Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra

Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra Expertise in Tarot Reading, Horoscope, Astronomy, Kundli Making and Reading. Genuine Predictions. You have problems and we have the solution.

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा ...
07/08/2026

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- एक दिन और परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बच के पार रखिए और कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभी रोक के रखिए। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ रहेगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की भी स्थिति अच्छी दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा लेकिन बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। बहुत ज्यादा ध्यान मत खराब करिएगा अपना। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा।लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भूमि भवन वाहन की खरीदारी की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कोई नई व्यापारिक शुरुआत करना चाहते हैं तो शुभ समय है, शुरू कर दें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और अगर निवेश किया तो नुकसान भी हो सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एक अलग तेज आप में रहेगा और जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा माध्यम है। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। बच्चे आगे बढ़ेंगे। प्रेम में नयापन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें।

मेष राशि:ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, शुभता बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और ...
05/08/2026

मेष राशि:

ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, शुभता बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, तथा व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। निवेश करना आपके लिए शुभ होगा और काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा इत्यादि बने रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, तथा व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा विश्लेषण करके निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नसों से संबंधित या रक्त से संबंधित परेशानी बढ़ेगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश के नए साधन मिलेंगे और निवेश करना भी चाहिए। चने की दाल या पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और गृह कलह के भी संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम में दूरी रहेगी। यह थोड़ा डिस्टर्बिंग समय शुरू हो गया है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार अच्छा रहेगा और खर्च होता रहेगा, लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और जोखिम से आप बाहर निकल चुके हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

भाग्य साथ दे रहा है, लेकिन आज का जोखिम भरा दिन है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन शारीरिक स्थिति में कोई रिस्क लेने लायक नहीं रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शत्रु थोड़े सक्रिय रहेंगे, घबराने की बात नहीं है, जीत आपकी होगी। बजरंगबली की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करें, उनके शरण में रहें, अच्छा होगा।

धनु राशि:

भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में थोड़ा तू-तू-मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है और स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में निवेश करें, शुभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। थोड़ा गृह-कलह के भी संकेत हैं। प्रेम-संतान सुधार चुका है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

धनागमन होगा, मित्रों की संख्या बढ़ेगी। थोड़ा कोलाहल हो सकता है, जुबान पर थोड़ा काबू रखें। निवेश मत करिएगा, धन-हानि के संकेत हैं। बाकी आपकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मेषआज दिन का आनंद लेने के लिए अपने प्रेमी के साथ जुड़े रहें। ऑफिस में ऐसे नए काम हाथ में लें, जिनमें ज्यादा प्रयास की जर...
03/08/2026

मेष

आज दिन का आनंद लेने के लिए अपने प्रेमी के साथ जुड़े रहें। ऑफिस में ऐसे नए काम हाथ में लें, जिनमें ज्यादा प्रयास की जरूरत हो। आज फाइनेंशियल डिसीजन को लेकर सावधान रहें। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर हेल्दी डाइट पर विचार करें।

वृषभ

आज अपने प्रेम जीवन में व्यक्तिगत अहंकार को दूर रखें। आपका अनुशासन पेशेवर जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी आ सकती हैं।

मिथुन

अपने प्रोफेशनल स्किल्स को साबित करने के लिए ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लें। आपका रिश्ता ज्यादातर दिक्कतों से मुक्त रहेगा। आज धन के मामले पर कंट्रोल रखें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

कर्क

आज धन समझदारी भरे फैसले लेने की अनुमति देता है। रिश्ते में सुखद पलों की तलाश करें। सुनिश्चित करें कि आप काम पर चुनौतियों को स्वीकार करें, जो आपके करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगे।

सिंह

आज खुशियां बांटें। आप लव लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको आधिकारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं।

कन्या

आज प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताने पर विचार करें। सुरक्षित वित्तीय निवेश विकल्पों को प्राथमिकता दें। आप अपनी पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल हो सकते हैं।

तुला

आज स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम संबंधों को सकारात्मक बनाए रखें। छोटी-मोटी पेशेवर चुनौतियों के बावजूद, आप उनका सामना करेंगे। कुछ लोग सिनीयर्स से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आज धन का भी योग है।

वृश्चिक

आज आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। प्रेमी को रिश्ते में खुश रखें। काम के प्रति आपकी मेहनत आपके करियर के मामले में बेहतर नतीजे लाएगी। आज स्वास्थ्य और धन दोनों सकारात्मक हैं।

