14/07/2025
‘कल्याणं करोति, मथुरा’ द्वारा संचालित ‘श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान’ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई 2025 को प्रारम्भ हुआ था, जिसका समापन 13 जुलाई 2025 को श्रद्धा एवं सेवा भाव के वातावरण में श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
शिविर में मथुरा सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए कुल 396 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 101 रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न हुए। ऑपरेशन के दौरान मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई, जिसमें दवा, चश्मा, भोजन, बिस्तर की व्यवस्था शामिल रही।
इस अवसर पर स्पर्श अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, डॉ0 अंजूबाला अग्रवाल, डॉ0 मधुवाला गर्ग, कौषल किषोर अदलक्खा, लोकेश मदान, सात्विक उपाध्याय, हिर्देश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
❤️