25/08/2026
बिना ALCOHOL के भी FATTY LIVER! - NON-ALCOHOLIC FATTY LIVER (NAFLD)
NAFLD एक आम लेकिन गंभीर लिवर समस्या है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है, जबकि आप शराब का सेवन नहीं करते। समय पर पहचान और सही देखभाल से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
ध्यान दें: अक्सर NAFLD में कोई लक्षण नहीं होते और बीमारी बढ़ने पर ही पता चलता है।
*NAFLD क्यों होता है?*
अनहेल्दी डाइट (ज्यादा तेल, चीनी, फास्ट फूड)
शारीरिक गतिविधि की कमी (Sedentary Lifestyle)
मोटापा, बढ़ा हुआ वजन और पेट की चर्बी
इंसुलिन रेसिस्टेंस और डायबिटीज (टाइप 2)
हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड
मेटाबॉलिक सिंड्रोम, थायराइड समस्याएं
*संभावित लक्षण:*
थकान और कमजोरी, दाहिने ऊपरी पेट में भारीपन या हल्का दर्द, वजन बढ़ना विशेषकर पेट के आसपास, भूख कम लगना, कभी-कभी मतली या अपच
*किसे ज्यादा खतरा है?*
मोटापा या अधिक वजन वाले लोग, डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वाले, हाई BP, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग, PCOS से पीड़ित महिलाएं, परिवार में फैटी लिवर या डायबिटीज का इतिहास, 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग
*अगर ध्यान न दिया जाए तो?*
फैटी लिवर (Steatosis) -> सूजन (Inflammation) -> फाइब्रोसिस (Fibrosis) -> सिरोसिस (Cirrhosis) -> लिवर फेलियर / लिवर कैंसर का खतरा
समय रहते जांच और इलाज से इन गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है।
*अपने लिवर को स्वस्थ रखें:*
संतुलित आहार लें - हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज
रोज 30-45 मिनट व्यायाम करें
वजन नियंत्रित रखें
शुगर, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम करें
पर्याप्त पानी पिएं
नियमित हेल्थ चेकअप और LFT कराएं
पर्याप्त नींद लें, तनाव कम करें
अगर आप मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या थकान जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज ही LIVER FUNCTION TEST (LFT) करवाएं और अपने लिवर की सुरक्षा करें।
*Dr. Sudhir Kumar Tiwari*
Consultant Gastroenterologist & Hepatologist
Kanti Gastro & Liver Clinic
UGF-62, 66, Subhash Complex, Chowk, Lucknow, Uttar Pradesh
Call: 09559666706