Health Care By Dr. Manik Kumar Saxena

Health Care By Dr. Manik Kumar Saxena 24 × 7 Emergency

MBBS(KG'sMC), PG in Family Medicine(CMC,Vellore),
Fellowship in ICU Medicine(Apollo Hospital, Delhi),
PGDHHM(SGPGIMS),
Certificate Course in Diabetes Management
(PHFI & KG'sMU)

Special areas of interest:
Diabetes,High BP ,Thyroid Disorder,Headache

14/06/2026

Hypothyroidism patients के मन में अक्सर दो महत्वपूर्ण questions होते हैं:

✅ अगर thyroid gland कम काम कर रही है और हम Thyroxine / Eltroxin / Thyronorm ले रहे हैं, तो क्या यह medicine life-long लेनी पड़ेगी?

✅ अगर medicine life-long लेनी है, तो इसकी dose बार-बार क्यों change करनी पड़ती है? कभी बढ़ानी पड़ती है और कभी कम करनी पड़ती है, ऐसा क्यों?

इस informative video में हम इन दोनों common questions के scientific answers सरल भाषा में समझेंगे।

Watch till the end and know:
🔹 किन patients को life-long treatment की आवश्यकता होती है।
🔹 किन परिस्थितियों में medicine बंद की जा सकती है।
🔹 Dose adjustment किन factors पर depend करता है।

Stay aware, stay healthy.

07/06/2026

Ultrasound में Gallbladder Stone निकला, लेकिन कोई Symptom नहीं है।
बस यहीं से मन में एक बड़ा सवाल पैदा होता है—


1. क्या Gallbladder की Surgery कराकर उसे निकलवा देना चाहिए,

2. फिर जब कोई Symptom नहीं है तो Stone को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए?

इस विषय पर आपको अलग-अलग लोगों से अलग-अलग राय मिलेगी। कोई कहेगा कि "अभी ऑपरेशन करा लो", तो कोई कहेगा कि "जब तक दर्द न हो, कुछ मत कराओ।"

तो आइए, भावनाओं और अफवाहों के बजाय Medical Science के तथ्यों के आधार पर समझते हैं कि सही स्थिति क्या है।


अब दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न—

क्या Gallbladder Stone को दवाओं से खत्म किया जा सकता है?

आइए, Scientific Evidence, International Guidelines और Modern Surgical Practice के आधार पर इस विषय को विस्तार से समझते हैं, ताकि आप स्वयं एक informed decision ले सकें।

सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।






29/04/2026

1. एक Diabetic Person को क्या आम, केला और तरबूज खाना चाहिए?
2. अगर हाँ, तो कितनी मात्रा में एवम् दिन के किस समय खाएँ कि स्वाद भी मिले और डायबिटीज भी नियन्त्रण में रहे?

आइए इस संक्षिप्त वीडियो से इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं।
सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।
धन्यवाद।





26/04/2026

▪︎
ऐसा क्यों होता है कि Rabies से infected कुत्ते के काटने के बाद भी, vaccination कराने के बावजूद कुछ लोगों की मृत्यु हो जाती है?

▪︎
Rabies किन animals के काटने से हो सकता है, और किनसे नहीं होता?
▪︎
क्या है वह महत्वपूर्ण कदम, जिसे यदि तुरन्त किया जाए तो Rabies होने का खतरा 90% से अधिक तक कम किया जा सकता है?
▪︎
Rabies से बचाव में Active Immunization (जिसका सामान्य उदाहरण Rabipur injection है)
और
Passive Immunization (जो comparatively महंगा और अनेकों बार Life Saving Treatment होता है।) की क्या भूमिका होती है?
▪︎
Passive Immunization, जिसे Human Rabies Immunoglobulin (HRIG) कहा जाता है, कब,कितना और कहाँ administer किया जाता है?

आइए, इन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को समझें। सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।





20/04/2026

गर्मियाँ अपने चरम पर हैं और पसीने के साथ हमारे शरीर से जो पानी एवं अन्य आवश्यक मिनरल्स की हानि होती है वह केवल सादा पानी पीने से पूरी नहीं होती।

तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में:

1. हम ऐसी किन चीज़ों को सेवन न करें जो हम को डिहाइड्रेशन कर सकती हैं?

2. घर पर आसानी से उपलब्ध पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जो पानी के साथ मिनरल्स, विटामिन्स भी हमारे शरीर में पहुँचाती हैं?

