06/05/2026
"अन्तिम सत्य" ग्रुप ने जोधपुर शहर में शुरू किया देश का एक मात्र ऐसा ग्रुप जिसमें जुड़ने वाले मेंबर्स के घर में किसी की भी मृत्यु होने पर शुरुआती 100 मेंबर्स एक साथ शोक व्यक्त करने उनके उनके यहां आयोजित शोक सभा में एक साथ जाएंगे, यह सेवा निशुल्क रहेगी ।
इस ग्रुप को बनाने के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है, आजकल किसी के यहां शोक सभा के जाने पर यह देखने को मिलता है कि उनके परिवार मात्र के 50 व्यक्तियों से ज्यादा सभा के नहीं आते ,जिसके कारण लोगों को लगता है कि वह व्यक्ति या तो किसी के यहां मिलने जुलने जाता नहीं था या फिर उसके यार दोस्त नहीं थे,आज के इस दौर में इस समस्या का करीबन सभी लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में हम लोग ऐसा ग्रुप का आयोजन करने जा रहे है जिससे मेंबर के घर में उनके प्रियजन की मृत्यु होने पर आयोजित शोक सभा में सभी मेंबर्स एक साथ शोक व्यक्त करने सभा स्थल पर जाएंगे जिससे मेंबर के परिवार जन को हौसला मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
*ग्रुप के नियम एवं शर्ते* :
1. यह ग्रुप शुरुआती 100 मेंबर्स से शुरू किया जाएगा।
2. ग्रुप के सभी मेंबर्स को शोक सभा में आना अनिवार्य होगा ।
3. आयोजित शोक सभा में अनुपस्थित होने पर 100 रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।
4. जुर्माना राशि बड़ी मात्रा में जमा होने पर आपस में विचार विमर्श करके किसी सेवार्थ कार्य में लगाई जाएगी।
5. ग्रुप का उद्देश्य मात्र एक दूसरे की मदद ओर एक जुटता का संदेश देना है।
6. सभी मेंबर्स अपने परिचित लोगों को नियमानुसार जोड़ सकते है ।
7. इस ग्रुप में जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे तो आपस का व्यापार भी बढ़ेगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क भी बढ़ेगा।
8. जिस किसी व्यक्ति को हमारे इस ग्रुप में जुड़ने की इच्छा जो तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है। *7851092221 / 7737251000*