Your Astro Friend.com

( SERVING SINCE 2009 )YourAstroFriend® Rohit Kumar --- Scientific Spiritual Astrologer & Teacher ,Spiritual Healer ,Numerologist ,Scientific Vastu Expert ,Psychic Reader ,Reiki , Ayurved Astrology Adviser ,

25/05/2026

एक-दूसरे की individuality का सम्मान करें…
क्योंकि हर आत्मा अपने समय पर खिलती है…
किसी का संघर्ष मत हँसो,किसी की प्रकृति को गलत मत कहो…
हर इंसान अपने ग्रहों, संस्कारों और चेतना की एक अद्भुत कहानी है…
सबको प्रणाम…
सबकी यात्रा मंगलमय हो…
ईश्वर सब पर कृपा बनाए रखें..

23/05/2026

ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो यह अवस्था तब आती है जब
सूर्य (आत्मा का सत्य), शनि (डर और परीक्षा) और केतु (अहंकार से मुक्ति) का गहरा संतुलन बनने लगे,
शनि पहले डर से गुज़ारता है, सत्य की परीक्षा लेता है,
पर जब इंसान सत्य से भागना छोड़ देता है,
तब वही शनि व्यक्ति को भीतर से अडिग बना देता है,
और तब पूजा बाहर कम, चेतना भीतर अधिक होने लगती है,

22/05/2026

हर बड़ी आत्मा के जीवन में संघर्ष साधारण नहीं होते। कई बार कुंडली में शनि धैर्य की परीक्षा लेता है, राहु भ्रम और अस्थिरता देता है, केतु अकेलापन और भीतर की तपस्या करवाता है, और कभी प्लूटो (गहरे परिवर्तन का ग्रह) जीवन को भीतर से तोड़कर नया जन्म देता है।
पर जो आत्मा सच में बड़ी होती है, वह इन ग्रहों को सज़ा नहीं, साधना समझती है,

21/05/2026

जिस दिन प्रेम तुम्हारे भीतर तुम्हें विनम्र बना दे,
जिस दिन तुम जीतने से ज़्यादा समझने लगो,
जिस दिन तुम्हारा अहंकार थोड़ा मर जाए…
उसी दिन परमात्मा ने तुम्हारे भीतर जन्म लेना शुरू कर दिया

20/05/2026

जिसे चाह कर भी तोड़ा न जा सके वोही अमर प्रेम है.....

18/05/2026

प्रेम और ध्यान किये नहीं जाते,, ये घटित होते हैं

14/05/2026

शिकायत (Complaint) केवल शब्द नहीं होती, वह एक ऊर्जा की दिशा बन जाती है। जब मन लगातार कमी, पीड़ा या क्रोध पर केंद्रित रहता है, तो चेतना उसी frequency में बंधने लगती है,
जैसे ज्योतिष में कहा जाता है—जिस ग्रह या भाव पर बार-बार मन जाता है, उसकी ऊर्जा जीवन में अधिक सक्रिय हो जाती है,

13/05/2026

“प्रेम प्रदर्शन नहीं, समर्पण है।
जो भीड़ को नहीं, ईश्वर को साक्षी मानकर निभाया जाए — वही सच्चा प्रेम है"

12/05/2026

कई बार आत्माओं का संबंध शरीरों की निकटता से नहीं,
भावों की तरंगों से होता है,
कुछ रिश्ते ग्रहों की चाल से नहीं टूटते,
क्योंकि उनका बंधन कर्म से नहीं, चेतना से जुड़ा होता है,

11/05/2026

भाग्य किसी की मुट्ठी में नहीं होता,
वो हर रोज़ हमारे छोटे-छोटे निर्णयों की मिट्टी से बनता है।
किस्मत दरवाज़े नहीं खोलती,
निर्णय रास्ते बनाते हैं।
जो आज चुनते हैं,
वही कल हमारा भविष्य बनकर सामने खड़ा होता है।
इसलिए डर से नहीं, चेतना से निर्णय लें —
क्योंकि destiny लिखी नहीं जाती, जी जाती है

Address

1446, B13 , Mansa Ram Street Karim Pura
Ludhiana
141008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Your Astro Friend.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Your Astro Friend.com:

Share