Apna Blood Center

Apna Blood Center Blood Bank in India's Education City Kota
(1)

।। सादर – आमंत्रण ।।———————————————————आदरणीय,अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आपको स्नेहपूर्वक आमंत्रित करते हुए हमें अत्यं...
08/08/2026

।। सादर – आमंत्रण ।।
———————————————————

आदरणीय,

अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आपको स्नेहपूर्वक आमंत्रित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। इस विशेष अवसर को केवल शुभकामनाओं तक सीमित न रखते हुए रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन रखा गया है।

आपकी आत्मीय शुभकामनाएँ मेरे जीवन एवं परिवार के लिए सदैव अनमोल हैं।
और यदि इन्हीं शुभकामनाओं के साथ हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में मुस्कान और आशा का संचार कर सकें, तो इससे बढ़कर जन्मदिन की सार्थकता और क्या हो सकती है।

*अतः रविवार को आपकी आत्मीय उपस्थिति एवं शुभकामनाओं की प्रतीक्षा रहेगी।*

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🌸 पधारें… स्वागत है 🌸

दिनांक: 9 अगस्त 2026, रविवार
समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
स्थान:
अपना ब्लड बैंक
सुवी आई हॉस्पिटल के पास,
तलवंडी सर्किल से जवाहर नगर लिंक रोड,
तलवंडी, कोटा
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🙏
दीपक गुप्ता - भूमिका गुप्ता
*भूमिका फ्लोरल क्रिएशंस*
ऑफिस: 847, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी, कोटा
मो.: 94139 43070 | 94626 32908

मित्रता-दिवस पर रक्तवीरांगनाये जीवन बचाने के संकल्प को जोड़ती       #रक्तवीरंगना #भुवनेशगुप्तारक्तवीर #भुवनेशगुप्तारक्तफ...
03/08/2026

मित्रता-दिवस पर रक्तवीरांगनाये
जीवन बचाने के संकल्प को जोड़ती






#रक्तवीरंगना
#भुवनेशगुप्तारक्तवीर
#भुवनेशगुप्तारक्तफ़ौज़ी
#भुवनेशगुप्तारक्तसैनिक
#भुवनेशगुप्तारक्तसेवक
#भुवनेशगुप्तारक्तदाता

















#रक्तदान
#स्वैच्छिकरक्तदान
#रक्तदानमहादान
#रक्तदानजीवनदान
#रक्तदाताजीवनदाता
#रक्तसेवा
#मानवताकीसेवा
#जीवनकीडोर
#एकबूंदरक्तअनेकजिंदगियां
#रक्तवीर
#जीवनदाता
#कोटारक्तदान






#रक्तसेदोस्ती_निभाओ

🩸रक्तदान करें… क्योंकि दोस्ती केवल दिलों को नहीं, ज़िंदगियों को भी जोड़ती है।—————————————————-मित्रता दिवस की हार्दिक श...
02/08/2026

🩸
रक्तदान करें… क्योंकि दोस्ती केवल दिलों को नहीं, ज़िंदगियों को भी जोड़ती है।
—————————————————-

मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️
——————————————————

मित्रता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सभी रक्तमित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

दोस्ती केवल साथ निभाने का नाम नहीं,
दोस्ती किसी अनजान की साँसों को बचाने का भी नाम है। आज के दिन को अपने मित्र के नाम कुछ ऐसा समर्पित करें, जो जीवन भर याद रहे।

————————————
जैसे — “एक पौधा माँ के नाम”,
वैसे ही — “*एक रक्तदान मेरे प्रिय मित्र के नाम*।”
———————————————————
हो सकता है आपका मित्र स्वस्थ और सुरक्षित हो, लेकिन आपका एक यूनिट रक्त किसी ऐसे इंसान तक पहुँचे, जिसके परिवार का सबसे प्यारा मित्र, बेटा, बेटी, माँ या पिता
जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा हो।

आइए…
आज मित्रता की परिभाषा को एक नया अर्थ दें।
केवल दोस्ती का जश्न न मनाएँ, बल्कि किसी अनजान के जीवन में आशा की नई किरण बन जाएँ। आओ, आज रक्तदान करें…
किसी अनजान की ज़िंदगी को प्राणदान दें।

एक सच्चा मित्र वही है, जो अपने मित्र के लिए जीता है, और एक महान मित्र वह है,
जो किसी अनजान को भी जीने का अवसर देता है।

