Dr Neeraj Bora

Dr Neeraj Bora Welcome to the official page of Dr. Neeraj Bora, BJP- MLA from Lucknow North.

मैं डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ का सेवक। मेरा परिवार वर्षों से लखनऊ में समाज सेवा कर रहा है। मेरे पिता श्री डी.पी. बोरा अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वे लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल वर्षों तक प्रदेश के छात्रों के लिए अविस्मरणीय रहा। श्री डी.पी. बोरा लखनऊ से दो बार वर्ष 1969 तथा 1977 में विधायक रहे। अपने दोनो कार्यकालों में उन्होंने विधान सभा में अन्य ज्वलन्त

समस्याओं के अतिरिक्त लखनऊ वासियों, विशेषकर गरीबों, दलितों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों, पिछडों तथा अल्पसंख्यकों की समस्याओं को उठाकर उन पर चर्चा की। अब अपने स्वर्गीय पिता की विरासत संभालने का प्रयत्न मैं कर रहा हूं। अपने पिता की इच्छा पर ही मैंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और पीडि़त जनता की सेवा में लग गया। बीमारों की सेवा का प्रण लेकर लखनऊ में सीतापुर रोड पर सेवा अस्पताल खोलकर मरीजों के स्वास्थ्य व उनके बेहतर इलाज का महायज्ञ शुरू किया जो आज भी उसी गति से चल रहा है। इसी कड़ी में लायन्स इन्टरनेशलन ने मुझे चेयरमैन बनाया। लायन्स क्लब के माध्यम से हमने हज़ारों की संख्या में लोगों की आंख का मुफ्त आपरेशन कराकर उन्हें रोशनी देने में मदद की। मैंने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर दैवी आपदा के पीडि़तों की दिल खोलकर मदद की है। सामाजिक सेवा की भावना ने ही मुझको लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और लखनऊ की जनता के प्रेम ने मुझे लखनऊ उत्तर विधानसभा से भारी अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया है।

23/08/2026

जय श्री श्याम 🚩🙏🏻

॥ जय श्री श्याम ॥ 🙏🌺आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पावन पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्री खाटू श्या...
23/08/2026

॥ जय श्री श्याम ॥ 🙏🌺

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पावन पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम जी के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बाबा श्याम से सभी लखनऊवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। 🙏

बाबा श्याम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

जय श्री श्याम! 🚩🙏

23/08/2026

इस बार सफ़ाया ही है…
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के अंतर्गत आयोजित रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह के दौरान…

आज लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में पी...
23/08/2026

आज लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के अंतर्गत आयोजित रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रदेश के नौनिहालों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हमारी रसोइया बहनों के सेवा, समर्पण एवं परिश्रम को सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रसोइया बहनों के स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण की चिंता प्रदेश सरकार की जनकल्याण एवं संवेदनशील शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा उनके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री रामचंद्र प्रधान जी एवं श्री अवनीश कुमार जी, मा० मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी, अपर मुख्य सचिव श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपेश जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Brajesh Pathak Sandeep Singh Ram Chandra Singh Pradhan
#रसोइया_सम्मान #कैशलेस_चिकित्सा #जनकल्याण

23/08/2026

: लखनऊ में मिड-डे मील रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण में…

आज महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ में आयोजित “Cyclothon–Walkathon” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता का...
23/08/2026

आज महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ में आयोजित “Cyclothon–Walkathon” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

यह आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की एक सराहनीय पहल है। 🌿🇮🇳

इस अवसर पर श्री रूपक अग्रवाल, श्री मनीष अग्रवाल, श्री संजय बंसल, श्री अनुराग केसरवानी, श्री जिम्मी गर्ग, श्री अमित अग्रवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री गौरव गोयल, श्रीमती प्रवीणा अग्रवाल, श्री शिशिर अग्रवाल, डॉ. सुयश अग्रवाल, श्री प्रमेश मित्तल एवं श्री विनय अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्वस्थ युवा, स्वच्छ पर्यावरण और सशक्त समाज के संकल्प के साथ ऐसे प्रयास निश्चित रूप से नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। 🙏

23/08/2026
आज सीतापुर रोड स्थित अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में एक ओपन जिम की स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।क्षेत्रवासियों को ब...
23/08/2026

आज सीतापुर रोड स्थित अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में एक ओपन जिम की स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।

क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मौर्य, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री प्रेम चन्द्र पाठक, श्री पंकज निझावन, श्री महेंद्र कुमार, श्री अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, श्री साकेत पाण्डेय, श्री विजय, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. योगेश बंधु आर्य, श्री जे. बी. सिंह, श्री अजय कपूर, श्री प्रकाश, श्री हरि अगरवाल की भी उपस्थिति रही।

विकास के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार—यही हमारा संकल्प है। 🙏

#डॉनीरजबोरा #लखनऊउत्तर #जनसेवा #विकास #ओपनजिम #स्वस्थलखनऊ

आज  सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड अपार्टमेंट परिसर में एक ओपन जिम की स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।क्षेत्रवासियों...
23/08/2026

आज सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड अपार्टमेंट परिसर में एक ओपन जिम की स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।

क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। हमारा संकल्प है कि लखनऊ उत्तर में विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं का भी निरंतर ध्यान रखा जाए।

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मौर्य, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री रूपेश अग्रवाल, श्री राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज, श्री रोहित धीर, श्रीमती आशा सोनी, श्री नीरज झा, श्री संजीव सक्सेना, श्री अंकुर अग्रवाल, श्री करन खन्ना, श्री सोनू मिश्रा उपस्थित रहे।

स्वस्थ नागरिक, सशक्त समाज और विकसित लखनऊ — यही हमारा संकल्प है। 🙏

#डॉनीरजबोरा #लखनऊउत्तर #जनसेवा #विकास #ओपनजिम #स्वस्थलखनऊ #विकासकेपथपर

आज फैजुल्लागंज स्थित केशव नगर में श्रीमती मीना पाण्डेय जी के आवास के सामने सड़क, सी.सी. एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि प...
23/08/2026

आज फैजुल्लागंज स्थित केशव नगर में श्रीमती मीना पाण्डेय जी के आवास के सामने सड़क, सी.सी. एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आवागमन एवं सुदृढ़ जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि श्री अंकुश बाजपेयी, श्री राम शरण सिंह, श्री सुनील सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मीना पाण्डेय एवं श्री सोनू मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

विकास के पथ पर लखनऊ उत्तर — निरंतर अग्रसर। 🙏

#डॉनीरजबोरा #लखनऊउत्तर #विकास #जनसेवा #भूमिपूजन #विकासकार्य

Address

Sewa Hospital Campus
Lucknow
226201

Telephone

+917379172172

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Neeraj Bora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share