26/07/2026
श्री हरदम सिंह वैदिक हॉस्पिटल में सफल कुल्हा प्रत्यारोपण (Total Hip Replacement - THR) सर्जरी
मथुरा। श्री हरदम सिंह वैदिक हॉस्पिटल में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिव कुमार एवं उनकी अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा एक मरीज का सफल कुल्हा प्रत्यारोपण (Total Hip Replacement - THR) ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद मरीज की स्थिति पूर्णतः स्थिर है तथा वह चिकित्सकों की निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रहा है। यह सफलता अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अनुभवी मेडिकल टीम एवं समर्पित नर्सिंग स्टाफ के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि श्री हरदम सिंह वैदिक हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जरी सहित विभिन्न जटिल ऑपरेशनों के लिए आधुनिक तकनीक एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो रही है।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधक श्री राजवीर सिंह जी, मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल वैदिक, रघुवीर वैदिक, राहुल चौधरी, मोनू पाण्डेय, त्रिवेन्द्र एवं रणजीत कुंतल ने पूरी मेडिकल टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी तथा मरीज के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि श्री हरदम सिंह वैदिक हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली, आधुनिक एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी अस्पताल इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ मरीजों की सेवा करता रहेगा।