साकार करते हुए उन्हें विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर, शिक्षण एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर चयनित करवाया है। संस्थान आज गुणवत्ता, अनुशासन, समर्पण एवं परिणामों के आधार पर देशभर के नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए विश्वास का पर्याय बन चुका है।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों, काव्य पाठ, नाट्य मंचन एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियों, उत्साह और होटिंग के लिए मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और ऊर्जा ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर JINC परिवार के सम्मानित संकाय सदस्यों श्री सर, शिवम सर, अली सर, आरसी सर, रवि सर, मिफ्ताई सर, बैरवा सर, ओपी सर, उर्मिला मैम एवं सुभाष सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के मूल मंत्र साझा किए। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन, निरंतरता और सकारात्मक सोच को जीवन में सफलता की कुंजी बताया तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान संस्थान की 11 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों, चयनित विद्यार्थियों की सफलता गाथाओं तथा JINC की सशक्त नेतृत्व क्षमता पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि “11 वर्ष शानदार, नेतृत्व के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए JINC ने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित किया है।”
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन इंजीनियर महेन्द्र भारती द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली वाणी, सहज शैली एवं ऊर्जा से पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा तथा विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों को आकर्षक ढंग से संचालित किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास, प्रेम और सहयोग ने ही JINC को इस मुकाम तक पहुंचाया है। आगामी वर्षों में भी संस्थान नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार एवं उत्कृष्ट परिणामों के साथ नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
“11 वर्षों का यह सफर केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि हजारों सपनों, संघर्षों और सफलताओं की प्रेरणादायी कहानी है।”