SURAJ Tanwar

Call Directions Contact the practice

SURAJ Tanwar �

13/07/2026

14/06/2026

11/06/2026
नब्बे का वो दौर जब गेहूं से भरे कट्टे को कैरियर पर रखकर उसको पापा की खटारा साइकिल पर काली रबर की ट्यूब से गद्दी से होते ...
04/09/2024

नब्बे का वो दौर जब गेहूं से भरे कट्टे को कैरियर पर रखकर उसको पापा की खटारा साइकिल पर काली रबर की ट्यूब से गद्दी से होते हुए दो-तीन बार लपेटकर ठीक से सेट करना कोई आसान टास्क नहीं रहा,, खैर!! ये सब करने के बाद साइकिल को रोड पर संभालना और ज्यादा जटिल हो जाता था जब कैरियर के चिमटे कमजोर हों क्योंकि उस condition में वो भारी भरकम कट्टा इधर उधर लहराता था तो उसे साधने के लिए एक हाथ पीछे कर कट्टे का मुहँ पकड़ना पड़ता था,, चक्की करीब आधा किलोमीटर दूरी थी पर वो आधा किलोमीटर मील का पत्थर हो जैसे ऐसी लगती थी! अब जैसे तैसे चक्की पर पहुंचता तो वो चक्की वाले बड़के भैया पसीने में तर एक बार में खींचकर उतार देते थे पर साइकिल पूरी ट्रेन के पुल की तरह झंझना जाती थी!

भैया ने कट्टा तोल दिया है और उसी पर 39 किलो 500 ग्राम पिंक स्याही से लिख दिया है,, पापा का नाम पल्ली तरफ लिखा हुआ है पहले से ही,, अब चलता हूं हवा खाता हुआ उसी खटारा साइकिल पे शर्ट के बटन खोले हुए मस्त एक दम ये सोचते हुए कि कल फिर इसे लेने आना है वाली टेंशन के साथ! 😅😅

Address

Mathura

Telephone

+919927575017

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SURAJ Tanwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to SURAJ Tanwar:

Shortcuts

Share