धनु

आज रोमांटिक बनें और अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं। काम में नई जिम्मेदारियां लें, जो करियर में वृद्धि का वादा कर सकें। बेहतर भविष्य के लिए धन का इस्तेमाल करें।

मकर

प्रेम संबंधों में समस्याओं को सुलझाने पर विचार करें। काम के प्रति आपकी मेहनत पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है। आज प्रेम के मामले में शांत रहें।

कुंभ

आज लव के मामले में बात करना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको पॉजिटिव परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सफलता पाने के लिए पेशेवर चुनौतियों का पूरा इस्तेमाल करें। आप धन और स्वास्थ्य दोनों के मामले में सफल रहेंगे।

@
मीन

रिश्तों से जुड़ी दिक्कतों को मेच्योर दृष्टिकोण से सुलझाएं। आपको करियर में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जो नौकरी में आपकी तरक्की में मदद करेंगी। छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

मेष राशि:यात्रा कष्टप्रद होगी। मन खराब रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और आय का मार्ग कुमार्ग न हो इस बात का ...
31/07/2026

मेष राशि:

यात्रा कष्टप्रद होगी। मन खराब रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और आय का मार्ग कुमार्ग न हो इस बात का ध्यान रखिएगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

व्यवसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव में रहेगी। सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कोर्ट-कचहरी से बचिए। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा और यात्रा रोक दीजिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत खराब, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बिल्कुल रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाएं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति इसी में बहुत अच्छी बनी रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि

स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दीजिए। कोई छोटी-मोटी बात भी बड़ी बात हो जाएगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके दांपत्य पर और आपके स्वास्थ्य पर दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में रिस्क मत लीजिएगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि

इस समय शत्रु थोक के भाव में पैदा होंगे। लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस चरम पर रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य परेशानी में रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब रहेगा। प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के मन बहुत चिंतित रहेगा। किसी नए प्रेम में अभी मत जाइए, पुराने प्रेम को संभाल के रखिए। और बच्चे वाले हैं, तो बच्चों के सेहत पर ध्यान रखिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत रोकिएगा... रोक के रखिए महत्वपूर्ण निर्णय को, क्योंकि गलत निर्णय लेंगे अभी इस समय। विद्यार्थी गण भी अभी नई पढ़ाई की शुरुआत न करें, एक-दो दिन रुक जाएं। व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

घर में बड़े कलह की संभावना है। सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। घरेलू चीजों को बाहर निकलने का मौका न दें, नहीं तो एक खराब, ऑकवर्ड सिचुएशन आएगी आपकी। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके व्यवसाय में कोई नेगेटिव एनर्जी आई है, नेगेटिव पर्सन आए हैं, बहुत ध्यान देकर चलिएगा और किसी भी तरीके से खराब तरीके से अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश मत करिएगा, पकड़े जाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि:

धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें और किसी भी तरीके की कोई लेन-देन ना करें। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:

पार्टनरशिप की प्रॉब्लम दिख रही है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी, प्रेम-संतान की परेशानी चरम पर रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मेष राशि:व्यापारी व्यापार में लगे रहेंगे और ठहराव की स्थिति को महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा स...
30/07/2026

मेष राशि:

व्यापारी व्यापार में लगे रहेंगे और ठहराव की स्थिति को महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा सा सीने में हलचल रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय और राजनीतिक लाभ मिलेगा। हर दृष्टिकोण से यह शुभ समय होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

यात्रा के लिए उचित समय होगा। भाग्य साथ देगा। शारीरिक खराबियों से निजात मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। व्यापारी उत्थान की तरफ जाएंगे। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

थोड़ा बचकर पार करें। किसी भी तरीके का कोई शारीरिक रिस्क मत लीजिएगा, हालांकि बचाव पक्ष आपका बहुत मजबूत है फिर भी थोड़ा ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है, पंचमेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा, जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध बना रहेगा (अगर आप वैवाहिक स्थिति में हैं तो)। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के लिए गड़बड़ समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि:

गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन में पैसा लगाना शुभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि:

धन लाभ होगा। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। मधुर भोजन मिलेंगे। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। अभी निवेश न करें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

धन-हानि के संकेत हैं, इसलिए अभी निवेश न करें। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी तथा व्यापार अच्छा है। निवेश जरूर करें।

मेष राशि:कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से सही चल रहा है। प्रेम और संतान की...
29/07/2026

मेष राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से सही चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना और निवेश करना आपके लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा।

