10/07/2026
📢 निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर
जिला मंडी के सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि 12 जुलाई 2026 (रविवार) को किसान भवन, कोटली में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र ठाकुर (एम.डी. मेडिसिन, डी.एम. कार्डियोलॉजी, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क हृदय रोग जाँच एवं परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को हृदय संबंधी कोई समस्या है, तो इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ और समय पर अपनी जाँच करवाएँ।
स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। ❤️