#रक्तदान_मेरे_प्रिय_मित्र_के_नाम #रक्तदान_महादान #प्राणदान
——————————————

सेवा का सच्चा संकल्प, जीवन बचाने का सतत प्रयास। ❤️🩸टीम जीवनदाता के एक आह्वान पर नितेश गुप्ता ने निजी अस्पताल में भर्ती म...
19/07/2026

सेवा का सच्चा संकल्प, जीवन बचाने का सतत प्रयास। ❤️🩸

टीम जीवनदाता के एक आह्वान पर नितेश गुप्ता ने निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए अपनी 29वीं एसडीपी (Platelet) डोनेट कर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। इससे पूर्व वे 26 बार रक्तदान भी कर चुके हैं।

जन-जन के सहयोग से ही सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है। आइए, हम भी रक्तदान और एसडीपी डोनेशन के माध्यम से किसी की उम्मीद बनें।

#रक्तदान #एसडीपी #जीवनदाता #मानवता #सेवा

मदद के हर अवसर की तलाश में:
भुवनेश गुप्ता
मोबाइल: 9414000800

पांच भाईयों ने एक साथ किया रक्तदान, पत्नियों ने भी निभाया मानवीय धर्मघूंघट की ओट में सेवा कार्य के लिए आगे आई ग्रामीण मह...
06/07/2026

पांच भाईयों ने एक साथ किया रक्तदान, पत्नियों ने भी निभाया मानवीय धर्म
घूंघट की ओट में सेवा कार्य के लिए आगे आई ग्रामीण महिलाएं, बढचढ कर किया रक्तदान।

कोटा.। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन ए के गुप्ता , निदेशक रजनी गुप्ता , भुवनेश गुप्ता , राजकुमार जैन , अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता व सचिव अमित भार्गव मौजूद रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव ग्रुप के चेयरमैन विष्णु साबू रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना पवित्र कार्य हैं, जो सेवा का कार्य नहीं कर पाते वह रक्तदान के माध्यम से पुनीत भावना से सेवा करते हैं। हमे सेवा की भावना को समझना होगा, ऐसे कार्य किसी के जीवन को बचाते हैं, और किसी को जीवनदान देना सर्वाधिक श्रेष्ठ दान हैं। इस अवसर पर एसएसआई के अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद, कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने उपस्थित रहकर सभी को मोटिवेट किया और संस्था सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

         योग और रक्तदान अपनाएं, स्वस्थ जीवन का मंत्र पाएं : राजेश माहेश्वरी -विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य और सेवा का संगम...
22/06/2026









योग और रक्तदान अपनाएं, स्वस्थ जीवन का मंत्र पाएं : राजेश माहेश्वरी
-विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य और सेवा का संगम, योगा के साथ 60 यूनिट रक्तदान

विश्व योग दिवस के अवसर पर रक्तदान पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों का समापन आरोग्यम चिकित्सालय में भव्य योग एवं रक्तदान शिविर के साथ हुआ।

कार्यक्रम के माध्यम से योग और रक्तदान को स्वस्थ एवं जागरूक समाज की दो महत्वपूर्ण आधारशिलाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया।

30वीं बार एसडीपी डोनेशन: सेवा के साथ आनंद की अनुभूतिआज अपना ब्लड बैंक में 30वीं बार एसडीपी (Single Donor Platelet) डोनेट...
20/06/2026

30वीं बार एसडीपी डोनेशन: सेवा के साथ आनंद की अनुभूति

आज अपना ब्लड बैंक में 30वीं बार एसडीपी (Single Donor Platelet) डोनेट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रक्तदान और एसडीपी डोनेशन से हर बार आत्मिक संतोष मिलता है, लेकिन आज का अनुभव कुछ विशेष और अविस्मरणीय रहा।

जैसे ही ब्लड बैंक में प्रवेश किया, एक पल के लिए ऐसा लगा ही नहीं कि मैं किसी ब्लड बैंक में आया हूँ। आकर्षक सजावट, सुव्यवस्थित वातावरण, सौंदर्यपूर्ण आंतरिक साज-सज्जा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माहौल देखकर मन रोमांचित हो उठा। हर कोना मानो मानव सेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता की कहानी कह रहा था।

वास्तव में, ऐसी सुंदर और प्रेरणादायक व्यवस्था किसी भी व्यक्ति के मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न कर सकती है तथा रक्तदान के प्रति विश्वास और उत्साह को और बढ़ाती है।