वृषभ राशि:
भाग्य आपका साथ देगा और आप जोखिमों से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है, जो एक शुभ संकेत है। यात्रा के योग बन रहे हैं और निवेश करना अच्छा रहेगा। यह समय प्रेम के लिए भी काफी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि:
आपको थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की स्थिति खराब हो सकती है और चोट-चपेट लगने की संभावना है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है, लेकिन व्यापार पहले से बेहतर और सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि:
स्वास्थ्य अच्छा है, जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी यह एक अच्छा समय दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:
शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्थिति अच्छी है। विरोधी थोड़े सक्रिय रहेंगे; हालाँकि वे कुछ कर नहीं पाएंगे, फिर भी डिस्टर्बेंस रहेगा। नीली वस्तु, नीला वस्त्र इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता हावी रहेगी, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। हालाँकि, ओवरऑल बहुत अच्छा रहेगा, बस आप इमोशनली परेशान रह सकते हैं। बाकी सब ठीक-ठाक है, निवेश करना उचित होगा और शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि:
गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए घरेलू चीजों को शांतचित्त होकर निपटाएं। भूमि, भवन या वाहन में निवेश करना अच्छा होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखना या नीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:
पराक्रम रंग लाएगा और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है तथा अपनों का साथ होगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है; पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:
आमदनी का जरिया बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। अभी नया निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है, व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, पिता व्यवसाय में सहायक हो रहे हैं, अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कुंभ राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:
आय के नए-नए माध्यम बनेंगे। किसी को रुपये-पैसे दिए हैं या कहीं पैसा वगैरह फंसा है, तगादा करिए निकल जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मेष राशि:भाग्य साथ देगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा...
28/07/2026

मेष राशि:

भाग्य साथ देगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मन पवित्रता से ओत-प्रोत रहेगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

स्वास्थ्य में थोड़ी सी नरमाहट आ गई है, जो खराब स्थिति थी उसमें थोड़ी मध्यम स्थिति आ गई है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान धनवान बन रही है और व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है और पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

शादी-ब्याह तय हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, डेटिंग के लिए बड़ा उपयुक्त समय है। नए संबंध में थोड़ा सा रुक के जाइएगा, पुराने संबंध को बहुत ऑक्वर्ड सिचुएशन में न जाने दें। निवेश करें, शुभ होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी थोड़ी बनी रहेगी लेकिन पहले से सुधार दिख रहा है। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना और पीली वस्तु अर्पित करना उनको शुभ होगा।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य ध्यान देना पड़ेगा, थोड़ी सी रेस्टलेसनेस बनी रहेगी, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, व्यापार आपका अच्छा रहेगा, शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है, व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि के थोड़ा सा ग्रह कलह के संकेत हैं, स्वास्थ्य में थोड़ा सीने में भारीपन रहेगा लेकिन कोई बीमारी का संकेत नहीं है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा, निवेश करें शुभ होगा।

तुला राशि:

व्यापारिक ऊर्जा बढ़ी रहेगी आपमें, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, लग्नेश केतु के साथ चल रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी कही जाएगी, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि की स्थिति थोड़ा सा धन की स्थिति में धन का आवक तो हो रहा है लेकिन निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी, व्यापार बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है इन दिनों लेकिन खराब नहीं है। व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। मिला-जुला करके आपका फेज अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि:

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है और सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, काल्पनिक भय सब सताएगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा लेकिन निवेश मत करिएगा अभी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा का योग बनेगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। निवेश करना उचित रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और प्रेम आपके व्यापार में शामिल होने को तैयार है या शादी-ब्याह तय करके आगे बढ़ने की तैयारी है, जीवन में आने की तैयारी में चल रहा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मेष राशि: भाग्य साथ देगा और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारी की स्थिति आपक...
27/07/2026

मेष राशि: भाग्य साथ देगा और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, यात्रा का योग बनेगा और भाग्य पर भरोसा करके भी कार्य कर सकते हैं, लेकिन मान-सम्मान पर ध्यान रखिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: बहुत बचकर पार करिएगा। चंद्रमा अष्टम भाव में और वो भी केतु के नक्षत्र में है, बहुत विपरीत परिणाम देने वाला योग बन रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा, निवेश कर सकते हैं। गणेश जी को प्रणाम करना और पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, लेकिन फिर भी बहुत अच्छी बात बनती हुई नहीं दिखाई पड़ रही है, शब्दों पर ध्यान रखना पड़ेगा। व्यापार अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: क्रोध पे काबू रखिए। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिखाई पड़ रहा है। निवेश रुक जाइएगा अभी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पे ध्यान दें। व्यापारी की स्थिति आपकी अच्छी है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: ग्रह कलह के संकेत हैं। भूमि भवन वाहन की खरीददारी ध्यान देकर के करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रख रहे हैं या नीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