3. जिनको किडनी की पुरानी बीमारी है एवम् हृदय की पुरानी बीमारी है उनको क्या सावधानी इस गर्मी में या किसी भी गर्मी में बरतनी चाहिए?

आइए जानते हैं।

सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।





20/04/2026

Dry Heat या सूखी गर्मी में 5 तरीके से हम प्रभावित हो सकते हैं-

1. सबसे घातक Heat Stroke या लू लगना (प्राणघातक Medical Emergency)

2. उससे कम घातक Heat Exhaustion

3. उससे कम घातक Heat Muscle Cramps,

4. Sunburn
और
5. सबसे सामान्य Prickly Heat या घमौरियाँ।

याद रखिए Heat Stroke एक ऐसी Medical Emergency है जिसमें आधे घण्टे से एक घण्टे के भीतर रोगी की मृत्यु हो सकती है।

और अगर हमें इसका First Aid पता हो, तो हम ऐसे रोगी की जान आसानी से बचा सकते हैं।

तो आइए इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि Heat Stroke में जान बचाने के लिए हम क्या First Aid दे सकते हैं।

इसके अतिरिक्त
▪︎
Heat Exhaustion,
▪︎
Muscle Cramps,
▪︎
Sunburn
▪︎
Prickly Heat यानी घमौरियों
में
हमको क्या Treatment या First Aid देना चाहिए, इसे समझते हैं।

सजग रहिए, स्वस्थ रहिए, धन्यवाद।

12/04/2026

कैन्सर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की तरह ही एक और गम्भीर 'स्वास्थ्य आपदा' हमारे देश में तेजी से फैल रही है जिसके विषय में अभी जागरुकता बहुत कम है।

यह बीमारी देश के लगभग 40% वयस्कों को,सम्भवतः इससे भी अधिक लोगों को प्रभावित कर चुकी है।

इस रोग का नाम
'Fatty Liver Disease' है
जिसे चिकित्सा विज्ञान
में
'Metabolic Dysfunction Associated Steatotic Liver Disease (MASLD)'
कहा जाता है।

इस बीमारी की गम्भीरता का अन्दाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि करोड़ों लोगों को प्रभावित करने के साथ-साथ, यह आगे चलकर लगभग 20–30% मामलों में 'Liver Cirrhosis'
का कारण बन सकती है, जिसका एकमात्र प्रभावी उपचार लिवर ट्रान्सप्लान्ट ही होता है।

इसके अतिरिक्त, 5–15% मामलों में यह Liver Cancer का भी कारण बन सकती है।

यह पूरी तरह से जीवनशैली और खानपान से जुड़ी बीमारी है।

अच्छी बात यह है कि हमारे आयुर्वेद में वर्णित “आहार-विहार, पथ्य-अपथ्य” के सिद्धान्तों का पालन करके न केवल इस बीमारी को रोका जा सकता है, बल्कि प्रारम्भिक अवस्था में इसे काफी हद तक Reverse भी किया जा सकता है।

आइए, इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानें, समझें और दूसरों को भी जागरूक करें।

आपसे विनम्र निवेदन है कि इस जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और समाज में अधिक से अधिक साझा करें।

सजग रहें, स्वस्थ रहें। धन्यवाद।







13/03/2026


WORLD GLAUCOMA WEEK (8th MARCH - 15th MARCH,2026)
पर विशेष :


'Glaucoma' ( ग्लोकोमा ) या 'सम्बलबाई' या 'काला मोतियाबिन्द' क्या है?

क्यूँ Open Angle Glaucoma को 'Silent Killer Of Eye' कहते हैं एवं विश्व में लाखों लोग इसकी वजह से अपनी आँख की रौशनी खो देते हैं एवं रौशनी जाने तक उनको आभास भी नहीं होता कि उनको यह बीमारी है।


हमारी आँख में होता है और हमको पता भी नहीं चलता
तथा
इसकी वजह से आँख को IRREVERSIBLE DAMAGE यानी ऐसा DAMAGE होता है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती।

■ किन लोगों में इसके होने की आशंका अधिक होती है?

■ क्यूँ हमको 40 वर्ष की उम्र के बाद इसका वार्षिक परीक्षण
(Annual Examination) Eye Specialist से करवाना चाहिए?

■ कौन सी 4 प्रमुख जाँचों से इसके होने एवं इसकी गंभीरता का पता चलता है?
(TONOMETRY,FUNDUS EXAMINATION, PERIMETRY AND OCT)

■ इन 4 जाँचों के विषय में हमको क्या मूलभूत (BASIC)
जानकारी होनी चाहिए?

