10/11/2026
मुझे पूर्ण विश्वास है कि **स्टेम सेल डोनेशन के लिए पंजीकरण की दिशा में हिमालयन ब्लड डोनर्स द्वारा किया जा रहा यह प्रयास एक दिन अवश्य सार्थक परिणाम देगा।** हमारा उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस प्रयास का हिस्सा बनना है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन और किसी परिवार को नई उम्मीद मिल सके।
हमें खुशी है कि हमारे साथ जुड़कर अनेक साथियों ने स्टेम सेल डोनेशन के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। 25 जुलाई 2026 को सेरी मंच मंडी में आयोजित पहले शिविर में जिन साथियों ने पंजीकरण करवाकर अपने सैंपल दिए थे, उनके डोनर कार्ड भी अब प्राप्त होने लगे हैं। यह हमारे सामूहिक प्रयासों की एक सुखद उपलब्धि है।
मैंने स्वयं भी स्टेम सेल डोनेशन के लिए पंजीकरण करवाया है। सच कहूँ तो यह मेरे लिए गर्व और आत्मिक संतोष का विषय है कि ईश्वर ने हमें उन लोगों की श्रेणी में रखा है, जो किसी अनजान जरूरतमंद की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाने का भाव रखते हैं।
**साथियों, हमारी एक विशेषता रही है कि हम जिस सेवा की शुरुआत करते हैं, उसमें सबसे पहले स्वयं भागीदार बनते हैं।** हम केवल दूसरों को प्रेरित करने की बात नहीं करते, बल्कि स्वयं उदाहरण बनकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। किसी भी सेवा कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेते हैं, उसे समझते हैं, जाँचते-परखते हैं और फिर पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ समाजहित में आगे बढ़ते हैं।
मेरा सभी सम्मानित नागरिकों, भाई-बहनों, मित्रों और युवा साथियों से विनम्र निवेदन है कि हिमालयन ब्लड डोनर्स के इस नेक प्रयास में अपना सहयोग अवश्य दें। स्टेम सेल डोनेशन के प्रति जागरूक बनें, स्वयं पंजीकरण करवाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
याद रखिए, स्टेम सेल का एक पंजीकरण किसी जरूरतमंद रक्त कैंसर या अन्य गंभीर रक्त विकार से जूझ रहे मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। सही मैच मिलने पर आपका यह छोटा-सा कदम किसी के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।
**हमारा संकल्प केवल प्रयास करना नहीं, बल्कि जीवन बचाने की हर संभव राह पर निरंतर आगे बढ़ते रहना है।**
सेवा का यह सफर जारी रहेगा, क्योंकि हमारा विश्वास है कि
*जब उद्देश्य नेक हो, नीयत साफ हो और साथ देने वाले हाथ बढ़ते जाएँ, तो बदलाव अवश्य आता है।*
🖋️ **Suresh Thakur**
**Himalayan Blood Donors परिवार** 🩸
@टॉप फ़ैन Himalayan Blood Donors