Primary Health Center Karahi

Primary Health Center Karahi phc karhi good services of all section

  note #प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही में हुआ एन.क्यू.ए.एस. नेशनल असेसमेंट प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही विगत आठ वर्षो से ...
28/03/2025

note #

प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही में हुआ एन.क्यू.ए.एस. नेशनल असेसमेंट

प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही विगत आठ वर्षो से कायाकल्प अवार्ड में प्रथम आ रहा है और वर्ष 2021-22 में नेशनल क्वालिटी असुरेन्स स्टैण्डर्ड सर्टिफाइड भी किया है.इस साल भी प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही में नेशनल क्वालिटी असुरेन्स स्टैण्डर्ड लागु किया गया हे एवं स्टैण्डर्ड में दिए गए 06 विभागीय चेक लिस्ट के आधार पर सतत मूल्याकन कर संस्था में गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदायगी हेतु प्रयास किये जा रहे हे
एन.क्यू.ए.एस. नेशनल सर्टिफिकेशन हेतु 06 विभागीय चेक लिस्ट के आधार पर हर विभाग से प्रभारी इंचार्ज डॉक्टर साउ जोशी, क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉक्टर आकाश पाटीदार एवं मेंबर क्वालिटी सेल अधिकारी डॉक्टर शीतल रोकड़े को बनाया गया.
प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही जिला खरगोन का एन.क्यू.ए.एस. नेशनल असेसमेंट हेतु भारत
सरकार के द्वारा टीम गठित की गई जिसमे डॉ. अंकित चौरसिया जी एवं डॉ. नम्रता टाकले जी के द्वारा दिनांक 26 मार्च 2025 को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही का नेशनल असेसमेंट किया गया. डॉ. अंकित चौरसिया एवं डॉ. नम्रता टाकले जी द्वारा चेक लिस्ट के आधार पर 500 से अधिक बिन्दुओ पर हॉस्पिटल की जांच कर, समस्त विभाग के रिकार्ड देख कर असेसमेंट किया गया.
नेशनल असेसमेंट हेतु विकासखंड महेश्वर के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों,
प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही से नर्सिंग ऑफिसर रेशमा निगवाल, पूजा पारधे, ए.एन.एम. लक्ष्मी पिपलदे, चंद्रलता निकुम, लेब टेक्नीशियन अरुण पाटीदार, ड्रेसर लोकेन्द्र शर्मा, ओ. टी.ए. कुलदीप चौहान, फार्मासिस्ट शकुंतला अलावा, राहुल सेन, डी.ई.ओ. अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा, बायोमेडिकल वेस्ट एवं क्वालिटी प्रबंधन प्रवीण कर्मा, जे. एम. आई. मनोज कुशवाह, टैली मेडिसिन आदित्य चौहान, दाई उमा भोसले, करही क्षेत्र की समस्त फील्ड स्टाफ ए. एन. एम. नेहा कुशवाह, अन्नू सिंगारे, माधुरी गोले, सरस्वती सिटोले, जया डावर, सी. एच. ओ. शुभम अरझरे, रवि शर्मा, सपना वर्मा, आशा सहयोगी रेखा रंसोरे, शालिनी शर्मा, मंजू साहू एवं करही आखीपुरा के समस्त आशा कार्यकर्त्ता एवं हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी सतीश वर्मा, सफाई कर्मी रुकमणि वर्मा, दीपक राठौर आदि समस्त स्वास्थ्यकर्मीयो ने काफी मेहनत की जिससे एन.क्यू.ए.एस. नेशनल असेसमेंट हो सका.






22/11/2024
*प्रेस नोट**प्रा.स्वा. केंद्र करही में मनाया पुरुष नसबंदी पखवाड़ा*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन के आदेश...
22/11/2024

*प्रेस नोट*
*प्रा.स्वा. केंद्र करही में मनाया पुरुष नसबंदी पखवाड़ा*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन के आदेशानुसार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही की संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी के निर्देशानुसार मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार, डॉ. विकास सेठ,डॉ. शीतल रोकड़े द्वारा आज दिनांक 21.11.24 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में पुरुष हितग्राहियो को पुरुष नसबंदी के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. विकास सेठ द्वारा बताया गया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दिनांक 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक मनाया जाएगा। जिसमें 21 नवंबर से 27 नवंबर तक जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी एवं 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा प्रदायगी का शिविर आयोजित होगा। सेक्टर सुपरवाइजर मनोज कुशवाह, सेक्टर डी. ई. ओ. अमित कुमार नेभानी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी सेक्टर सुपरवाइजर, सी.एच.ओ.,ए.एन.एम.,आशा कार्यकर्ता को सेक्टर से एक पुरुष नसबंदी एन.एस.वी. का लक्ष्य दिया गया है आवश्यक रूप से लक्ष्य पूर्ति किए जाने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय महेश्वर के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खरगोन से निर्देश प्राप्त हुए है। पखवाड़े की थीम है,"आज ही शुरुआत करें पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें"।



भारत में 100 करोड़ लोगो को कोविद 19 टिका लगाने के उपलक्ष्य में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेंद्र वर्मा, राकेश पाटीदार...
30/10/2021

भारत में 100 करोड़ लोगो को कोविद 19 टिका लगाने के उपलक्ष्य में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेंद्र वर्मा, राकेश पाटीदार, जितेन्द्र वर्मा, जयसिंग चौहान, लछीराम नागरे, हरिराम पाटीदार, महेश आसवानी, सुनिता तटवारे आदि द्वारा प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही के सभी डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ का श्रीफल, शाल, माला से सम्मान किया गया.

करही अस्पताल के इतिहास एक और नया अध्याय जुड़ गया,....            कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार पांचवीं बार खरगोन ...
08/03/2021

करही अस्पताल के इतिहास एक और नया अध्याय जुड़ गया,.... कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार पांचवीं बार खरगोन जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है करही अस्पताल के समस्त स्टाफ के निरंतर प्रयास और मेहनत का ही फल है, करहि अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पूर्ण निष्ठा और गुणवत्ता के साथ पहुंचाने में सफल हो सका. करही अस्पताल परिवार सभी अधिकारी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है

Address

Khargone
451220

Telephone

+917283255731

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Primary Health Center Karahi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Primary Health Center Karahi:

Shortcuts

Share

Category