■ ग्लोकोमा के उपचार के क्या विकल्प हैं? EYE DROPS, LASER एवं SURGERY की कब आवश्यकता होती है ?

आईये जानते हैं इन महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर।





12/03/2026

World Sleep Day,13th of March ...
“Sleep Well, Live Better”

SLEEP HYGIENE,
FACTS WE ALL MUST KNOW:

निद्रा संबंधित स्वास्थ्य,हमारे जानने योग्य तथ्य:

▪︎
Circadian Rhythm, Biological Clock एवं Master Clock क्या हैं?

▪︎
कुछ लोगों को,जो अन्यथा स्वस्थ हैं,
कभी कभी नींद देर से आती है
अथवा
बीच-बीच में खुलती है
अथवा
जागने के बाद तरोताजा महसूस नही करते;
इसके क्या संभावित कारण एवं निवारण हो सकते हैं?

▪︎
Sleep के दौरान हम Sleep की कितनी Stages से गुजरते हैं?

▪︎
किस रंग की Light का रात में Exposure हमारी Sleep को Disturb कर सकता है?

▪︎
Electronic Gadgets एवं LED Bulb किस प्रकार इन सभी पर अपना प्रभाव डालते हैं?
▪︎
सोते समय किस प्रकार की Light सबसे अच्छी होती है?

▪︎
रात के समय कौन सी Light का Exposure Diabetes के नियंत्रण को विपरीत रूप से प्रभावित कर सकता है?
अथवा
मोटापा, Diabetes mellitus जैसे रोग उत्पन्न कर सकता है?

▪︎
रात में लाल रंग की Light का क्या महत्तव हो सकता है??

आईये, जानते हैं इन प्रश्नों के उत्तरों को।

सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।






09/02/2026

'अजीर्णं दोषसंघातं रोगाणां कारणं महत्।'
- चरक संहिता


सैकड़ों वर्ष पूर्व हमारी भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद ने यह बात बहुत स्पष्ट रूप से रेखांकित कर दी थी कि शरीर और मन के अधिकांश रोगों की जड़ पाचन तंत्र में होती है। तभी तो कहा गया है -
“जैसा अन्न, वैसा मन और वैसा ही तन।”


आज के इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं प्रोबायोटिक (Probiotics) के विषय में।
प्रोबायोटिक ऐसे लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी आँतों में प्राकृतिक रूप से निवास करते हैं। ये न केवल हमारे पाचन तंत्र को सुचारु रखते हैं, बल्कि अपनी उपस्थिति से अनेक शारीरिक, मानसिक और विशेष रूप से आज के समय में बढ़ती जा रही ऑटोइम्यून बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में भी सहायक होते हैं।


अब बात करते हैं प्रीबायोटिक (Prebiotics) की।
प्रीबायोटिक वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो हमारी आँतों में मौजूद प्रोबायोटिक अर्थात अच्छे बैक्टीरिया को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे वे पनपते हैं और हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।


आइए जानते हैं कि हमारी भारतीय थाली में ऐसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो प्राकृतिक रूप से प्रीबायोटिक हैं, और कैसे वे हमारे Hut Microbiome (आँतों के लाभप्रद Bacteria) को मजबूत करते हैं।


साथ ही जानेंगे कि प्रोबायोटिक डाइट में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए, जिनमें ये अच्छे बैक्टीरिया स्वयं मौजूद होते हैं और जिन्हें हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।


इसी क्रम में हम बात करेंगे एक ऐसे खाद्य पदार्थ की, जिसे आजकल सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है—कांजी।
भले ही यह नाम आज की पीढ़ी के लिए नया लगे, लेकिन कांजी हमारी भारतीय संस्कृति और खानपान का सैकड़ों वर्षों से अभिन्न हिस्सा रही है।


तो आइए, इस वीडियो के माध्यम से समझते हैं और सीखते हैं कि किस प्रकार सही खानपान के ज़रिए हम अपनी आँतों को स्वस्थ रख सकते हैं—क्योंकि
स्वस्थ आँतें ही स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर की आधारशिला हैं।

सजग रहिए, स्वस्थ रहिए।
धन्यवाद।





Address

Rajajipuram
Lucknow
226017

Opening Hours

Monday 7:30pm - 9pm
Tuesday 7:30pm - 9pm
Wednesday 7:30pm - 9pm
Thursday 7:30pm - 9pm
Friday 7:30pm - 9pm
Sunday 7:30pm - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Care By Dr. Manik Kumar Saxena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category