23/02/2022
आज जे.एन.वि.यू. के नवनियुक्त कुलपति प्रो. के. एल श्रीवास्तव का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जोधपुर ने कुलपति बनने पर बधाई देकर अभिनन्दन किया। इस अल्पावधि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सलाहकार महेश माथुर ने साफा पहनाकर, उप जिला अध्यक्ष अनिल रूप राय ने दुप्पटा पहनाकर, और आई. टी. सचिव अक्षय रूप राय ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाए दी। अभिनन्दन कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ब्रजेश नेपालिया, संजय माथुर, कुंदन माथुर, अपेक्षा माथुर भी उपस्तिथ रहे।