06/06/2026
ओशो निर्देशित ध्यान शिविर की प्रवचनमाला "अंतर्यात्रा" पर आधारित सत्र प्रत्येक रविवार तीन महीने तक (जून - जुलाई - अगस्त) ज़ूम और यूट्यूब पर आयोजित किए जा रहे हैं :🙏
शुभारंभ हो रहा है कल प्रातः 11 बजे शिविर में ओशो के स्वागत संबोधन के साथ। यदि आप उस समय नहीं ज्वाइन कर पाते हैं तो अगले दिन तक यूट्यूब लिंक से किसी भी समय जुड़ सकते हैं :💕
ओशो साधना की पहली सीढ़ी बताते हैं: शरीर, और स्वस्थ शरीर हेतु वो तीन बुनियादी स्तंभ बताते हैं। इस पर आधारित प्रयोग स्वामी नीरव जयंत करायेंगे "Bodyfulness" शिविर के इस प्रथम सत्र में ओशो बताते हैं शरीर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्र मस्तिष्क या हृदय नहीं बल्कि नाभि है जहाँ से हमारी आत्मा संपर्क करती है और प्राण ऊर्जा का संचार होता है।
इस केंद्र पर ध्यान न देने के कारण यह विकसित नहीं होता जिसके कारण हमारे भीतर ऊर्जा की कमी और भय रहता है। ओशो स्वयं एक प्रयोग करवा रहे हैं जो बहुत ही सहजता से नाभि केंद्र को सक्रिय कर देता है। सत्र का समापन हम लोग कीर्तन उत्सव के साथ ही करेंगे।
ज्वाइन करने के लिए QR कोड की पेमेंट स्नैपशॉट 9936599990 पर व्हाट्सएप कर दीजिए। आपको ओशो अंतर्यात्रा के ग्रुप से जोड़ लिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक रविवार ज्वाइनिंग लिंक के साथ उच्च गुणवत्ता ऑडियो प्रवचन और pdf फाइल्स भी भेजी जाएंगी।
आपका हृदय से स्वागत है 💗