मैं अपना ब्लड बैंक के समस्त प्रबंधन एवं टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने ब्लड बैंक की आंतरिक सुंदरता, स्वच्छता और गरिमामय वातावरण को एक नई पहचान दी है। यह केवल एक ब्लड बैंक नहीं, बल्कि मानवता और सेवा के मूल्यों को जीवंत करने वाला एक प्रेरणादायक केंद्र प्रतीत होता है।

अनंत धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ।
रक्तदान महादान – जीवन बचाने का सबसे सुंदर अभियान।

विकास खंडेलवाल

🩸 🌈*आज महावीर जी राठौर साहब [ भामाशाहमंडी ]  की बिटिया ‘’ ख़ुशी ‘’  ने , ख़ुशी से, किसी की खुशिया बनकर, खुशिया बटोरी ।* ...
15/06/2026

🩸 🌈

*आज महावीर जी राठौर साहब [ भामाशाहमंडी ] की बिटिया ‘’ ख़ुशी ‘’ ने , ख़ुशी से, किसी की खुशिया बनकर, खुशिया बटोरी ।*
पाँचवी बार रक्तदान कर रक्तवीरांगना का ख़िताब हासिल किया …!!!

*ख़ुशी बिटिया* को अनंत शुभाशीष एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 🌸
👁️
आज इस सुखद अवसर पर ऐसे सेवाभावी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व श्री महावीर जी राठौड़ एवं उनके पूरे परिवार को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ, जो समाजसेवा और मानवता के कार्यों में सदैव समर्पित रहते हैं।

परमात्मा की कृपा से बिटिया का जीवन खुशियों, सफलताओं और संस्कारों से परिपूर्ण हो तथा वह परिवार और समाज का गौरव बढ़ाए।

स्नेहिल शुभकामनाओं सहित —

* श्री चेतन जी राठौड़
* बिटिया खुशी जी
* भाभी जी
* श्री महावीर जी राठौड़ (खंडेलवाल फर्म)

🌹 पूरे रक्तदानी परिवार की ओर से बिटिया को अनंत आशीर्वाद एवं परिवार को हार्दिक बधाई।
——————————————————
“*बेटियाँ घर की मुस्कान, संस्कारों की पहचान और भविष्य की सबसे सुंदर आशा होती हैं।*”

🩸 *शुभाकांक्षी* 🩸
भुवनेश गुप्ता
रक्त सेवक

🩸 शाबाश रामप्रसाद जी ….“रक्त की कुछ बूंदें देकर, आरपीजी ने किसी की जिंदगी में उम्मीद का सूरज जला दिया, मात्र तीन मिनट मे...
15/06/2026

🩸 शाबाश रामप्रसाद जी ….

“रक्त की कुछ बूंदें देकर, आरपीजी ने किसी की जिंदगी में उम्मीद का सूरज जला दिया,
मात्र तीन मिनट में तीन-तीन ज़िंदगियों के जीवन का होसला बड़ा दिया”

आज आदरणीय श्री रामप्रसाद जी मीणा साहब ने स्वैच्छिक रक्तदान कर केवल अपना दायित्व ही नहीं निभाया, बल्कि मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
🩸
उनके द्वारा किया गया यह रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में नई आशा, नया विश्वास और नई मुस्कान लेकर आएगा। शायद उन्हें उस व्यक्ति का नाम कभी पता न चले, लेकिन उनकी दी हुई रक्त की बूंदें किसी परिवार की खुशियाँ बचाने का माध्यम अवश्य बनेंगी।

रक्तदान के इस पुनीत कार्य के बाद उनके चेहरे पर जो संतुष्टि और आत्मिक प्रसन्नता दिखाई दी, वही इस महान सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
“*जो अनजान चेहरों की मुस्कान बनते हैं, वही सच्चे अर्थों में मानवता के गवाह बनते हैं।*”

आपका यह प्रेरणादायी कदम समाज के लिए एक संदेश है

*श्री रामप्रसाद जी मीणा साहब* को इस मानवीय सेवा के लिए हृदय से नमन एवं साधुवाद।

🌹
*भावाभिव्यक्ति*
भुवनेश गुप्ता
रक्त सेवक

Address

C-11, New Jawahar Nagar Link Road, Talwandi
Kota
324005

Telephone

+919414000800

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Blood Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Apna Blood Center:

Shortcuts

Share

Category