तुला राशि: व्यापारी की स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार आपका चलता रहेगा, स्वास्थ्य भी मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: धन का संग्रह बढ़ेगा और संग्रहित अभी रखिए, किसी को दीजिए मत, अदरवाइज मांगने में दिक्कत होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: ऊर्जावान बने रहेंगे लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार मध्यम है, निवेश अभी मत करिएगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: सरकारी तंत्र से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, स्वास्थ्य भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मेष राशिमेष राशि के जातकों के लिए शादी-ब्याह तय हो सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उनके संबंधों में सुधार होगा और ...
23/07/2026

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शादी-ब्याह तय हो सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उनके संबंधों में सुधार होगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा बना हुआ है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बेहतर होगी। यह निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय ज्ञानार्जन का है। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है तथा निवेश करने के लिए उपयुक्त रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, लेकिन यह प्रेमवश होगा, नफरत के कारण नहीं। सोच-समझकर ही नए प्रेम संबंध में आगे बढ़ें। स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग हो सकती है, परंतु व्यापार सही चलता रहेगा और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। निवेश करना उपयुक्त होगा तथा काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए थोड़े गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है तथा व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप काफी अच्छा कर रहे हैं। निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें, हालांकि निवेश करना उचित होगा। भगवान शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। छोटी-मोटी परेशानी परेशान करेगी—सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी थोड़ा लो फील करेंगे। यह थोड़ा मध्यम और डिस्टर्बिंग समय कहा जाएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बड़ी अच्छी है, अपनों का साथ होगा और व्यावसायिक ऊर्जा भी आप में बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। इन दिनों थोड़ी मानसिक परेशानी भी दिख रही है। निवेश के लिए उचित समय नहीं होगा, धन हानि हो सकती है। वाणी पर भी विराम रखिए और वाणी पर ध्यान रखिए। लेकिन रुपये-पैसे आएंगे, निवेश नहीं करना है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक-ठाक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि लग्नेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। हालांकि धनदायक समय है और जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बड़ी राहत वाला दिन रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अद्भुत रहेगा, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। आप निवेश भी कर सकते हैं। मसूर की दाल या लाल वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

अज्ञात भय सताएगा और मन परेशान रहेगा। आंखों और सिर का ध्यान रखिए। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लेकिन अगर निवेश किए तो घाटा लगेगा, इसलिए अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि-

यात्रा का योग बन रहा है, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मकर राशि-

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा और दांपत्य के लिए यह बड़ा ही शुभ समय रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा और निवेश थोड़ा रुक जाइए।

मीन राशि-

चोट-चपेट लग सकता है, थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा, अभी निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मेष राशिदांपत्य का आनंद लेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रंगीन बने रहेंगे। प्रे...
22/07/2026

मेष राशि

दांपत्य का आनंद लेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रंगीन बने रहेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। काली वस्तु मतलब काले वस्त्र या उड़द की दालें इत्यादि।

वृषभ राशि

वृषभ राशि को स्वास्थ्य से संबंधित थोड़ी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। वॉटर रिटेंशन होने का संकेत है, थोड़ा सा वजन बढ़ सकता है, टेम्परेरी वजन बढ़ सकता है। मन परेशान रहेगा, छोटी-मोटी परेशानी लगी रहेगी, शुगर लेवल एक-आध दिन के लिए बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। प्रेम के लिए यह उपयुक्त समय है, अच्छा समय है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, ओवर पसेसिव होना ठीक नहीं होगा। संतान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में उत्सव का संकेत होगा, फिर भी गृहकलह के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि:

व्यापार में उन्नति करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना, केसर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि:

धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन निवेश करने पर धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

रौब-रुआब बढ़ा रहेगा। सुकुमारता रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सब कुछ बहुत अच्छा है, निवेश आप कर सकते हैं। बजरंगबली को लाल पुष्प अर्पित करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

मन परेशान रहेगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम एवं संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा। निवेश जरूर करें।

मकर राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापार अच्छा चलता रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य के बल पर कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापार भी अच्छा चल रहा है। मां काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि

चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है, परंतु व्यापार अच्छा रहेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करना या किसी को इत्र अथवा सुगंधित द्रव्य भेंट करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Address

Above Sadana Gen. Store, Railway Road, Near Hotel Pearl Marc
Kurukshetra
136118

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share